NEW BEAUTY RELATED POSTS

pet me gas banne ke lakshan or gharelu upchar

pet me gas banne ke lakshan or gharelu upchar

acidity ayurvedic upchar-एसिडिटी का आयुर्वेदिक उपचार
एसिडिटी का आयुर्वेदिक उपचार



 एसिडिटी होना आम बात है , आम तो है लेकिन ज्यादा बढ़ने से ये परेशानी में भी डाल सकती है या यूँ कहे की ये परेशानी का सबब भी बन सकती || वैसे एसिडिटी की बहुत सी दवाइयां आसानी से बाजार में  मिल जाती है और ज्यादा पैसे भी नहीं लगते| लेकिन किसी बीमारी को दूर करने का नेचुरल तरीका मिल जाये तो उससे अच्छी बात क्या हो सकती है| अधिक दवाइयों का सेवन करना भी हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है, और जब घर पर ही बीमारी का इलाज उपलब्ध है तो बाहर क्यों जाना| कई बार बच्चों को भी एसिडिटी होने लगती है, ऐसें समय में उनका इलाज दवाई देकर नहीं बल्कि घर में उपलब्ध चीजों से करें| पेट में अगर खाना पचाने वाला एसिड ज्यादा बन जाता है तो पेट दर्द, गैस, सांस तेज चलना, घबराहट होना जैसी शिकायत सामने आती है| यह एक सामान्य बीमारी है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है| जिसको बहुत जल्दी एसिडिटी होती है उसे एसिड पेट कहते है| एसिडिटी को heartbun भी कहते है| एसिडिटी होने पर आपके पेट से लेकर गले तक आपको बहुत तेज जलन होती है| आज  हम  आपको एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय  बताएंगे|जिससे की आप आसानी से गैस या एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पा सकते  है तो चलिए आगे पढ़ते है ।


एसिडिटी होने के मुख्य कारण –


  •   1. अधिक  मिर्च मसाला वाला  खाने  का सेवन करना|
  •   2. खाने के बाद बैठे रहना | 
  •  3. बाहर के खाने का ज्यादा सेवन करना
  •  4. सही समय पर खाना ना खाना|
  •   5. शराब का सेवन अधिक करना
  •  6. भूख से ज्यादा खाना खाना|
  •  7. एक्सरसाइज नहीं करना
  •  8. नींद पूरी ना होना
  •  9. खाली पेट रहना|
  • 10. कम पानी पीना|
  • 11. तनाव  आदि ।


कब्ज से पाए आसानी से छुटकारा इन घरेलु जबरदस्त रामबाण उपायों से

एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय -


अगर आपको एसिडिटी जैसा लग रहा है तो बस आप 1 गिलास पानी को गुनगुना करके पी लीजिये| इससे आपके पेट के अंदर का एक्स्ट्रा एसिड निकल जायेगा और आपको आराम मिलेगा| यह मामूली सी एसिडिटी में बहुत अच्छा असर दिखता है| अगर आपको ज्यादा एसिडिटी हो रही है तो आप एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय के दुसरे उपाय अपनाएं|

तुलसी के पत्ते करे एसिडिटी का  इलाज़  


tulsi ke patton se acidity ke upay-गैस भगाने के घरेलू उपाय
tulsi ke patton se acidity ke upay


तुलसी के पत्ते – एसिडिटी जैसा फील होने पर 3-4 तुलसी के पत्ते तोडिये उसे धीरे धीरे चबाते रहिये| इससे आपके पेट को आराम मिलेगा| इसके अलावा आप 1 कप पानी में 3-4 तुलसी पत्ते को उबालिए|अब इसमें थोड़ी सी शहद मिलाकर पीजिये| इसे थोड़ी थोड़ी देर में पीते रहिये| इसमें आप दूध नहीं मिलाना|


दालचीनी करे एसिडिटी का  इलाज़  
dalchini se gais ko door karne ke fayde-acidity ka gharelu ilaj in hindi
dalchini se gais ko door karne ke fayde


दालचीनी एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय का बहुत ही अच्छा नुस्खा है| ये पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है| यह नेचुरल तरीके से एसिड निकालता है| ½ चम्मच दालचीनी पाउडर को 1 कप पानी में उबालें| इस पानी को दिन में 2-3 बार पियें| दालचीनी पाउडर को आप अपने सूप या सलाद में डालकर भी ले सकते है|

छाछ (मठा) – यह एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय का सबसे आसान तरीका है| एसिडिटी दूर करने का ये बहुत आसान तरीका है| इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो पेट की एसिडिटी को कम करता है| आप छाछ बाजार से लाकर या घर पर बनाकर पी सकती है| छाछ में थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर और धनिया मिलाकर दिन में कई बार पियें| इसके अलावा छाछ में मैथी पाउडर मिलाकर भी पी सकते है| इससे पेट का दर्द भी कम होगा|

मोटापा कम करेंगे ये घरेलु प्राकर्तिक जबरदस्त उपाए -Tips In hindi

लौंग – एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय मे आप इसे बड़ी आसानी से कर सकते है| कई बार पेट में कम एसिड बनता है जिस वजह से भी एसिडिटी होती है| ऐसें में लौंग बहुत मदद करती है| 2-3 लौंग को मुंह में धीरे धीरे चूसते रहिये|

जीरा – जीरा एसिडिटी में बहुत असरदार होता है| ये पाचन में सहायक होता है और पेट दर्द को भी कम करता है| जीरा को भूनकर पीस लें| अब इस जीरा पाउडर को 1 गिलास पानी में डाल कर खाने के बाद पियें| इसके अलावा आप 1 चम्मच जीरा को 1 ग्लास पानी में उबालकर हमेशा खाने के बाद पियें|
इसके अलावा धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, मैथी पाउडर 1-1 tsp लें, इसमें थोड़ी सी शक्कर मिलाएं और इस सब को ½ कप पानी में मिला कर खाली पेट पियें| आपको बहुत आराम मिलेगा|

भूख बढाने के बहुत ही आसान और कारगर घरेलु उपाए और नुस्खे - Tips In hindi

केला से  करे एसिडिटी का  इलाज़  
acidity ayurvedic upchar-गैस भगाने के घरेलू उपाय
acidity ayurvedic upchar

केला केला में पोटेशियम होता है जो पेट में एसिड के स्तर को control करता है| इसे खाने से पाचन में मदद मिलती है और एसिडिटी नहीं होती| एसिडिटी होने पर 1-2 केला खाएं| एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय का यह तरीका आपको तुरंत आराम देगा|


गुस्सा कैसे काबू करे जानिए इन घरेलु उपायों से " How to control anger"


ठंडा दूध – दूध में कैल्शियम बहुत अधिक होता है, इसे पीने से पेट में मौजूद एक्स्ट्रा एसिड निकल जाता है| ठंडा दूध ले इसमें शक्कर ना डालें बल्कि 1 चम्मच घी डाल लें, एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय के इस तरीके से आपको बहुत आराम मिलेगा|

सौंफ से  करे एसिडिटी का  इलाज़  
acidity ko jad se khatam karne ke upay-acidity ayurvedic upchar
acidity ko jad se khatam karne ke upay

सौंफसौंफ में volatile आयल होता है जो पेट के एसिड जलन को कम करता है| सौंफ अल्सर को दूर करने में भी बहुत अच्छा होता है| इसे खाने से पाचन अच्छे से होता है| थोड़ी सी सौंफ आप लेकर ऐसे ही खा लें| इसके अलावा आपको ज्यादा एसिडिटी की problem है तो आप थोड़ी सौंफ को 1 ग्लास पानी में उबालें अब इसे रात भर रख दें | अगले दिन जब भी आपको एसिडिटी लगे आप इस पानी को पियें| एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय का यह तरीका आप कभी भी कही भी कर सकते है|

पुदीना – पुदीना एसिडिटी की समस्या के लिए सबसे अच्छा और आसान उपाय है| पुदीना एसिडिटी में बहुत आराम देता है, ये पेट को ठंडक तो देता ही   है |खाये हुए भोजन को भी अच्छे से पचाने में भी मदद करता है । और अच्छे से पाचन करता है| इसे खाने से पेट दर्द भी कम होता है| जब भी आपके पेट में एसिडिटी लगे आप 4-5 पुदीने के पत्ते को चबा लें| इसके अलावा 5-6 पत्तियों को पानी में उबाल लें अब इस पानी को ठंडा कर पियें|

ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi


आमला – आमला में विटामिन c होता है जो हमारे ख़राब पेट को आराम देता है| 1 tbsp आमला पाउडर को दिन में 2 बार खाएं, इससे आपके पेट की एसिडिटी बहुत जल्द ख़त्म हो जाएगी|

नीम्बू नीम्बू में विटामिन c होता है जो पेट की एसिडिटी को झट से दूर कर देता है | 1 ग्लास गुनगुने पानी में ½ नीम्बू का रस डालें और इसे खली पेट पियें|

नीम्बू  करे एसिडिटी का  इलाज़  
nimbu kare acidity ka  ayurvedic upchar-acidity ayurvedic upchar
nimbu kare acidity ka  ayurvedic upchar

अदरक – यह एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपाय का बहुत ही सरल और आसान तरीका है| अदरक के जूस से एसिडिटी में आराम मिलता है| एसिडिटी से समय ताजा अदरक का थोडा सा हिस्सा चबाएं| इसके अलावा अदरक को पानी में उबालें और इस पानी को पियें| थोड़े से ही जूस से आपके पेट को आराम मिलेगा|

गुड़ गुड़ पाचन में सहायक होता है और इससे पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करता है| खाना खाने के बाद थोडा सा गुड़ का टुकड़ा  खाने से एसिडिटी में आराम मिलेगा| अगर आपको  मधुमेह  की बीमारी है तो आप ये तरीका ना अपनाएं|

पेट की चर्बी को कम करने के जबरदस्त आसान रामबाण घरलू उपाए -Tips In Hindi

अब आपको जब भी एसिडिटी हो तो आपको दवाइयों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा| आप अपने घर में मौजूद आसानी से मिलने वाली चीजों से अपना इलाज कर सकते है|





1 comment: