Friday, 29 November 2019

भूख बढाने के बहुत ही आसान और कारगर घरेलु उपाए और नुस्खे - Tips In hindi

bhookh badhane ke tips-bhookh badhane ke gharelu nuskhe
bhookh badhane ke gharelu nuskhe

भूख बढाने के बहुत ही आसान और कारगर घरेलु उपाए और नुस्खे - Tips In hindi 


हमारे शरीर की अग्नि खाये गये भोजन को पचाने का काम करती है,यदि यह अग्नि किसी कारण से मंद पड़ जाये तो भोजन ठीक तरह से नही पचता है, भोजन के ठीक से नही पचने के कारण शरीर में कितने ही रोग पैदा हो जाते है,अनियमित खानपान से वायु पित्त और कफ़ दूषित हो जाते है,जिसकी वजह से भूख लगनी बंद हो जाती है,और अजीर्ण अपच वायु विकार तथा पित्त आदि की शिकायतें आने लगती है,भूख लगनी बंद हो जाती है,शरीर टूटने लगता है, स्वाद बिगड जाता है,पेट में भारीपन महसूस होने लगता है,पेट खराब होने से दिमाग खराब रहना चालू हो जाता है,अथवा समझ लीजिये कि शरीर का पूरा का पूरा तंत्र ही खराब हो जाता है,इसके लिये मंन्दाग्नि से हमेशा बचना चाहिये और तकलीफ़ होने पर इन दवाओं का प्रयोग करना चाहिये।

इसे भी पढ़ें -कब्ज से पाए आसानी से छुटकारा इन घरेलु जबरदस्त रामबाण उपायों से

  भूख बढ़ाने के लिए अपनाये इन घरेलु उपायों को 

* भूख नही लगने पर आधा माशा फ़ूला हुआ सुहागा एक कप गुनगुने पानी में दो तीन बार लेने से भूख खुल जाती है।

* काला नमक चाटने से गैस खारिज होती है,और भूख बढती है,यह नमक पेट को भी साफ़ करता है।

* हरड का चूर्ण सौंठ और गुड के साथ अथवा सेंधे नमक के साथ सेवन करने से मंदाग्नि ठीक होती है।

* सेंधा नमक,हींग अजवायन और त्रिफ़ला का समभाग लेकर कूट पीस कर चूर्ण बना लें,इस चूर्ण के बराबर पुराना गुड लेकर सारे चूर्ण के अन्दर मिला दें,और छोटी छोटी गोलियां बना लें,रोजाना ताजे पानी से एक या दो गोली लेना चालू कर दे,यह गोलियां खाना खाने के बाद ले ,इससे खाना पचेगा भी और भूख भी बढेगी।

इसे भी पढ़ें -डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार


* हरड को नीम की निबोलियों के साथ लेने से भूख बढती है,और शरीर के चर्म रोगों का भी नाश होता है।

* हरड गुड और सौंठ का चूर्ण बनाकर उसे थोडा थोडा लस्सी  (छाछ ) के साथ रोजाना लेने से भूख खुल जाती है।

* छाछ के रोजाना लेने से बदहजमी ,अपच खत्म हो जाती है।

* सोंठ का चूर्ण घी में मिलाकर चाटने से और गरम पानी खूब पीने से भूख खूब लगती है।

*रोज भोजन करने से पहले छिली हुई अदरक को सेंधा नमक लगाकर खाने से भूख बढती है।

* लाल मिर्च को नीबू के रस में चालीस दिन तक पीस करके दो दो रत्ती की गोलियां बना लें,रोज एक गोली खाने से भूख बढती है।

* गेंहूं के चोकर में सेंधा नमक और अजवायन मिलाकर रोटी बनाये ,इससे भूख बहुत बढती है।

* मोठ की दाल कमजोर पाचन तंत्र और बुखार की नाशक है।

* डेढ ग्राम सांभर नमक रोज सुबह फ़ांककर पानी पीलें इससे metabolismमजबूत हो जायेगा  जायेगा।

* पके टमाटर की फ़ांके चूंसते रहने से भूख खुल जाती है।




भूख को बढाने के लिए इन्हे भी अपनाइये 



* दो छुहारों का गूदा निकाल कर तीन सौ ग्राम दूध में पका लें,छुहारों का कस अच्छे से निकलने पर दूध को पी लें,इससे खाना भी पचता है,और भूख भी लगती है।
bhook na lagne ke lakshan-bhookh badhane ke tips
bhookh badhane ke tips



* जीरा सोंठ अजवायन छोटी पीपल और काली मिर्च समभाग में लें,उसमे थोडी सी हींग मिला लें,फ़िर इन सबको खूब बारीक पीस कर चूर्ण बना लें,इस चूर्ण का एक चम्मच भाग छाछ मे मिलाकर रोजाना पीना चालू करें |इससे भूख भी अच्छे से लगेगी और खाना भी पचने लगेगा | इसे  दो सप्ताह तक लेने से कैसी भी कब्जियत  हो  फ़ायदा देगा।

* भोजन के आधा घंटा पूर्व चुकन्दर गाजर टमाटर पत्ता गोभी पालक तथा अन्य हरी साग सब्जियां व फ़लीदार सब्जियों के मिश्रण का रस पीने से भूख बढती है।

* सेब का सेवन करने से भूख भी बढती है और खून भी साफ़ होता है।

* अजवायन चालीस ग्राम सेंधा नमक दस ग्राम दोनो को कूट पीस कर एक साफ़ बोतल में रखलें,इसमे दो ग्राम चूर्ण रोजाना सवेरे फ़ांक कर ऊपर से पानी पी लें,इससे भूख भी बढेगी और वात वाली बीमारियां भी समाप्त होंगी।



इसे भी पढ़ें -ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi

*एक पाव सौंफ़ पानी में भिगो दें,फ़िर इस पानी में चौगुनी मिश्री मिलाकर पका लें,इस शरबत को चाटने से भूख बढती है।

* पकी हुई मीठी इमली के पत्ते सेंधा नमक या काला नमक काली मिर्च और हींग का काढा बनाकर पीने से कमजोर पाचन तंत्र ठीक हो जाता  है।

* जायफ़ल का एक ग्राम चूर्ण शहद के साथ चाटने से जठराग्नि प्रबल होकर कमजोरी दूर होती है।

* सोंफ़ सोंठ और मिश्री सभी को समान भाग लेकर ताजे पानी से रोजाना लेना चाहिये इससे पाचन     (metabolism) शक्ति प्रबल होती है।

इसे भी पढ़ें -गोरा होने के घरेलू जबरदस्त रामबाण उपाय-How to get fair skin- in hindi

* जवाखार और सोंठ का चूर्ण गरम पानी से लेने से metabolism मजबूत होता है, और कमजोरी दूर होती है।

* सिरका सोंठ काला नमक भुना सुहागा और फ़ूला हींग समभाग मे लेकर मिला लें,रोजाना खाने के बाद भूख बढती है।

सिरका सोंठ काला नमक भुना सुहागा और फ़ूला हींग समभाग मे लेकर मिला लें,रोजाना खाने के बाद भूख बढती है।

इसे भी पढ़ें -ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi


* सूखा पुदीना बडी इलायची सोंठ सौंफ़ गुलाब के फ़ूल धनिया सफ़ेद जीरा अनारदाना आलूबुखारा और हरड समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें और इसे भोजन करने के बाद एक -एक चम्मच साधारण पानी से 
ले, इससे भूख न लगने की समस्या जल्दी ही दूर हो जायेगी।

* एक ग्राम लाल मिर्च को अदरक और नीबू के रस में में मिलाकर पीस  लें,फ़िर इसकी काली मिर्च के बराबर की गोलिया बना लें, यह गोली चूसने से भूख बढती है|



भूख कम लगती है तो अपनाये कुछ और घरेलु उपायों को


reasons of bhukh na lagna-bhukh kyu nahi lagti iske kya karan hai
reasons of bhukh na lagna
*लीची को भोजन से पहले लेने से पाचन शक्ति और भूख में बढोत्तरी होती है


* अनार भी क्षुधा वर्धक होता है,इसका सेवन करने से भूख बढती है।

* नीबू का रस रोजाना पानी में मिलाकर पीने से भूख बढती है।

* आधा गिलास अनन्नास का रस भोजन से पहले पीने से भूख बढती है।

* तरबूज के बीज की गिरी खाने से भूख बढती है।

* इमली की पत्ती की चटनी बनाकर खाने से भूख भी बढती है,और खाना भी हजम होता है।



इसे भी पढ़ें -

बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए

मोटापा कम करेंगे ये घरेलु प्राकर्तिक जबरदस्त उपाए -Tips In hindi


Saturday, 23 November 2019

गोरा होने के घरेलू जबरदस्त रामबाण उपाय-How to get fair skin- in hindi


गोरा होने के घरेलू जबरदस्त रामबाण  उपाय-How to get fair skin- in hindi

chehre ko gora banane ke gharelu upay-jaldi rang gora karne ka tarika
chehre ko gora banane ke gharelu upay


यु तो सांवला रंग सुंदरता का प्रतीक माना गया है और तो और  साँवली त्वचा की खूबसूरती पर कवियों ने अपनी कलम भी खूब चलाई है। बावजूद इसके सांवला रंग फिर भी  युवा वर्ग में परेशानी का सबब बना हुआ है।और तो और  गोरेपन की क्रीम के झांसे में  फंसकर अपनी स्किन को और ख़राब कर लेते है| इन क्रीम्स के झांसे में  फंसने के बजाय बेहतर होगा कि आप अपनी त्वचा (skin ) को निखरी और सलोनी बनाने केलिए घरेलु और प्राकृतिक उपचारों का प्रयास करे क्योंकि दुनिया की कोई भी क्रीम आपको गोरा नहीं बना सकती अत: आपको जो त्वचा प्राकृतिक रूप से मिली है उसी को स्वस्थ और आकर्षक बनाने के जतन करने चाहिए।आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसे ही कुछ चमत्कारी घरेलु और प्राकृतिक उपाए बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा पर हर हाल में रंगत ला सकते है तो आइये पढ़ते है आगे |

रंग गोरा करने के आसान घरेलु उपाय 

शहद

शहद का लेप चेहरे और गले पर करें। जब यह सूखकर कुछ चिपचिपा हो जाए तो उंगलियों के पोरों से चेहरे की मसाज करें। पूरी तरह सूख जाने पर गरम पानी से साफ करके ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा में कसाव आएगा व चमकदार बनेगी। त्वचा के रूखेपन और अधिक तैलीयपन से भी आपको यह निजात दिलाएगा।

gora rang karne ke liye kya karna chahiye-gora hone ka asan tarika
gora rang karne ke liye kya karna chahiye

दो चम्मच सोयाबीन का आटा, एक बड़ा चम्मच दही व शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं तथा इस मिश्रण को कुछ देर चेहरे पर लगाकर चेहरा धो लें। इससे त्वचा में कसावट आती है।

 दूध

बादाम, गुलाब के फूल, चिरौंजी और पिसा जायफल रात को दूध में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर इसका उबटन लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं और त्वचा कांतिमय बनती है।

नीम की पत्तियां


नीम की पत्तियां, गुलाब की पत्तियां, गेंदे का फूल सभी को एक कटोरी पानी में उबालें तथा इस रस को चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा पर चमक (Glow ) आती है और इससे मुंहासे निकलना बंद हो जाते हैं।

 पोदीने का रस

gora hone ke gharelu nuskhe-gora hone ka asan tarika
gora hone ke gharelu nuskhe

चंदन, गुलाब जल, पोदीने का रस एवं अंगूर का रस मिलाकर पेस्ट पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।इस पैक को लगाने से सांवलापन दूर होता है और चेहरे के दाग धब्बे भी साफ़ होने लग जाते है| और  इस फेस पैक से चेहरे की झुर्रियांभी मिटती हैं।


त्वचा को गोरा करने के सरल घरेलु उपाय 


  • धूप में अक्सर हमारी त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ जाती है। त्वचा के रंग को पूर्ववत करने के लिए आम के पत्ते, जामुन, दारू हल्दी, गुड़ और हल्दी की बराबर मात्रा मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर पूरे शरीर पर लगाएं। कुछ समय रखने के बाद स्नान कर लें। इस लेप से त्वचा की रंगत निखरती है।

  इसे भी पढ़े - तनाव से कैसे बचे- Tips In Hindi


  •  हल्के गुनगुने पानी में दो निम्बू के रस मिलकर गर्मी में रोज नहाये त्वचा में निखार आने लगेगा



  • आवला या उसका मुरब्बा खाने से कुछ ही हफ्तों में निखार आने लगेगा



  • सुबह रोज उठकर एक गिलास पानी पीने से चेहरे पर चमक आने लगेगी



  • गाजर का आधा गिलास जूस रोज सुबह पीये चेहरे पर रंगत आने लगेगी


  • नींबू और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। इसको लगाने से चेहरे पर एक नयी ही ताजगी महसूस होगी।


  • पेट को हमेशा साफ रखे इससे चेहरे पर रंगत आने लगती है।

त्वचा को गोरा करे इन घरेलु उपायों से  

chehre ko gora banane ke gharelu upay-ek din mein gora hone ka tarika
chehre ko gora banane ke gharelu upay

 दही,ओलिव आयल और नींबू का तेल


1 चम्मच दही में 2 चम्मच ओलिव आयल एवं 1/2 चम्मच नींबू का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को तरल रखें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और एक गरम पानी में डुबोये गए कपडे से तुरंत पोंछ दें। यह मिश्रण काफी चिपचिपा होता है अतः इसे सावधानी से अपने चेहरे पर लगाएं और इसका प्रयोग रोज़ाना करें। कुछ दिनों में ही आप पाएंगी कि आपकी त्वचा पहले से कहीं अधिक निखरी और चमकदार हो गयी है।

दही,नींबू का रस


2 चम्मच ताजा दही में 1 चम्मच ताज़ा नींबू का रस मिलाएं। रस बनाने के लिए एक नींबू का इस्तेमाल करें। चेहरा धोकर इस लेप को 20-30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं या तब तक जब तक कि चेहरा कसा हुआ सा प्रतीत नहीं होता। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करें। इससे आपके काले धब्बे और मुहांसे काबू में रहेंगे और आपका रंग भी साफ़ होगा।

  इसे भी पढ़े - झाइयों से पाए कैसे छुटकारा Tips In Hindi

 शहद,सेब का रस 

2 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेब के रस को मिलाएं।आप सेब के रस की जगह नींबू के रस का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस मिश्रण को अपनी साफ़ त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। चेहरे को गुनगुने पानी से धोने के बाद पुनः ठंडे पानी से धोएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम तीन बार करें।

स्किन को  गोरा और नमी प्रदान करे दलिया


आप सौंफ और दलिये के प्रयोग से सूखी त्वचा को नमी प्रदान कर सकते हैं। 1 चम्मच दलिये को पीसकर अलग रखें। आधा कप पानी उबालें और उसमें 1 चम्मच सौंफ के बीज मिलाकर काढ़ा बनाएं। बीजों को 10 मिनट तक  रखें और फिर उन्हें निचोड़कर बचा पानी  निकाल  ले ।इसके बाद 1 चम्मच सौंफका पानी, 1 चम्मच दलिया और  1 चम्मच शहद को मिलाएं। चेहरा साफ़ करके इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर दोबारा ठंडे पानी से धोएं। सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करें।

निम्बू  से चेहरे के सांवलेपन को दूर करके गोरा बनाये 


नींबू का रस को  मलाई में मिलाकर रोजाना लगाने से सांवली त्वचा गोरी होने लगती है। सुबह चेहरे पर कच्चे दूध को मल लें और थोड़ा सूख जाने के बाद खाने वाले नमक को चेहरे पर लगाकर रगड़ लें। इससे चेहरे पर जमी मैल  बाहर निकल जायेगी। इसके बाद नींबू और शहद को मिलाकर पूरे चेहरे पर लगायें और सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे का रंग निखर जाता है।


2 चम्मच खट्टे क्रीम में 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेब के रस या नींबू के रस का प्रयोग करें। चेहरा साफ़ करके यह मिश्रण अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रहने दें।  साधारण  पानी से चेहरा धो लें।इससे चेहरे पर  निखार आता  है  यह पैक सप्ताह में 2 बार प्रयोग करें।


रंग गोरा करने और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने  के लिए

नींबू के रस में शहद



नींबू के रस में शहद मिलाकर लगाने से चेहरे की झुर्रिया कम होती हैं। 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच दूध मिला लें। रोज रात को सोने से पहले इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट के बाद मौसम के अनुसार ठंड़े या गर्म पानी से धो लें। इस तरह चेहरे की सफाई के साथ-साथ यह त्वचा को नर्म और मुलायम भी रखता है। 2 चम्मच नींबू का रस, थोड़ी सी दूध की मलाई और थोड़ा सा बेसन या मैदा को मिलाकर उबटन बना लें और चेहरे पर मलें। इससे चेहरे की खुश्की दूर होती है और चेहरे में चमक आती है। 2 चम्मच आटा, 4 चम्मच दूध, 1 चुटकी हल्दी और एक नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें और नहाने से पहले शरीर पर मलें, इसके लगाने के 10 मिनट बाद नहा लें और नहाने में साबुन का प्रयोग न करें। इससे शरीर की कोमलता बढ़ती है और शरीर सुंदर होता है। अण्डे की सफेदी में नींबू का रस मिलाकर मुंह पर चुपड़ने से व फिर गुनगुने पानी से धोने से चेहरे पर रौनक आ जाती है। नींबू के रस और समुद्र के झाग को मिलाकर चेहरे पर मलने से दाग-धब्बे हट जाते हैं। समुद्र का झाग न मिले तो केवल नींबू का रस दूध की मलाई में मिलाकर लगाने से लाभ मिलता है


 चेहरे के सांवलेपन को दूर करना

नींबू का रस, मलाई


नींबू का रस को मलाई में मिलाकर रोजाना लगाने से सांवली त्वचा गोरी होने लगती है। सुबह चेहरे पर कच्चे दूध को मल लें और थोड़ा सूख जाने के बाद खाने वाले नमक को चेहरे पर लगाकर रगड़ लें। इससे चेहरे पर जमी मैल बाहर निकल जायेगी। इसके बाद नींबू और शहद को मिलाकर पूरे चेहरे पर लगायें और सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे का रंग निखर जाता है। नींबू और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। इसको लगाने से चेहरे पर Glow और  एक नयी ताजगी महसूस होगी।


सांवली त्वचा को रंगत देने के लिए इन्हे भी अपनाये 



  • सांवली त्वचा को सलोनी रंगत देने के लिए  मजीठ, हल्दी, चिरौंजी 50-50 ग्रा. लेकर पाउडर बना लें। एक-एक चम्मच सब चीजों को मिलाकर इसमें 6 चम्मच शहद मिलाएं और नींबू का रस तथा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, गरदन, बांहों पर लगाएं और एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से चेहरे का सांवलापन दूर होकर रंग निखर आएगा।



  • नींबू व संतरे के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें। इस पाउडर को हफ्ते में एक बार बिना मलाई के दूध में मिलाकर लगाएं, त्वचा में आकर्षक चमक आएगी। जाड़े के दिनों में दूध में केसर या एक चम्मच हल्दी का सेवन करने से भी रक्त साफ होता है।

इन्हें भी पढ़े -

डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

मूली खाने के फायदे:

Beauty Tips In Hindi -- इन ब्यूटी टिप्स से लौटेगा आपके चेहरे का नूर

Monday, 18 November 2019

ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi


ब्लैकहेड्स हटाने के 10  आसान  कारगर तरीके -  Tips In hindi

face ke blackheads hatane ke gharelu upay-gharelu nuskhe for blackheads in hindi
face ke blackheads hatane ke gharelu upay

 ब्लैकहेड्स किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो  सकते  है, लेकिन ज्यादातर यह किशोर अवस्था में होते  है।ब्लैकहेड्स को open comedones भी कहते  है। यह स्किन पर काले या पीले रंग के मुंहासे होते हैं। यह तब होते हैं जब हेयर फॉलिकल के मुख में अतिरिक्त सीबम, डर्ट या डेड स्किन सेल्स जम जाने के कारण वह बंद हो जाता है।ब्लैकहेड्स का काला रंग डर्ट के कारण नहीं होता बल्कि ऑक्सीकरण के कारण होता है। ऑक्सीकरण तब होता है जब हेयर फॉलिकल का बंद मुंह बहरी हवा के संपर्क में आ जाता है।कुछ अन्य फैक्टर्स जैसे शरीर के हॉर्मोन्स में बदलाव, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का अत्यधिक इस्तेमाल, स्किन की ठीक से देखभाल न करना, तनाव और जेनेटिक्स के कारण भी ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है।ब्लैकहेड्स अक्सर चेहरे की स्किन पर होते हैं, खासतौर से नाक पर। लेकिन यह शरीर अन्य भागों जैसे छाती, पीठ, गर्दन, हाथ और कन्धों पर भी हो सकते हैं। यदि इनका समय पर उपचार न किया जाये तो इनके कारण मुंहासे हो सकते हैं।ब्लैकहेड्स के उपचार के लिए बाजार में  कई मेडिसिन्स उपलब्ध हैं, लेकिन आपको सबसे पहले प्राकृतिक उपचारों को अपनाना चाहिए, क्यूंकि इनके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते। आज हम अपने इस लेख में आपको ब्लैकहेड्स को हटाने के कुछ घरेलु रामबाण उपाए बताने जा रहे  है जो आपकी ही रसोई में मौजूद है , जिन्हें अपनाकर आप कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

 ब्लैकहेड्स हटाने के 10 कारगर घरेलू उपचार


1. बेकिंग सोडा (Baking Soda)


ब्लैकहेड्स और मुंहासे दोनों के इलाज में बेकिंग सोडा काफी कारगर साबित हुआ है। यह स्किन से इम्पुरिटी (impurities) जैसे डर्ट और कचरा साफ करने में मदद करता है।

दो चम्मच बेकिंग सोडा में मिनरल वाटर मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें। फिर इसे कुछ मिनट्स के लिए सूखने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।

इस उपचार को हर हफ्ते एक या दो बार करें।

दही खाने के 5 ऐसे फायदे जिन्हे जानकर आप हो जाओगे हैरान
 2*. ओटमील और दही (Oatmeal and Yogurt)

dahi se karen blackheads ka ilaj-blackheads hatane ke gharelu upay
dahi se karen blackheads ka ilaj

स्किन को ब्लैकहेड्स से बचाए रखने के लिए ओटमील और दही के मिश्रण काफी फायदेमंद होता है।

चार चम्मच दही में जरूरत अनुसार ओटमील मिलाकर मोटा पेस्ट तैयार करें।

अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए स्क्रब करें।

फिर इसे पानी से धो लें।

स्किन को क्लियर रखने के लिए इस उपचार को नियमित करें।

3*दालचीनी (Cinnamon)ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करे 

blackheads removal tips in hindi-blackheads hatane ke gharelu upay
blackheads removal tips in hindi

इसे भी पढ़े - कमर और पेट की चर्बी घटाने के असरदार और जबरदस्त घरेलु उपाए- Tips In Hindi

ब्लैकहेड्स को ठीक करने और दोबारा होने से रोकने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 10-15 के लिए सूखने दें। सूखने के बाद इसे साफ कर लें।

या फिर, एक-एक चम्मच दालचीनी और शहद को मिलाकर पेस्ट बनायें और इसे अपने चेहरे पर लगायें।

अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इनमें से कोई एक उपचार को लगाकर 10 दिनों तक करें।



4. नींबू का रस (Lemon Juice)

Lemon  juice se hataye blackheads-blackheads nikalne ka tarika
Lemon  juice se hataye blackheads

ब्लैकहेड्स और मुंहासे हटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल काफी प्रचलित है। इसमें मौजूद विटामिन्स और पोषक तत्व सभी प्रकार की स्किन टाइप्स के लिए फायदेमंद होते हैं।

आधे कटे नींबू पर कुछ शहद और थोड़ी सी चीनी डाल लें। अब इसे अपने चेहरे पर रगड़ें, खासतौर से ब्लैकहेड्स से पीड़ित हिस्से में। 10 मिनट बाद इसे धो लें। इस उपचार को हफ्ते में एक या दो बार करें।

आप ताजा नींबू के रस को दूध और गुलाब जल के साथ मिलाकर फेसिअल क्लींसर (facial cleanser) भी बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम तीन बार करें।

नीम के फायदे चेहरे और बालो के लिए घरेलु उपाय Tips In Hindi

 5*  ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करे हल्दी (Turmeric)

blackheads ko remove kare haldi se -blackheads nikalne ka tarika
blackheads ko remove kare haldi se 

हल्दी स्किन को रिपेयर और हील करने में मदद करती है इसलिए यह ब्लैकहेड्स के इलाज में लाभकारी होती है।

दो चम्मच पुदीना के रस में जरूरत अनुसार मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगा ले  और सूखने दें। सूखने के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।

या फिर, लाल चन्दन, हल्दी और दूध को मिलाकर मोटा पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने ब्लैकहेड्स पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।

6*(Green Tea)

green tea se blackheads nikalne ka tarika-blackheads kaise hataye
green tea se blackheads nikalne ka tarika


ब्लैकहेड्स के इलाज में ग्रीन टी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

एक चम्मच सूखी ग्रीन टी की पत्तियों में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें।

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर दो-तीन मिनट के लिए स्क्रब करें।

फिर इसे गर्म पानी से धो लें।

यह स्क्रब ऑयली स्किन को साफ करता है और बंद हुए स्किन छिद्रों को खोलता है।

7* शहद (Honey)


शहद में बैलेंसिंग क्वालिटी होती है जो ऑयली स्किन और ब्लैकहेड्स दोनों के इलाज में फायदेमंद है। शहद स्किन के छिद्रों को नमी प्रदान करता है और साथ ही उन्हें टाइट भी बनाता है। इससे आपका स्किन में गोरापन चमक आती है।

अपने चेहरे पर शुद्ध शहद लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

फिर इसे गर्म पनी से धो लें।

इसे भी पढ़े - lemon tea is good for weight - loss- Lemon Tea के फायदे In Hindi
8* मकई का आटा (Cornmeal)

blackheads kaise hataye-blackheads hataye makai ke aate se
blackheads hataye makai ke aate se 

मकई का आटा एक अपघर्षक की तरह काम करता है जो स्किन के छिद्रों को बंद करने वाली डर्ट आदि को साफ करने में मदद करता है।

दो चम्मच बारीक मकई के आटे में थोड़ा सा दूध या पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।

इसे लगाने से पहले चेहरे पर स्टीम (भाप) लें ताकि स्किन के छिद्र खुल जायें। फिर इस पेस्ट को लगायें और हल्के-हल्के सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ब्लैकहेड्स पर ज्यादा मसाज करें।

कुछ मिनट्स के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

इसे भी पढ़े -कब्ज से पाए आसानी से छुटकारा इन घरेलु जबरदस्त रामबाण उपायों से

9* सेंधा नमक (Epsom Salt)


सेंधा नमक भी स्किन को साफ करके ब्लैकहेड्स को ठीक करने में मदद करता है।

एक चम्मच सेंधा नमक और कुछ बूंदे आयोडीन की थोड़े से गर्म पानी में मिलाकर अच्छी तरह से घोल लें। अब इस मिश्रण ठंडा होने दें।

अब एक रुई को इस मिश्रण में भिगोकर ब्लैकहेड्स पर लगायें।

जब यह सूख जाए तो इसे साफ कर लें।


 इसे भी पढ़े -बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए

10.   ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करे  मेंथी के पत्ते


  हरी ताज़ा मेंथी  ब्लैकहेड्स को जड़ से मिटाने में काफी मदद करती है।

  मेंथी के पत्तों  का  पेस्ट बना लें।

अब इसे ब्लैकहेड्स पर लगायें और 10-15 के लिए छोड़ दें।

फिर इसे गर्म पानी से धो लें।

इस उपचार को रोज करें।

नोट - 

 इन उपचारों को अपनाकर ज्यादातर लोगों को ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल जाता है, लेकिन इसके लिए आपको इन्हें नियमित अपनाना होगा और धैर्य रखना होगा। यदि फिर भी यह उपचार आपके काम  न आयें तो किसी अच्छे त्वचा विशेषज्ञ (dermatologist) से संपर्क करें।

इन्हें भी पढ़े -

डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

धुप से काली हुई स्किन (Tanning ) को वापिस गोरी करे 10 प्राकृतिक घरेलु उपायों से

कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करे केवल 5 घरेलु और रामबाण उपायों से Tips In Hindi




Friday, 15 November 2019

डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर )  के कारण, लक्षण और  घरेलु तथा  प्राकृतिक  उपचार 

diabetes ka gharelu upchar bataye-sugar ka permanent ilaj
sugar ka permanent ilaj


डायबटीज़  एक ऐसी बीमारी है जिसका सही समय  पर इलाज़ न किया जाए तो  मुसीबत का सामना करना पड़ सकता|  आजकल की  इस भागदौड़ भरे जीवन  में अनियमित जीवनशैली के चलते जो बीमारी  सबसे अधिक  लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है वह है मधुमेह,या शुगर|।यह  ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले तो उसे फिर जीवन भर नहीं   छोड़ती। इस बीमारी की सबसे बुरी बात   यह है  की  इस  बीमारियों  के कारन शरीर में और कई बीमारिया लग जाती है|  इस बीमारी   को धीमी मौत भी कहा जाता है। डायबटीज़   रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी और लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम  बात है। पहले यह बीमारी चालीस  की उम्र के बाद ही होती थी लेकिन आजकल बच्चों में भी इसका  मिलना देखा जा रहा है |

डायबटीज़ होने का मुख्य कारन


 जब हमारे शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन का पहुंचना कम होने लग जाता है  तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़  बढ़ने लगता  है। इस स्थिति  में  डायबिटीज होना  शुरू  हो जाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो हमारे पाचक ग्रंथि द्वारा बनता है। यह शरीर के अंदर भोजन को एनर्जी में बदलने का  का काम करता  है।और  यही वह हार्मोन होता है जो हमारे शरीर में मधुमेह   की मात्रा को कंट्रोल में रखता  है। मधुमेह हो जाने पर शरीर को भोजन से एनर्जी बनाने में कठिनाई होने लग जाती  है।इस बीमारी को जड़ से ख़त्म नहीं किया जा सकता है पर इस बिमारी को खान पान की नियमित दिनचर्या  से कंट्रोल में रख सकते है  इस बीमारी  में  ग्लूकोज का बढ़ा हुआ स्तर शरीर के  कई और अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है|

 डायबटीज़ से बड़ा खतरा

sugar control karne ke gharelu upay-diabetes ke lakshan
diabetes ke lakshan

यह रोग महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक होता है। मधुमेह ज्यादातर खान पान की  जीवनशैली बिगड़ी होने के कारण होता है। इसमें टाइप-1 और अनियमित जीवनशैली की वजह से होने वाले मधुमेह को टाइप-2 श्रेणी में रखा जाता है। पहली श्रेणी के अंतर्गत वह लोग आते हैं जिनके परिवार में माता-पिता, दादा-दादी में से किसी को मधुमेह हो तो परिवार के सदस्यों को यह बीमारी होने की संभावना अधिक रहती है। इसके अलावा यदि आप शारीरिक श्रम कम करते हैं, नींद पूरी नहीं लेते, अनियमित खानपान है और ज्यादातर फास्ट फूड और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो मधुमेह होने की संभावना बढ़ जाती है। आज हम आपको इस लेख में डायबिटीज को दूर करने के कुछ घरेलु और कुछ प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे है  जिन्हें अपनाकर डायबिटीज को ख़त्म किया जा सकता है ।

इसे भी पढ़ें-  कब्ज से पाए आसानी से छुटकारा इन घरेलु जबरदस्त रामबाण उपायों से

मधुमेह 2 (Diabetes) प्रकार की होती है Type 1 And टाइप २



टाइप 1 (Diabetes )

diabetes kam karne ke gharelu upay-sugar ke lakshan hindi m
diabetes kam karne ke gharelu upay

 type 1  मधुमेह   के रोगी के शरीर में कम बनती है ,जिसे नियंत्रित किया जा सकता है पर ख़त्म नहीं किया जा सकता |इसमें रोगी को बाहर  से इन्सुलिन दिया जाता है जिससे रोगी का जीवन सामान्य चलता रहता है |टाइप 1 डायबटीज़ बच्चों और २० साल तक के युवाओं को बहुत जल्दी इफेक्ट करती है |

Type 2 ( Diabetes )

type 2 diabetes ke lakshan-mahilao me sugar ke lakshan
type 2 diabetes ke lakshan

टाइप 2 में रोगी के शरीर में इन्सुलिन की मात्रा कम होती है या शरीर इन्सुलिन को पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाता |इसमें इन्सुलिन बनता तो है परन्तु बहुत कम मात्रा में और कई बार तो इन्सुलिन काम ही नहीं करते है |
 टाइप 2  Diabetes को योग तथा परहेज और उचित खान पान से नियंत्रित किया जा सकता है |ये व्यस्को को होती है |

इसे भी पढ़ें-  मोटापा कम करेंगे ये घरेलु प्राकर्तिक जबरदस्त उपाए -Tips In hindi

मधुमेह के लक्षण( Diabetes  ke lakshan ) 

डायबिटीज के शुरुआत में इसके लक्षणों  का पता नहीं लगता लेकिन कुछ समय बाद थकावट होना ,मुँह सुखना ,बार बार पानी पिने का मन करना ,भूख बहुत ज्यादा लगाना |थोड़ा सा भी काम करने पर शरीर का थक जाना ,
शरीर के मोटे होने के बावजूद वजन का लगातार  घटना शरीर में ऊर्जा शक्ति का कम होना |फोड़े फुंसिया अधिक होना और जले  कटे  या चोट के  का घाव का जल्दी ठीक न होना |चिड़चिड़ापन मानसिक थकावट होना ,याददाश्त का कम होना ,आंखों
की रौशनी कम होना और किसी किसी को मोतियाबिंद की भी शिकायत होने लग जाती है |स्पर्श  ज्ञान कम हो जाना ,पुरुषों में नपुंसकता का होना या सेक्स की इच्छा कम होने लगती है  स्त्रियों में स्वेत प्रदर और योनि कंडु जैसे रोग हो जाते है |

 डायबिटीज   (Diabetes )  रोग की जांच 

sugar ke lakshan hindi m-sugar ka permanent ilaj
sugar ke lakshan hindi m

डायबिटीज  होने की जरा सी भी शंका होने पर रोगी को  अपने  पेशाब और खून की जांच करवानी चाहिए शुगर में खून की जांच दो बार की जाती है |एक बार यह जांच खाली पेट की जाती है | और उसके एक घंटे बाद कुछ मीठा खिलाकर फिर से खून टेस्ट किया जाता है |इस टेस्ट में शुगर की मात्रा का सही अनुमान लगाकर डायबिटीज का पता लगाया जाता है |पेशाब की जांच करवाने के लिए सुबह का पहला पेशाब  की ही जांच करवानी चाहिए |ब्लड प्रेशर की भी जांच करा लेनी चाहिए ताकि रोगी का इलाज़ अच्छे से हो सके |यदि मधुमेह  रोग का पता चलता है तो जल्द से जल्द चिकत्सा शुरू कर देनी चाहिए |

इसे भी पढ़ें-  मुँह के छाले से है अगर परेशान तो आजमाए इन घरेलु नुस्खों को और तुरंत राहत पाए Tips in Hindi 


मधुमेह ( Diabetes ) को कंट्रोल में करने के लिए हमेशा रखे इन बातों का ध्यान

*अपने आहार को नियंत्रित करे| सब प्रकार का मीठा खाना बंद कर दे  | जैसे गन्ना,गुड़, शक्कर ,चीनी ,शहद आलू ,अरबी ,चावल ,मिठाई ,पकवान ,मुर्राबे आदि का पहेज करे |

*  तेल ,घी  मक्खन और तली हुई चीजों का परहेज रखें क्योंकि ये भोजन वसा और कोलोस्ट्रोल को बढ़ाते है |

* मधुमेह के रोगी को अपना आटा अलग बनाना चाहिए जिसमे 33 %गेंहूं 33 %चना  33 % जौ और 1 %सोयाबीन को मिलाकर  तैयार  कर ले और इसी आते को जीवन भर खाना चाहिए |

*   हरी सब्जिया जैसे   मेथी ,पालक ,बथुआ ,चौलाई मूली ,खीरा और  पत्ता गोभी  का भरपूर सेवन करना चाहिए |
*   केवल शाकाहारी भोजन ही खाना चाहिए  |

*    चाय , कोफ़ी अगर बिन मीठे  की ना  पी जाए तो शुगर फ्री गोलियां डालकर पि सकते है लेकिन ध्यान रहे ये    गोलियां उबलते दूध चाय में ना डाले |

*  नियमित रूप से   चिक्त्सिय सलाह पर व्यायाम करना चाहिए |

*   मधुमेह रोगी को प्रणायाम ,योग ,ध्यान और आद्यात्मिक जीवन  अपनाए से बहुत फायदा होता है |

* डायबिटीज के रोगी को सुबह की सैर करना बहुत ही फायदेमंद होती है |


डायबिटीज (diabetes ) मधुमेह  का घरेलु आयुर्वेदिक  उपचार -Diabetes treatment at  home 

अमरुद के पत्ते 

sugar ka ilaj nuskha-diabetes ke lakshan
sugar ka ilaj nuskha

 मधुमेह  रोग में रोज सुबह- सुबह  अमरुद के ताज़ी पाते तोड़कर  चबाने चाहिए यह मधुमेह रोगियों के लिए बहुत भी फायदेमंद होते है |डायबिटीज के रोगी को जामुन ,मूली ,ककड़ी खीरा अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए ।

इसे भी पढ़ें-  lemon tea is good for weight - loss- Lemon Tea के फायदे In Hindi


एलोवेरा 

  एलोवेरा (ग्वारपाठा ) और कंकोड़ा(बाढ़ करेला ) की सब्जी मधुमेह के रोगी के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है

तुलसी 

sugar khatam karne ka tarika in hindi-sugar ki ayurvedic dawa hindi me
sugar khatam karne ka tarika in hindi

5*  तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और तेल की मात्रा अधिक होती है जो इन्सुलीन के लिए सहायक होती है जो शुगर लेवल को कम करती है इसलिए  रोज प्रतिदिन खाली पेट दो से तीन पत्ती तुलसी की ले ,यो फिर एक टेबल स्पून तुलसी  के पत्तों का जूस  ले इससे  शुगर (डायबिटीज )में आराम मिलता है ।

 इसे भी पढ़ें- धुप से काली हुई स्किन (Tanning ) को वापिस गोरी करे 10 प्राकृतिक घरेलु उपायों से

  दालचीनी करे डायबिटीज को नियंतरण में 

dalchini se sugar ka ilaj-sugar khatam karne ka tarika in hindi
dalchini se sugar ka ilaj

6*  लगभग एक महीने  के लिए मधुमेह के रोगी अपने आहार में  दाल चीनी का उपयोग करें इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है साथ -साथ वजन भी नियंत्रण में रहता है  यह डायबिटीज का  एक अचूक उपचार है ।


करेला 

sugar ka ilaj nuskha-sugar ka permanent ilaj

                                                              sugar ka ilaj nuskha

इसे भी पढ़ें-  करेले के है इतने फायदे जानकर रह जाओगे हैरान -Tips In Hindi


करेले को डायबिटीज में ओषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है इसका रस कड़वा जरूर है परन्तु ये रस शुगर की मात्रा को कम करने में सहायक  है अतः मधुमेह के रोगी  को इसका रस रोज पीना चाहिए करेले के उबले पानी को पिने से मधुमेह को जल्दी ही स्थाई रूप से समाप्त किया जा सकता है ।

मेथी  दाना 

sugar ka ilaj nuskha-sugar ka permanent ilaj
sugar ka ilaj nuskha

रात को   आधा चम्मच मेथी दाने साफ़ पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को छानकर पिए इससे शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों में ही लाभ मिलता है|
डायबिटीज  के उपचार में मेथी दाना बहुत ही कारगर है ,इसके उपयोग से पुराने से पुराना मधुमेह भी ठीक हो जाता है ।मेथी  दाने का चूर्ण बना ले और इस चूरन को नित्य प्रातः  खाली पेट  दो  टी- स्पून साधारण पानी के साथ ले ।

भिंडी 
sugar khatam karne ka tarika in hindi-sugar ko jad se khatam kare
sugar khatam karne ka tarika in hindi

एक मिटटी का बर्तन ले या नहीं हो तो कांच का भी ले सकते है रात को  इस बर्तन में  थोड़ा सा पानी लगभग आधा गिलास पानी ले और इसमे 5 - 6 भिंडियों को काटकर गला दीजिये और सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी ले इससे मधुमेह  दूर हो जाती है ।


डायबिटीज होगी दूर नीम और केले के पत्तो के रस से 

मधुमेह के रोगियों को दो चम्मच नीम और  चार चम्मच केले के पत्तों का रस निकालकर प्रतिदीन  पीना चाहिए इससे डायबिटीज दूर होती है ।


 डायबिटीज को करे कम सहजन के पत्ते

 sahjan se karen  diabetes ka gharelu upchar -sugar ka ilaj nuskha
 sahjan se karen  diabetes ka gharelu upchar 

सहजन के पत्तों में कैल्शियम  दूध की तुलना में चार गुना अधिक होता है और इनमे दोगुना प्रोटीन पाया जाता है ।मधुमेह में इन पत्तों के सेवन से भोजन के पाचन और शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है ।इसके नियमित सेवन   डायबिटीज को दूर करने में  सहायक है ।

इसे भी पढ़ें-  ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi

ग्रीन टी 

sugar khatam karne ka tarika-sugar ka ilaj nuskha
sugar khatam karne ka tarika

 ये तो सब जानते है की ग्रीन टी कितने फायदेमंद है लेकिन क्या ये भी जानते है की मधुमेह में इसका कितना लाभ है  मधुमेह के रोगियों के  लिए ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद  मानी जाती है इस टी में पोनिफिनोल्स होते है, जो एक बहुत ही मजबूत एंटी -ऑक्सीडेंट हाइपो -ग्लाइसेमिक तत्व है  जो शरीर में इन्सुलीन का  सही तरह से इस्तेमाल का पाता है ।

नोट -

डायबिटीज  के मरीजों को भूख से कम  खाना  और हल्का भोजन ही लेना चाहिए अपनी भूख को नियंत्रण  में रखने के लिए उन्हें खीरा में निम्बू निचोड़ कर खाने चाहिए । 

Wednesday, 6 November 2019

बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए

बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए 


बालों को झड़ने से बचाने के लिए घरेलू उपाय-झड़ते हुए बालों को रोकने के उपाय
baal jhadne se rokne ke upay 

बालों का गिरना इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है. ये एक ऐसी परेशानी है जो किसी को भी, किसी भी उम्र में हो सकती है. यूं तो बाजार में कई ऐसे उत्पाद मौजूद हैं जो ये दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से बालों का गिरना बंद हो जाएगा. हालांकि इन उत्पादों के इस्तेमाल से रि‍एक्शन होने का खतरा भी बना रहता है.


ऐसे में घरेलू उपायों को अपनाना सबसे सुरक्षित तरीका है. बालों को गिरने से रोकने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज के रस से जहां बालों का गिरना बंद हो जाता है वहीं इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है.
बाल झड़ने का घरेलू उपाय-झड़ते हुए बालों को रोकने के उपाय
baal jhadne se rokne ke liye upay 

प्याज एक नेचुरल कंडिशनर की तरह काम करता है और इसके नियमित प्रयोग से बालों में चमक भी आती है. प्याज में पर्याप्त मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है. इसके चलते कोलेजन भी सकरात्मक रूप से प्रभावित होता है.

इसे भी पढ़ें  धुप से काली हुई स्किन (Tanning ) को वापिस गोरी करे 10 प्राकृतिक घरेलु उपायों से


बता दें कि कोलेजन बालों की ग्रोथ के जिम्मेदार कारक है. प्याज का रस बालों की जड़ को मजबूती देने का काम करता है. साथ ही इसमें मौजूद तत्वों से स्कैल्प में होने वाले संक्रमण से भी राहत मिलती है|

बालों के झड़ने के प्रमुख कारण

baal jhadne se rokne ke upay bataye-baal jhadne se rokne ke upay bataye
baal jhadne se rokne ke upay bataye

बालों के झड़ने के बहुत से कारन हो सकते है इनमे कुछ कारन हम आपको बता रहे है हो सकता है आपको भी इनमे से ही किसी कारन से बाल झड़ रहे हो जैसे तनाव लेने से ,सिर में डैंड्रफ होने से,या अलग अलग तरह के केमिकल युक्त शैम्पू उपयोग करने से, या फिर महिलाओं में गर्भ अवस्था के दौरान भी यह समस्या होना आम बात है क्योंकि इस अवस्था में महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव होते है ,स्कैल्प में इंफेक्शन की वजय से ,या फिर हमेशा कब्ज की समस्या रहने से भी बाल झड़ने लगते है कुछ  बीमारियां  भी है जिनकी वजय से यह समस्या होती है    जैसे डाइबटिज, ल्यूपस और थायराइड भी बाल गिरने का कारण हो सकते हैं. ओवर-एक्टिव और अंडर एक्टिव दोनों थायराइड में बाल गिरने लगते हैं. भोजन  में पर्याप्त प्रोटीन या आयरन के ना  होने से भी आपको बालों के झड़ने की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है

तनाव से कैसे बचे- Tips In Hindi

बालों का झड़ना रोके इन घरेलु उपायों से 

1*बालों में लगाए  नारियल तेल ,तिल का तेल ,जैतून का तेल 

बालों में अलग अलग तरह के  तेल लगाने से भी बाल अधिक झड़ने लगते है आप कोशिश करे की सुगन्धित तेल की जगह  आप नारियल तेल ,जैतून का तेल या तिल का तेल ही उपयोग करे और हो सके तो इसमें कुछ बूँद कॉस्ट्रोइल (अरंडी )के तेल की मिलाकर  अपने स्कैल्प पर मालिश करे |
इन सभी तेलों में  कई ऐसे तत्व होते है जो बालो के टूटने की समस्या को दूर करते है और साथ ही साथ बालों को लम्बा चमकदार और घना करने में बहुत जयादा मदद करता है |

इसे भी पढ़ें झाइयां या Pigmentation को हटाने के असरदार घरेलु नुस्खे और उपाय -Tips In Hindi

2*  बालों में लगाए  प्याज़ का रस और मेथी 

baal jhadne ke rokne ke upay-balo ki samasya ka samadhan in hindi
baal jhadne ke rokne ke upay

-मेथी को  रात में भिगोकर रख दे हो सके तो लोहे  के बर्तन में भिगोये और सुबहःमेथी को मिक्सी में  पीसकर इसमें एक या दो चम्मच प्याज़ का रस मिलाकार अपने बालों में कम से कम दो या तीन घंटे तक लगाए और उसके बाद अपना सर धो ले आप देखोगे की गजब का फायदा हुआ है

इसे भी पढ़ें-पेट की चर्बी को कम करने के जबरदस्त आसान रामबाण घरलू उपाए -Tips In Hindi


 3* बालों में लगाए  प्याज़ का रस और शहद बालों का झड़ना रोके

baal ugane ke upay hindi me-baal jhadne se rokne ke upay bataye
baal ugane ke upay hindi me

अगर आप बालों के गिरने और डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं तो शहद के साथ प्याज का रस मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होगा। डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के साथ साथ  यह बालों की ग्रोथ भी बढ़ाने का काम करता है। प्याज के रस और शहद की समान मात्रा लेकर उसे अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को एक घंटे तक मिलाकर छोड़ दें। उसके बाद इसे अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं और कुछ समय बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

4 *  बालों का झड़ना रोके प्याज के रस से 

-दो गिलास गरम पानी  में एक या दो  प्याज़ के टुकड़े और थोड़ी सी चाय पत्ती डालकर उबाले और जब एक गिलास पानी रह जाये तब गैस बंद करके पानी को ठंडा होने  के बाद किसी बढ़िया क़्वालिटी का शैम्पू करने के बाद इस पानी को कंडिशनरकी जगह इस्तेमाल करे आप देखोगे दो तीन वॉश में ही आपके गिरते बालों की समस्या दूर हो जाएगी

इसे भी पढ़ें -Loose motion (दस्त )को कुछ ही घंटों में ठीक करेंगे ये जबरदस्त घरेलु- रामबाण उपाए -Hindi


5 * बालों का झड़ना रोकें प्याज  के रस और अदरक के रस से 

baal jhadne se rokne ke upay bataye-balo ka girna rokne ke upay in hindi
balo ka girna rokne ke upay in hindi

अगर आप हफ्ते में दो बार   प्याज का रस और अदरक के रस को मिक्स करके अपने स्कैल्प में अच्छे से लगाते है तो आप देखेंगे की आपको चार बार में ही कितना फायदा होगा इस रस को लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो की हेयर फॉल को कम करने में बहुत मदद होती है  अगर सर में इन्फैशन या बैक्टीरिया है   तो वो मर जाते है| इस मिक्सचर को लगाने से न सिर्फ बाल झड़ने बंद होंगे बल्कि  बालों  की ग्रोथ भी होगी और बाल सिल्की और शाइनी भी   होंगे | आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते है इसे अपने स्कैल्प पर लगाने के बाद कम से कम 30 से  45 मिंट तक रखें उसके  बाद किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से अपने बाल धो ले 

इन्हे भी पढ़ें -

स्ट्रेच मार्क्स को हटाए इन 5 घरेलु रामबाण और जबरदस्त उपायों से -Tips In Hindi

इन 7 घरेलु नुस्खों को अपनाइये और माथे के पिम्पल से हमेशा के लिए निजात पाइये