NEW BEAUTY RELATED POSTS

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के उपाय-रूसी हटाने के 10 आसन घरेलू नुस्खे

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के उपाय-रूसी हटाने के 10 आसन घरेलू  नुस्खे 




  आज रूसी एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे  हर दूसरा इन्सान पीढ़ीत है| रूसी कोई बीमारी नहीं है, यह एक तरीके की एलर्जी होती है जो बालों की जड़ो में होती है| रूसी होना एक सामान्य बात है, रूसी किसी व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकती है, यह आजकल हर आयु वर्ग की समस्या बन गई है|हर कोई रूसी  को दूर करने के घरेलू उपाय और नुस्खे तलाशता रहता है| बच्चे हो या बड़े सब इससे परेशान है|  रूसी होने से हमारे बालों में बहुत ज्यादा खुजली होती है,रूसी बालों से झड़ता भी बहुत है, और वह हमारे कपड़ो में गिरता है| सफ़ेद छोटे छोटे गहरे रंग के कण कपड़ो में आसानी से दिखाई पड़ते है |जो सबके सामने हमे  शर्मिंदगी में  में डाल देती है| कई बार रूसी की वजह से हमें दूसरी समस्या भी हो जाती है, जैसे मुहांसे, पिम्पल, बालों का जड़ना, उनका पतला होना, उम्र से पहले बाल सफ़ेद होना आदि ।

आज हम आपको रूसी होने की मुख्य वजह और रूसी को  हटाने के  10 घरेलू उपाय और नुस्खे बताएँगे, जिसे आप घर पर मौजूद सामग्री के साथ आसानी से  बना सकते है|

रूसी होने के मुख्य कारण-


रूसी (रूसी) की समस्या बालों की जड़ो से जुडी हुई होती है| हम कई बार सोचते है ज्यादा कंघी करने से ये पूरी तरीके से झड़ जायेंगे और हम रूसी से आजाद हो जायेंगे| लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है| बालों की जड़ों से जुडी समस्या जड़ से ही दूर करना होगा| रूसी के मुख्य कारण हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में ही छुपे है, हम क्या खाते है, हमारी रोज की आदतें कैसी है, किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंता| तो अब आपको रूसी की समस्या से घबराने की जरुरत नहीं है हम आपको इसके कारण और दूर करने के तरीके बताते है|
सही ढंग से कंघी ना करना- सही ढंग से कंघी ना करना हमारे बालों में रूसी (रूसी) को जन्म देता है| इन्सान के सर की स्किन हर थोड़े समय बाद नई आती है, जिससे वहां dead स्किन इकट्ठी हो जाती है| इस dead स्किन को अच्छे से कंघी करके निकाला जा सकता है| हमें कम से कम दिन में 2 बार अच्छे से कंघी करनी चाहिए| कंघी करने से dead स्किन निकल जाती है, बालों में अंदर तक हवा जाती है और ब्लड circulation भी अच्छे से होता है|

अच्छे से शैम्पू ना करना- सही ढंग से शैम्पू ना करने से बालों में dead स्किन जमती जाती है और जड़ो में तेल जमा होते जाता है| जिस वजह से रूसी उत्पन्न होते है और हमें जड़ो में खुजली होने लगती है| experts कहते है कि लड़कों को रोज या फिर 1 दिन छोड़ कर बाल धोने चाइये वहीँ लड़कियों को हर 2 दिन में बाल धोना चाइये| बाल धोने के लिए हमे mild शैम्पू का इस्तेमाल करना चाइये, यह बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है| जब भी आप शैम्पू खरीदें तो उसमे लिखी info अच्छे से पढ़ ले, उसमे लिखा होता है कि यह mild है या कोई और| mild शैम्पू में बालों को नुकसान पहुचाने वाले केमिकल नहीं होते है, इसमें डिटर्जेंट की मात्रा नहीं होती है| common शैम्पू में केमिकल और डिटर्जेंट बहुत अधिक होता है जो बालों को रफ और बेजान बनाता है| बालों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का भी उपयोग जरुरी है, यह बालों को चमक देता है और धुल मिटटी से बालों की रक्षा करता है|   कंडीशनर को कभी बालों की जड़ में नहीं लगाना चाहिए| यह हमेशा जड़ों से 1 इंच दूरी से लगाना चाइये, कंडीशनर के बाद बालों को अच्छे से धो लेना चाइये जिससे कुछ भी शेष ना रह जाये|


इसे भी पढ़कर देखें - दोमुहे बालों से पाए छुटकारा हमेशा के लिए अपनाइये कुछ घरेलु उपाए Tips In hindi


जरुरत से ज्यादा चिंता- आजकल किसी इन्सान की ज़िन्दगी में परेशानी की कमी नहीं है| घर की परेशानी, काम की परेशानी, बच्चों की टेंशन ये सब छोटी छोटी परेशानीयां कब हमारी बड़ी चिंता बन जाती है पता ही नहीं चलता है| देर रात तक काम करना, देरी से सोना, एग्जाम की टेंशन ये सारी बातें हमें मानसिक रूप के साथ साथ शारीरिक रूप से भी असर करती है| बालों का झड़ना, रूसी, पिम्पल इन सबकी वजह चिंता ही है| परेशानी तो सबके जीवन में है, लेकिन इन परेशानी में भी उठ कर खड़े होना और डट कर मुकाबला करना ही समझदार इन्सान की पहचान है| कोशिश करिए जो चीज आपको परेशान करती है उससे दूर रहे, उसके बारे में ना सोचे| अपने पसंद के काम में अपने आप को व्यस्त रखे| चिंता करने से इन्सान अपनी परेशानी बढाता ही है, चिंता करने से हम अपनी परेशानी का 1% भाग भी ठीक नहीं कर सकते| एक अच्छे रूटीन में रहें , ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, समय पर खाना खाएं,पूरी नींद लें|

सही ढंग से खानपान ना होना- आज की दुनिया में सभी की डाइट बिगड़ी हुई है, सभी फ़ास्ट फ़ूड खाना पसंद करते है| ज्यादा तेल घी मिर्च वाला खाने से हमारे पेट के साथ साथ शरिर के बाकि अंग भी प्रभावित होते है| पैक्ड खाना खाने से हमारे शरिर में केमिकल जाते है जो हर रूप से हमें नुकसान पहुंचाते है| रूसी होने का यह भी एक मुख कारण है| जितना हो सके हमे कम तेल और घर का खाना लेना चाइये| बाजार के स्ट्रीट फ़ूड से बचना चाइये|

हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा उपयोग-  सभी   को सुंदर दिखना पसंद है| आजकल चेहरे के साथ साथ बालों की खूबसूरती भी जरुरी है| चेहरे में मेकअप के साथ साथ बालों को भी अच्छे से सजाया जाता है| बालों को सेट करने के लिए हम तरह तरह के स्प्रे उपयोग करते है जो की रूसी का कारण बनते है| पार्लर में बालों को सेट करने के लिए तारा तरह के स्प्रे, gel का उपयोग होता है| अत्यधिक मात्रा में उपयोग करने से हमारे बाल ख़राब होते है और जड़ों पर भी असर पड़ता है| जितना हो सके इन सब चीजों का कम उपयोग करना चाइये|

रूसी हटाने के घरेलू उपाय और नुस्खे-


रूसी हटाने के घरेलू उपाय और नुस्खे  में अब हम आपको 10 आसन तरीके बताएँगे, जिससे आप घर पर मौजूद सामान के साथ रूसी से छुटकारा पा सकते है|


बेकिंग सोडा


 रूसी को जड़ से खत्म करने के उपाय


  •  1. बेकिंग सोडा –  बेकिंग सोडा हर घर की रसोई में होता है| यह सामान्य सा सोडा रूसी से लड़ने के लिए बहुत कम आता है| आप 1 चम्मच सोडा लें और इसे अपने सूखे बालों में जड़ों में लगायें| 2-3 min के लिए छोड़ दे फिर शैम्पू कर लें| इसे आप हफ्ते में 3 बार करें| 2-3 हफ्ते में आप रूसी से निजत पा जायेंगे|


  • 2. दही – दही रूसी का सबसे बड़ा दुश्मन होता है| दही से बहुत जल्द रूसी दूर हो जाते है| ¾ कप खट्टा दही ले और इसे अपने बालों की जड़ और बालों में एक मास्क की तरह लगा लें| 1 घंटे इसे छोड़ दें फिर शैम्पू से बाल धो लें| दही से रूसी तो दूर होता ही है यह बालों को कंडीशनर भी करता है और बल सॉफ्ट सिल्की होते है|



मेथी पैक




  • 3.  मेथी पैक – 1 मुट्ठी मेथी को पानी में रात भर के लिए भिगो दें| दुसरे दिन सुबह मेथी को पीस ले और पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को  बालों और जड़ों में लगायें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें| इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार करें और बेहतर रिजल्ट पायें| मेथी बालों में होने वाली खुजली भी दूर करती है|

 इसे भी पढ़कर देखें - कमर और पेट की चर्बी घटाने के असरदार और जबरदस्त घरेलु उपाए- Tips In Hindi



  •  4. मेहँदी – मेहँदी का उपयोग सदियों से होते आ रहा है, यह एक नेचुरल कंडीशनर है जो बालों को सॉफ्ट सिल्की बनता है| एक बर्तन में मेंहदी , चाय का पानी , दही और नीम्बू का रस मिलाएं| इसे रात भर के लिए रख दे, अब इसे अपने बालों में अच्छे से लगायें और 1-2 घंटे छोड़ दे| बालों को शैम्पू से धो लें| हफ्ते में 1 बार इसे करने से बालों की हर समस्या से निदान मिलता है|


  •  5. विनेगर – 2 tbsp विनेगर में 2 tbsp पानी डालें| बालों को गीला कर लें, अब विनेगर मिक्सचर को बालों में मसाज करते हुए लगायें| फिर 15 min बाद शैम्पू कर लें| हफ्ते में 2 बार करने से ददृफ्फ़ से पूरी तरीके से निदान मिलेगा|

 इसे भी पढ़कर देखें - chehre ki jhuriyon ko kam karne ka gharelu or asrdaar upay Tips In Hindi


  •   6. Tea Tree तेल – थोडा सा तेल लेकर अपने बालों की जड़ों में मसाज करें फिर 5 min के लिए छोड़ दें और शैम्पू कर लें| हफ्ते में 2-3 बार करें|


  •    7. मुल्तानी मिट्टी पैक – मुल्तानी मिटटी चेहरे के लिए तो बहुत अच्छा होता है ये सबको पता है, पर आपको बता दें यह बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है| अपने बालों के हिसाब से मुल्तानी मिटटी ले लें, और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें अब इसमें नीम्बू का रस मिला लें, पुरे बालों में इसे अच्छे से लगाकर 20 min छोड़ लें फिर शैम्पू से धो लें| 2-3 बार उपयोग करने पर ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे|


नीम का रस


  •  8. नीम का रस – नीम को एक दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है, नीम बहित अच्छी antiseptic होती है| नीम को पीस कर एक पेस्ट बना लें, इसे 10 min छोड़ दे फिर शैम्पू से धो लें| नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी को बाल धोने में इस्तेमाल ला सकते है|


  •  9. संतरे का पैक संतरे में citric एसिड और विटामिन c होता है, जिसका उपयोग हम धुप में होने वाली टैनिंग को दूर करने में करते है| संतरे के छिलके हमारे बालों के लिए बहुत अच्छे होते है| छिलकों में मौजूद एसिड हमारे बालों से एक्स्ट्रा तेल निकलता है और बालों को कंडीशनर भी करता है| संतरों के छिलकों और नीम्बू का रस जार में लेकर मिक्स्क्सी में पीस लें और पेस्ट बना लें| पेस्ट बालों और जड़ों में लगायें और ½ घंटे के लिए छोड़ दे, फिर शैम्पू कर लें| हफ्ते में 1-2 बार यह प्रक्रिया दुहरायें|

नीम्बू और नारियल तेल की मसाज

डैंड्रफ हटाने के घरेलू उपाय-डैंड्रफ का रामबाण इलाज
डैंड्रफ का रामबाण इलाज



  •  10.  नीम्बू और नारियल तेल की मसाज –नीम्बू में citric होता जो रूसी दूर करने के लिए बहुत उपयुक्त होता है| इसके लिए आप 2 tbsp नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें फिर इसमें 2 tbsp नीम्बू का रस मिला लें| अब इस मिक्सचर से अपनी बालों की जड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करें| मसाज करने के बाद इसे 20 के लिए छोड़ दे फिर शैम्पू कर लें| इसे हफ्ते में 2-3 बार करें और कुछ ही हफ़्तों में आपको बेहतर परिणाम मिलेगा|

झाइयां या Pigmentation को हटाने के असरदार घरेलु नुस्खे और उपाय -Tips In Hindi


रूसी की समस्या तो सबके पास है लेकिन इसका निदान अब आपके पास है वो भी आपके सामने , आपके ही किचन में| तो बस इंतजार किस बात का आज ही से इस रूसी की समस्या को दूर करने में जुट जाइये|



No comments