Tuesday, 23 July 2019

Loose motion (दस्त )को कुछ ही घंटों में ठीक करेंगे ये जबरदस्त घरेलु- रामबाण उपाए -Hindi

Loose motion (दस्त )को कुछ ही घंटों में ठीक करेंगे ये जबरदस्त  घरेलु- रामबाण उपाए -Hindi



दस्त या   loose motion  पाचन तंत्र के खराब होने के कारण होते है\ इस  विकार को ठीक होने में कम से कम  दो या तीन दिन तक का समय लग सकता है ज्यातर ये बरसात के मौसम  में हो जाते है \ दस्त लगने के कई कारण हो  सकते है जैसे न पचने वाला भोजन , और वायरस की वजय से , शराब का अधिक सेवन करने से,बासी भोजन या बहार का तला भुना  हुआ जंकफ़ूड खाने से या पेट में आँतों से जुडी बिमारी से ,या पेट की गर्मी की वजय से भी लूज़ मोशन हो जाता है। लूस मोशन दो प्रकार के होते हैं  पहला एक्यूट डायरिया, जो एक- दो  दिन तक रहता है। और  दूसरा क्रोनिक डायरिया है, जो दो से अधिक दिन तक  रहता है इसमें  दूसरी स्थिति ज्यादा गंभीर होती है। इस लेख में हम आपको दस्त रोकने के कुछ घरेलु  जबरदस्त रामबाण  उपाय बताने जा रहे  रहे हैं, जिससे आप अपना उपचार घर पर ही आसानी से कर सकते है ।

" loose motion " (दस्त )के ये है लक्षण -

दिन में तीन-चार बार या इससे अधिक बार  टॉयलेट जाना
पेट में ऐंठन और दर्द का होना ।
पानी की तरह मल का निकलना ।
कमजोरी और जी-मिचलाना और चक्कर आना
कभी-कभी बुखार होना आदि
दस्त के कारण और लक्षण तो जान लिए आगे जानेंगे  इन्हे रोकने के रामबाण घरेलू उपायों के बारे में।

इसे भी पढ़े तनाव से कैसे बचे- Tips In Hindi

दस्त(loose  motion )  को रोकने के घरेलु उपाए -


अदरक से -



दस्त रोकने के उपाय के लिए आप अदरक का उपाय कर सकते हैं। अदरक एक गुणकारी खाद्य-पदार्थ है, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेशन गुणों से समृद्ध होता है । अदरक पाचन तंत्र को संक्रमित करने वाले जीवाणुओं से लड़नेमें काफी मदद करती है और साथ ही साथ ये आंतों को आराम भी  पहुंचाता है। दस्त के देसी इलाज के रूप में आप इसका सेवन  इस प्रकार करे-  आधी चम्मच अदरक का रस आधा चम्मच शहद अब अदरक के रस को शहद के साथ मिला लें।अब इस मिश्रण को पी लें। यह प्रक्रिया दिन में दो से तीन बार करे \ आपको आराम मिलेगा ।

इसे भी पढ़े gais ko kaise kare door - गैस को कैसे करे दूर Tips In Hindi

 पुदिना , निम्बू और शहद से -

loose motion ko theek karne ke gharelu upaaye -dast ko kase theek kare
loose motion ko theek karne ke gharelu upaaye


पुदीना दस्त में   घरेलू दवा के रूप में काम करता है नींबू और शहद के साथ मिलकर यह और भी प्रभावकारी हो जाता है। इसे सेवन करने का तरीका  एक कप गर्म पानी ले  एक चम्मच पुदीने का रस एक चम्मच नींबू का रस एक चम्मच शहद ले शहद को नींबू और पुदीने के रस के साथ मिला ले अब इस मिश्रण को एक कप गर्म पानी में मिलाएं।फिर इसे धीरे-धीरे पिएं।इस प्रयोग को आप दिन में कम से कम दो से तीन बार दोहराये
 पुदीना पेट में हो रही गड़बड़  को शांत कर आंतों का आराम पहुंचाने का काम करता है। शहद और नींबू में मौजूद एंटीबैक्टीरियल व एंटीइंफ्लेमेशन गुण पेट को संक्रमित करने वाले रोगाणुओं से लड़ने मदद करते हैं। दस्त से छुटकारा पाने के लिए आप यह उपाय अपना सकते हैं

इसे भी पढ़े पेट की चर्बी कम करने के कुछ ऐसे टिप्स जिनसे हर हाल में होगी पेट चर्बी गायब Tips In Hindi

  लेमन  टी से -

जी हाँ अगर दस्त में आराम नहीं हो रहा है तो आप लेमन  टी पिए\ इसे बनाने का तरीका एक कप  ब्लैक टी ले अब इस टी या काली चाय में आधा निम्बू निचोड़ ले और इसे धीरे धीरे पिए इसे दिन में दो बार तो जरूर पिए इससे उल्टी, दस्त जी का मिचलाना आदि सभी विकारों  में आराम हो जाता है ।

इसे भी पढ़े ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi

चाय और घी  से -जी हां अगर आप नहीं जानते की चाय से भी दस्त को रोका जा सकता है तो आज ये बात अच्छे से जान लो\ चाय जितनी पीने में नुकसानदायक है उतनी ही दस्त को रोकने में कारगर है \  ये बहुत पुराना नुस्खा है और ये loose motion को रोकने का एक घरेलु रामबाण उपाए भी है अगर आपको यकीं नहीं होता तो एक बार आजमाकर देख  लो \इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है \इसे बनाने की विधि - एक कप दूध वाली चाय बनाये और इस गर्म चाय में एक चम्मच देशी घी मिलाये और अच्छे से मिक्स कर ले अब इस चाय को गरम- गरम ही पिए इस प्रक्रिया को आप दिन में दो बार उपयोग करे देखिये कैसे आपको तुरंत ही राहत मिल जायेगी \और अगर पेट में मरोड़ लग रही है तो भी आप चाय से ही इसका उपचार  कर सकते है इसके लिए आपको आधा कप गरम चाय लेनी है अब इस चाय में आधा पानी मिलाना है मेरा मतलब ये है की जितनी चाय है उतना ही पानी होना चाहिए पानी नार्मल हो \इससे तुरंत ही पेट की मरोड़ में आराम मिलता है \ये बहुत ही पुराना और आजमाया  हुआ नुस्खा है\ये उपचार हमारे पूर्वजों की  देन है। 

इसे भी पढ़े डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

 चायपत्ती से करे उपचार -


शायद आपने कही ना पढ़ा हो  और ना  सूना हो  की चायपत्ती से भी  दस्त को तुरंत रोका जा सकता है जी हाँ ये आपने बिलकुल सही पढ़ा है \ हम घर पर ही दस्त को आसानी से रोक सकते है\ ये एक घरेलु और रामबाण नुस्खा है  बर्षों से लोग इसे अपना रहे है और ये कोई नुकसानदायक भी नहीं है अगर पेट में मरोड़ है और दस्त भी है तो एक बार इस नुस्खे को आजमाकर देखो  आप यकीं नहीं करोगे की ऐसा भी हो सकता है इतने सस्ते में दस्त का इलाज़ हो गया\ आप एक फांकी मेरा मतलब आधा चम्मच  चायपत्ती की पानी के साथ फांक ले  या पानी के साथ चायपत्ती को खा ले इसे चबाये नहीं इसे ऐसे ही पानी के साथ लेनी है  इसे दिन में दो बार उपयोग करे\ विशवास करे ये बहुत ही कारगर घरेलु उपाए है इससे तुंरत ही आपको राहत मिल जाएगी दस्त से\ आपको कोई दवाई गोली लेने की या डॉक्टर के पास जाने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी।

नारियल पानी से करे उपचार -



बार-बार दस्‍त लगने के कारण हमारे  शरीर में पानी की कमी हो जाती  है। लेकिन नारियल पानी का उपयोग कर करके आप पानी की कमी को पूरा कर सकते है और दस्त   का इलाज  भी कर सकते हैं। नारियल पानी का  उपयोग हमारे  शरीर में पोषक  तत्‍व और तरल पदार्थ की कमी को पूरा करता है। इसके लिए नियमित रूप से दिन में एक से दो  गिलास नारियल पानी पीना  बहुत लाभदायक  है \  यह नारियल पानी   शरीर को ऊर्जा दिलाने के साथ ही दस्‍त के लक्षणों को कम करने में सहायक है।

इसे भी पढ़े ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi

सफ़ेद चावल से 

 सफेद चावल खाना दस्त में काफी लाभदायक है \ क्योंकि सफेद चावल एक नरम भोजन होता है और स्टार्च  से भरपूर भी  होता है जो कि पचने  में आसान होता है इसलिए दस्त को ठीक करने के लिए सफेद चावल का सेवन  करना लाभप्रद hota  है \ लेकिन ध्यान रखना है कि चावल को किसी मसाले के साथ नहीं खाना है यदि दस्त को जल्दी ठीक करना चाहते हैं तो चावल के साथ दही या छाछ  को चावल के साथ सेवन कर  सकते हैं इससे आपको जल्दी ही लाभ होगा।

इसे भी पढ़े बालों को लम्बा घना बनाये कुछ ही हफ़्तों में -Tips in Hindi
जीरा पानी करे Loose motion (दस्त) का उपचार -

आयुर्वेद  में कई बिमारियों को दूर करने के लिए जीरा का उपयोग किया जाता है। विशेष रूप से यह पेट से संबंधित समस्‍याओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जीरे   में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण  होते है जो शरीर के  बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही जीरा पाचन में सहायता करने और आंतों की सूजन को ठीक करने में मदद करता है। दस्‍त को रोकने के लिए आप एक  चम्‍मच जीरा को एक  गिलास पानी में मिलाएं और इसे उबाले  अच्‍छी तरह से उबालने के बाद अब   इस मिश्रण को ठंडा करें और दिन में कम से कम 3 से    4 बार इसका सेवन करें।विशेस्कर जब भी कुछ खाये तो इस पानी का उपयोग करे ।


दही और इसबगोल से -

isabgol kare loose motion ka ilaaz -isabgol se kare dast ka  upchaar
isabgol se kare dast ka  upchaar 

अगर आपको दस्त लग गए है और पेट में मरोड़ भी है तो आप घबराये नहीं ऐसे तुरंत रोकने का एक और घरेलु उपाए है जो बहुत ही कारगार है इस विकार को रोकने के लिए आप एक कटोरी दही ले और इसमें आवश्कता अनुसार इसबगोल को मिलाये और अच्छे से मिलाने के बाद आप इसका सेवन करे आप इसका सेवन दिन में दो बार कर सकते है ।अगर दस्त  ज्यादा है तो इससे अधिक बार भी सेवन कर सकते है क्योंकि दही और इसबगोल इस विकार को रोकने का एक  रामबाण  उपाए है ।


केला Loose motion (दस्त) का उपचार -

केला भी loose motion को रोकने में काफी फायदेमंद है केले में केले में पोटैशियम और मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है\ जिससे इस विकार के होजाने पर पानी की कमी को केला पूर्ति कर देता है \  इसलिए डाइयरिया होने पर केला खाने की सलाह दी जाती है ।

Saturday, 20 July 2019

"white discharge" होने का कारण और इससे बचाव के घरेलू और रामबाण उपाए Tips In Hindi

"white discharge"  होने का कारण और इससे बचाव के घरेलू और रामबाण  उपाए Tips In Hindi 
sfed paani ka gharelu upchaar-White discharge ka gharelu upaay
White discharge ka gharelu upaay

वाइट  डिस्चार्ज को  सामान्य भाषा में हम  सफेद पानी या श्वेत प्रदर भी कहते  है। यह स्त्रियों में होने वाली एक आम बीमारी है। इसमें योनि से सफेद रंग का गाढ़ा और दुर्गन्धयुक्त पानी निकलता है।यह  चिपचिपा एवं बदबूदार होता है। यह  गर्भाशय से संबंधित रोग का लक्षण भी हो सकता है।किसी तरह का इन्फेक्शन होने पर स्राव पीले, हल्के नीले या हल्के लाल रंग का होता है तो इसका   उपचार ना करने पर महिला का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। इस बीमारी में योनि से चिपचिपा, दुर्गन्धयुक्त, गाढ़ा पानी निकलता  है। जब यह बीमारी किसी महिला को होती है, तो महिला  शर्म के मारे शुरुआत में सफेद पानी या वाइट डिस्चार्ज   के बारे में किसी को नहीं बताती है। नतीजा यह होता है कि बीमारी और बड़ी हो जाती है। ऐसा नहीं करना चाहिए। श्वेत प्रदर के इलाज के कई सारे घरेलू उपाय हैं, जिनका उपयोग कर आप White discharge का इलाज कर सकती हैं।
ये कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है वाइट डिस्चार्ज वेजाइना को क्लीनकरने का काम करता है  ये स्त्राव अगर बदबूरहित है या इसमें बदबू नहीं आती तो घबराने की बात नहीं है ये आम बात है\ ऐसी शायद  ही कोई  महिला हो जिसे इस परिस्तिथि से न गुजरना पड़ा हो \कई महिलाओ या लड़कियों को  महीने या डेट आने से पहले या ख़त्म होने के बाद सफेद पानी आता है कोई घबराने की बात नहीं है विशेषत: माहवारी (मासिक धर्म) के पूर्व, माहवारी के बाद, अण्डोत्सर्ग (Ovulation)के समय या  कामेच्छा उत्पन्न  होने पर स्वाभाविक है।ये आम बात है।परन्तु अगर किसी को हमेशा रहता है और बदबू भी आती है तो ये कोई  गर्भास्य में इन्फ़ेक्सन या फंगल की  वजय भी हो सकती है\ अगर योनि में खुजली या जलन या दर्द  होता  है तो ये बिमारी के लक्षण हो सकते है \आज इस लेख मेंआप जानेंगे कैसे   सफ़ेद पानी या "वाइट  डिस्चार्ज" को जड़ से ख़त्म करे घरेलु उपायों से

 "White discharz"वाइट डिस्चार्ज के अन्य लक्षण  

. चक्कर  आना
.भूख कम लगना
.बहुत कमजोरी और थकान  महसूस होना
.चिड़चिड़ापन,और सर दर्द होना
.शरीर का दुबला होना
.महिला के योनी  भाग में खुजली होना
.पिंडलियों का दुखना
.आँखों के नीचे काले घेरे आना
.पेट और कमर में दर्द की समस्या बनी रहना आदि ।


इसे भी पढ़े -पीरियड को जल्दी लाने के घरेलू और जबरदस्त और असरदार उपाए Tips In Hindi Tips In Hindi
 संक्रमण का कारण और बचाव -


. पोर्न मूवी देखने के कारण।
. कामेच्छा उत्पन्न  होने पर|
.एक या उससे अधिक बार गर्भपात कराने या होने पर पर।
.योनि को साफ नहीं रखने के कारण।

आपको अपनी योनी की साफ-सफाई का पूरा  ध्यान रखना चाहिए , इसके लिए  गुनगुने पानी में फिटकरी डालकरअपने प्राइवेट पार्ट की अच्छे से सफाई करनी चाहिए

.    सेक्स करने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को धोना न भूलें।

.     .यूरिन पास करने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को  पानी से साफ करें।

.      सम्भोग करते टाइम कंडोम का   प्रयोग करना न भूले
.     सूती व् अच्छी क़्वालिटी के  अंडरगार्मेंट ही पहने
.     अपने अंडरगारमेंट को अच्छे से साफ करें।
.     अपनी योनि को सूखा ही रखे बार बार पानी से साफ़ न करे|

<  सफेद पानी "White discharz "को जड़ से ख़त्म करे ये घरेलु उपाए -

neem se kare safed paani ka ilaaz-neem kare likoriya ka ilaaz
neem kare likoriya ka ilaaz

 नीम से करे उपाए -

 नीम में हजारो बीमारियों को ठीक करने की क्षमता है नीम से न जाने कितनी बीमारियों की दवा बनाई जाती है नीम के उपयोग से सफ़ेद पानी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है क्योंकि नीम में  एंटीबैक्टिरियल गुण होते है जो फंगल जैसी बीमारी को ठीक करने में सहायक है नीम की पत्तियों को उबाले और इसे ठंडा करके अपनी योनि को साफ़ करे ऐसा दो से से तीन दिन करे आपको सफ़ेद पानी से जड़ से छुटकारा मिल जायेगा ।

इसे भी पढ़े -कब्ज से कैसे पाए निजात - Tips In Hindi

.  जामुन की छाल से -
jamun se kare safed paani ka ilaaz-jamun ki chaal se kare white discharz ko jad se khatam
jamun ki chaal se kare white discharz ko jad se khatam 

जामुन के पेड़ की छाल ले और इसे सुखाकर बारीक़ पीस ले अब इस पीसे हुए पाउडर को दोनों टाइम सुबह और शाम को एक- एक चम्मच पानी के साथ ले आपको सफेद पानी की समस्या से निजात मिलेगी ।
अमरुद के पत्ते -
अमरुद के पत्तों का पानी उबालकर ठंडा करके पिने से भी इस समस्या को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है ।

इसे भी पढ़े -डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

.  मेथी से -

sfed paani ka gharelu upaaye-lyukoriya ka methee se kare ilaaz
lyukoriya ka methee se kare ilaaz
हरी मेथी को सूखा कर इसका पाउडर बना ले इसे सुबह शाम एक- एक चम्मच ताजा  पानी के साथ  लेने से भी सफेद पानी का इलाज़ किया जाता है \दूसरा आसान और रामबाण उपाए ये भी है आप एक चम्मच मेथी को रात को पानी में भिगोकर रख दो और सुबह  उठकर खाली पेट उस मेथी के पानी को पी लो याद रखे पानी पीना है सिर्फ \हरी  मेथी को पानी में उबाल कर उसके पानी से वेजाइना  को धोने से या कॉटन को इस पानी में भिगोकर अपनी वेजाइना में रखने से भी   सफ़ेद पानी की  समस्या को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है\क्योंकि मेथी में बहुत सारे एन्टीबैक्क्टीरियल गुण होते है जो वेजाइना में फंगल जैसी बीमारी को जड़ से ख़तम कर देती है ।

इसे भी पढ़े -बालों को लम्बा घना बनाये कुछ ही हफ़्तों में -Tips in Hindi

.    तुलसी से -
tulsi se kare safed paani ka ilaaz -tulsi se kare white discharz ka ilaaz
tulsi se kare white discharz ka ilaaz

 तुलसी का पौधा जो हर घर में तक़रीबन मिल ही जाता है इसे हम भारतीय तुलसी माता भी कहते है\ और इसकी पूजा भी करते है\तुलसी के इस छोटे से पौधे में बहुत सी बिमारियों का हल छुपा है \अगर  आप  तुलसी के पत्तों का रस निकाल ले और शहद के साथ दिन में दो बार खाये
तो आपको श्वेत प्रदरकी समस्या से छुटकारा मिल जायेगा ।

.    केले से-
kele ke sewan se kare white discharz ka ilaaz -kela kare safed paani ka ilaaz
kela kare safed paani ka ilaaz 

  अगर  सफेद पानी की शिकायत दूर नहीं हो रही  तो आपको पके हुए केले को चीनी के साथ मिलाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके सफेद पानी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा । इसका सेवन करना बहुत ही  लाभदायक है। ऐसा करने से आपकी समस्या बहुत ही  जल्द खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़े -lemon tea is good for weight - loss- Lemon Tea के फायदे In Hindi

.   ईसबगोल-

isabgol se kare sfed paani ka ilaaz -isabgol se kare white discharz ka ilaaz
isabgol se kare white discharz ka ilaaz 

सब जानते है की इसबगोल कितना फायदेमंद है आपको बता दें कि आपको ईसबगोल को दूध के साथ मिलाकर पिने से सफेद पानी में आराम मिल जाएगा। ये एक असरदार घरेलू उपाय है।


. White discharge(सफेद  पानी ) का आंवला से करे उपचार 
aawla se kare safed paani ka ilaaz -aawla kare white discharge ko khatm
aawla kare white discharge ko khatm

इसे भी पढ़े -ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi


अगर लिकोरिया यानि सफेद पानी की शिकायत है तो आपको आंवले को का सेवन करना चाहिए। आप इसको सुखाकर इसका चूर्ण बना ले और एक- एक चम्मच पानी के साथ  इसका सेवन करें।आंवले के चूर्ण को पानी के साथ लेने से कुछ ही हफ़्तों में  सफेद पानी की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

 नोट -

अगर इनमे से कोई एक भी उपाए आप रेगूलरी  करती है तो आपको इस  समस्या से आसानी से निजात मिल जायेगी अगर फिर भी आपको सफेद पानी नहीं रुकता तो डॉक्टर से संपर्क  करे हो सकता है आपको कोई बिमारी  हो ।


Wednesday, 17 July 2019

स्ट्रेच मार्क्स को हटाए इन 5 घरेलु रामबाण और जबरदस्त उपायों से -Tips In Hindi

स्ट्रेच मार्क्स  को हटाए इन 5 घरेलु  रामबाण और जबरदस्त   उपायों से -Tips In Hindi 

 Stretch marks ko hataane ke upaaye -Stretch marks ko hataye gharelu upaaye se
Stretch marks ko hataye gharlu upaayon se 


शरीर पर आये अनचाहे धारियों को स्ट्रेच मार्क्स कहते है ये ज्यातर महिलाओ को आती है परन्तु नौजवान भी इससे अछूते नहीं है उन्हें भी इस समस्या से झूझना पड रहा  है \पुरुषों में ये मार्क्स तब आते है जब वे ज्यादा कसरत करते है \जब  शरीर का खिचाव अधिक होता है तब इन मार्क्सो  या  निसानो का आना ;लाज़मी है ।अचानक वजन बढ़ने  या घटने से भी ये निशान हो जाते है \
ये त्वचा के ऊपरी सतह पर आते है ये त्वचा पर जहा फैट अधिक जमा होती हो या फिर मसल्स के मांसपेशियों में तेजी से ग्रोथ आई  हो वहां पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते है \और महिलाओ में ये प्रेगनेंसी के दौरान होते है ये लड़कियों में उम्र बढ़ने के साथ आ जाते है वैसे तो ये कोई बीमारी नहीं है और न शरीर को कोई नुक्सान पहुँचाती है पर फिर भी ये शरीर की खूबसूरती को कम कर देती है इन्हे  हटाने के लिए बाजार में कई सारी क्रीम भी मौजूद है जो स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह  हटाने का दावा भी करती है लेकिन इन क्रीम का उपयोग करने से पहले एक बार ड़ॉ से सलाह जरूर ले ले\ कही आपको दुगुना खामियाजा न भुगतना पड़े। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताने जा रहे है जिससे आपको फायदा तो  होगा ही साथ में ये घरेलु नुस्खे जो आपको घर पर ही आराम से उपलब्थ भी हो जायेंगे और स्ट्रेच मार्क्स को भी आसानी से हटा पाएंगे ।

इसे भी पढ़े -ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi

इन घरेलु उपायों से कम होंगे स्ट्रेच मार्क्स -

 1.  अरंडी  का तेल-

body ke stretch marks ko hataye in gharelu upaye se - Castor oil se hataaye pregnancy ke  Stretch marks ko
Castor oil se hataaye pregnancy ke  Stretch marks ko 

ये तेल  हर किसी के लिए काफी आवश्यक होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के पेट में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को भी अरंडी का तेल साफ करने में काफी सहायक है । इतना ही नहीं इस तेल के और भी कई फायदे  हैं। हालांकि आपको गर्भाव्स्था के दौरान इस तेल के इस्तेमाल करने से पहले सावधानी जरूर  बरतनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि अरंडी का यह तेल किस तरह से आपके स्ट्रेच मार्क्स को ख़तम कर देगा आप रोजाना सोते समय अपनी हथेली पर लेकर या कॉटन की मदद से अपने इन स्ट्रेच मार्क्स पर लगाए और सुबह उठकर धो ले\ ऐसा आप कुछ ही दिन करेंगे तो आपको चौंकाने वाले रिजल्ट मिलेंगे इसे पुरुष भी इसी प्रकार रात को लगा कर सोये और सुबह धो ले ये एक जादुई तेल है स्ट्रेच मार्क्स के लिए ।

इसे भी पढ़े -ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi
2.    नारियल तेल एलोवेरा जेल -

       आधी कटोरी नारियल का तेल ले और इसे धीमी आंच पर गर्म करे जब ये अच्छे से गर्म हो जाये तो इसे आंच पर से उतर कर ठंडा होने दें  जब ये तेल ठंडा हो जाये तो इसमें एक चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल  की मिलाये और अच्छे से मिक्स करे और इस तेल को आप स्ट्रेच मार्क्स पर
रात को सोते टाइम लगाए \ ध्यान  रहे पहले गर्म पानी में तोलिये को डुबोकर निचोड़े और आपमें स्ट्रेच मार्क्स को अच्छे से पोंछे उसके बाद ये तेल लगाए जल्दी ही आपके मार्क्स दूर हो जायेंगे ऐसा एक महीने तक कंटीन्यू करे आप इस तेल को एक महीने तक स्टोर भी कर सकते है ।

3.     गन्ने  और टमाटर का रस-

थोड़ा सा गन्ने का रस ले लगभग दो चम्मच और एक चम्मच टमाटर का रस ले इसे अच्छे से मिक्स कर ले और इसे भी आप गर्म तोलिये से पोंछकर अपने स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथों से मसाज करे और 15 से 20 मिनट तक इसे लगाकर रखे जब ये सूख जाये तो इसे नार्मल पानी से धो ले ऐसा करने से धीरे धीरे स्ट्रेच मैक्स खत्म हो जायेंगे क्योकि टमाटर और गन्ने के रस में बहुत सारी प्रॉपर्टीज़ होती है जो स्किन  की सभी प्रकार की समस्यों को निपटने में सहायक है ।

 4.  पपीता  के उपयोग से -

पपीते को दही   के साथ मिक्सी में पीस ले  और इस मिक्सचर को अपने स्ट्रेच मार्क्स पर अच्छे से लगा ले और पंद्रह से बीस मिंट तक लगा रहने दे जब ये सूख जाये तो इसे साफ़ पानी से धो ले क्योंकि दही में और पपीते में एंटीएजिंग प्रोपटीज़ होती है जो धीरे धीरे आपके स्टेच मार्क्स को कम कर देगा आप इसे चेहरे पर भी लगा सकते है इससे  चेहरे की झाइयां और रिंकल्स remove  होते है और  स्ट्रेच मार्क्स के साथ साथ  आपका चेहरा भी खिल उठेगा इस मिक्सचर को एक हफ्ते तक रेगुलर यूज़ करे आपको फर्क नजर आएगा ।

इसे भी पढ़े -पीरियड को जल्दी लाने के घरेलू और जबरदस्त और असरदार उपाए Tips In Hindi Tips In Hindi

5.  स्ट्रेच मार्क्स कम करे गिलीसरीन और निम्बू -

जी हाँ आपने गिलीसरीन से अपने चेहरे को सुन्दर और जवान बनाने के बारे में तो सुना ही होगा पर शायद आपको ये नहीं पता हो की इससे स्ट्रेच मार्क्स को भी आसानी से रिमूव किया  जा सकता है जी सही पढ़ा है आपने थोड़ी  सी गिलीसरीन ले और दो -तीन बून्द निम्बू की डाले और अपनीं हथेली पर लेकर मिलाये और इस रेमेडीज़ को अपने मार्क्स पर लगाए ऐसा हर रात करे पर पहले गर्म तोलिये से अपने स्ट्रेच मार्क्स को अच्छे से पोंछ ले\ इसके बाद इसे लगाए ऐसा करने से तव्चा नरम हो जाती है और स्किन के ओपन पोर्स  खुल जाते है जिससे ये रेमेडीज़ अच्छे से काम करती है इसे रात को सोते समय  ही लगाये आप देखेंगे की कुछ ही दिनों में आपको स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जायेगा  

Sunday, 14 July 2019

गुड़ खाने के इतने फायदों से हो अनजान- अगर जान गए तो हो जाओगे हैरान Tips In Hindi

  गुड़ खाने के इतने फायदों से हो अनजान- अगर जान गए तो हो जाओगे हैरान  Tips In  Hindi

पुराना गुड़ खाने के फायदे-Gud khane ke inte fayede
Gud khane ke inte fayede

 गुड़-   गुड़ को भला कौन नहीं जनता गुड़ को भारत में हर भारतीय जानता है ये लगभग हर घर में पाया जाता है कई लोग गुड़ का सेवन नहीं करते शायद वो इसके गुणों से वाकिफ नहीं है और वो गलती कर रहे है गुड़ न खाकर आयुर्वेद में गुड़ को अमृत समान खाद पदार्थ बताया गया है इसका सेवन करना स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद है ।  गुड़ में विटामिन A और विटामिन B भरपूर मात्रा में होता है। और जब गुड़ से चीनी  को  बनाते है तो इसमें से  आयरन तत्व, पोटैशियम गंधक, फ़ास्फ़रोस और कैल्शियम आदि तत्व नष्ट हो जाते हैं।चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक है जबकि गुड़ का सेवन स्वास्थय के लिए लाभदायक है आपने शायद ना  देखा हो पर ये सच है की  गावों में लोग गुड़ का सेवन  अधिक करते है इसलिए वो अधिकतर बिमारियों से दूर रहते है  \आज हम अपनी इस पोस्ट में गुड़ का सेवन करना कितनी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते इसे पढ़ने के बाद आप जरूर गुड़ का सेवन करने लगोगे \ हम आपको बताने जा रहे है हैरान करने वाले 7 गुड़ खाने  के ऐसे फायदे  जिनसे अबतक  है अनजान। । 

गुड़ खाने  के चमत्कारी फायदे -



1    कब्ज का करे इलाज़ -
Gud se kare pet se sambandhit bimariyon ko dur

जी हाँ गुड़ खाने से आपको कब्ज जैसी खतरनांक बीमारी से आसानी से छुटकारा  मिल सकता है बस इसे खाने की विधि या तरीका जान लो आप खुद हैरान  हो जायेंगे की  आपको कैसे मिली कब्ज से निजात \आप रात को सोते समय गर्म दूध ले और इसमें थोड़ा सा गुड़ घोल ले इसे तब तक मिलते रहे जब तक गुड़ पूरी तरह से घुल  न जाये और इसे गुनगुना ही पिए इस दूध को ठंडा करके न पिए आप  कम से कम एक हफ्ते तक रोज पिए आपका पेट साफ़ रहने लगेगा उसके बाद भी आप गुड़ का सेवन करते रहे कब्ज की बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जायेगा ।गुड़ पाचन किर्या को ठीक करता है और पेट में  गैस को बनने नहीं देता इसके लिए आपको खाना खाने के बाद एक छोटी सी डली गुड़ की खाना चाहिए \।

इसे भी पढ़े -डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार
2. स्किन को करे चमकदार -

gud khane ke anek fayede -gud se   kare skin ko chamkdaar
gud se   kare skin ko chamkdaar 

  गुड़ को लगातार पांच से सात दिन तक खाने में सेवन करने से स्किन में कमाल का असर देखने को मिलेगा इसके सेवन से स्किन  चमकदार, हेल्दी और फेस एकदम किल्यर हो जायेगा क्योंकि गुड़ में हानिकारक टॉक्सिन बहार करने की क्षमता होती हैऔर गुड़  खून को साफ़   करता है इसलिए इसके सेवन से  चेहरे पर ग्लो आ जाता है चाहे गुड़ किसी भी तरह खाओ लेकिन थोड़ा जरूर खाओ ।

3 .हाइट बढ़ाने में करे मदद -

gud khane se badhti hai hight -gud se badhaye bbacchon ki hight
gud se badhaye bbacchon ki hight

 जी हाँ शायद ये बात कम ही लोग जानते है की गुड़ हाइट बढ़ाने में काफी हद तक मदद करता है जिन बच्चों की हाइट कम बढ़ रही है आप उन्हें दूध के साथ या फिर रोटी और देशी घी के साथ गुड़ खिलाये क्योकि गुड़ में सबसे ज्यादा कैल्शियम  होता है जो हड्डियों को बढ़ाने में काफी मदद करता है इसलिए जिन बच्चों की Hight कम बढ़ती है उन्हें गुड़ जरूर खिलाये और रोज थोड़ा जरूर दे फिर देखे कमाल ।

इसे भी पढ़े -ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi

4.    गले से सम्बंधित बीमारी को करे ठीक -

 अगर गले में खरास हो जाये या  ऐसा लगे की गले में कुछ अटक सा गया है या खांसी नहीं रुक रही हो तो आप छोटी सी  अदरक और छोटी सी गुड़ की डली  लेकर चूंसे या उसे मुँह में लेकर लेट जाए देखिये कैसे तुरंत आराम मिलता है खांसी या गले को\ ये बहुत ही पुराना नुस्खा है\ और रामबाण उपाए भी  है  आप आजमाकर देखिये \आपको हैरान न कर  दे ये उपाए ।

5.  हड्डियों को करे मजबूत -

कैल्शिम से भरपूर होने की वजह से गुड़ में हड्डियों को मजबूत करने की क्षमता अधिक होती है \गुड़  जोड़ो के दर्द में भी रहत दिलाता है ।हमें गर्मी हो या सर्दी थोड़ा सा गुड़ अपने भोजन में या भोजन के बाद जरूर सेवन करना चाहिए इससे हड्डियाँ मजबूत बनेगी और जोड़ों इ दर्द में भी रहत मिलेगी ।

6.  सर्दी- जुखाम और सर दर्द  में दिलाये राहत-

Gud khane ke itne fayede hai -Gud dilaye sardi jukham or sardard me rahat
Gud dilaye sardi jukham or sardard me rahat 
जी हाँ अगर आपको सर्दी लगी है और आप ड़ॉ के पास जाने की सोच रहे है तो जाने से पहले आप एक बार ये नुस्खा आजमाकर देख लीजियेगा \आप खुद ही हैरान रह जायेंगे की ये कैसे हुआ ये बहुत पुरना नुस्खा है आप गुड़ की चाय बना कर पीजिएगा रात को गुड़ की चाय बनाकर पिए और सो जाये यद् रखे इस दौरान पानी न पिए कम से कम  तीन घंटे  और देखिएगा कमाल गुड़ का \ जब ड़ॉ बहुत कम हुआ करते थे तब लोग अपना इलाज़ देशी तरीके से ही कर लेते थे और उन्हें आराम भी हो जाता था \लेकिन आज लोग सर्दी जुखाम जैसी छोटी बीमारी के लिए भी ड़ॉ का सहारा लेते है हालाँकि उन दवाइयों से वो ठीक तो हो जाते है लेकिन वो दवाई शरीर को बाद में नुक्सान पहुँचाती है जैसे पेशाब में जलन होना,  या पेशाब पीला आना या मुँह आ का जाना मतलब मुँह में छाले हो जाना   आदि

lemon tea is good for weight - loss- Lemon Tea के फायदे In Hindi

7.खून साफ़ करे -

क्या आप जानते है गुड़ में हानिकारक टॉक्सिन बाहर करने की क्षमता अधिक होती है  और ये खून साफ़ करने में मदद करता है ।ये ब्लड  प्रेशर के लेवल को कंट्रोल में करता है इसलिए दिल से सम्बंधित बीमारी को दूर करने में गुड़ एक अहम् भूमिका निभा सकता है । आप गुड़ का सेवन किसी भी रूप में कर सकते है चाहे दूध के साथ या फिट रोटी के साथ या फिर गुड़ की चाय  हो ।क्योकि ड़ॉ भी चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना ही बताते है ।


अगर  आप भी  शतायु होना  चाहतें हैं तो
गुड़ के इन उपायों को अपनाये

चीनी को हाँथ भी न लगाये . चीनी में एक नुकसान करने वाला केमिकल चीज़ हैं , ये आपके शरीर को घुन की तरह खोखला कर देती हैं . कई बीमारियों की जड़ है चीनी ,. पर वही चीनी की जगह गुड़ हर तरह से आपके शरीर को स्वस्थ बनाता हैं . यदि आपको अच्छा गुड़ मिल सकता है तो इसके सेवन से आप तमाम किस्म की बिमारियो से खुद की बचा सकते हैं . चीनी की अप्पेक्षा गुड़ शरीर में ठीक से पचता हैं और नुकसान नहीं पहुचाता .


आप चीनी का सेवन पूरी तरह छोड़ कर सिर्फ गुड़ से ही काम चला सकते हैं . एक ओर ये स्वादिष्ट होता हैं तो दूसरी ओर स्वास्थ्यवर्धक .

1. ध्यान रहे - यदि आपको मधुमेह यानि डाइबीटीज हैं तो आप गुड़ का सेवन ना करे - चीनी और गुड़ दोनों आपके लिए घातक हैं .

2. पाचक - खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ का धीरे धीरे खाए . पाचन तंत्र सही होता हैं और गैस नहीं बनती .

3. सर्दी ज़ुकाम - सर्दी हो गयी हो तो गुड़ को अदरक के साथ मिलकर खाने से सर्दी में राहत मिलती हैं .

4. खांसी - गुड़ और अदरक या सौंठ को गरम करके धीरे धीरे चूसने से खांसी में राहत मिलती हैं .

5. गला बैठ जाये - गुड़ खाने से गले को राहत मिलती हैं .

6. कमजोरी - कमजोरी महसूस हो तो गुड़ से बना शर्बत पीने से ताकत मिलती हैं .

7. हिचकी आने पर - गुड़ के टुकड़े को मुंह में रख कर चूसने से हिचकी बंद हो जाती हैं .

8. वज़न कम करना - ऐसा माना जाता हैं की पाचक होने के कारण गुड़ का सेवन शरीर में बेकार के जमे हुए वसा को गलाता हैं .



हर तरह से गुड़ अच्छा हैं . रोज़ गुड़ का सेवन सही वक़्त पर करने से आप बन सकते हैं - शतायु !!

 नोट - ये सभी जानकारीआयुर्वेद में लिखे हुए नुस्खे है  जो हम आपको  बता रहे है अगर कोई बीमारी है तो ड़ॉ से सलाह जरूर ले |



Thursday, 11 July 2019

इन 7 घरेलु नुस्खों को अपनाइये और माथे के पिम्पल से हमेशा के लिए निजात पाइये

 इन 7 घरेलु नुस्खों को अपनाइये और माथे के पिम्पल से हमेशा के लिए  निजात पाइये 


pimple hatane ke upaye in hindi-
machutkara nthe ke pimpal se paye gharelu upayo se 


माथे पर छोटे- छोटे दाने हो जाने को ही पिम्पल या मुहासे कहते है ये दाने कई प्रकार के होते है जैसे छोटे छोटे लाल दाने , या सीबम भरा हो वो दाने ,या थोड़े मोटी-मोटी फुंसिया आ जाती है  \ये ज्यादातर ऑयली स्किन वालों को होते है ।वैसे तो पिम्पल होना आम बात है लेकिन ये बहुत ज्यादा हो जाये तो परेशानी का सबब बन जाता है ।इनमे बहुत अधिक खुजली चलती है और धुप में तो और भी ज्यादा खुजली  और जलन होती है  और अच्छे भले चेहरे पर ये हो जाये तो ये चेहरे के लुक को भी खराब कर देते है ।ये दाने या मुहासे  कई कारणों से हो सकते है  जैसे धुप से एलर्जी की वजए से ,पदूषण की वजए से या गलत कॉस्टमेटिक का इस्तेमाल करने से, सर में रुसी है तो भी माथे पर पिम्पल निकल आते है ।कई बार ये दाने ज्यादा तनाव लेने से और कई बार इनके   होने का मुख्य कारन पेट का साफ़ न होना मतलब कब्ज  होना ही होता है ।आज हम घरेलु और असरदार  इन  7 उपायों को अपना कर चेहरे और माथे के पिम्पल दूर करेंगे ।तो आइये जानते है ।।

1.    एप्पल विनेगर 


mathe par pimple honepar kare  gharelu upaaye -mathe par pimple hone ke karan
Apple vineger se kare pimpals ka gharelu ilaaz



  ऐप्पल विनेगर या सेब का रस रस ले इसमें दो बून्द पानी मिलकर किसी  रुई या कॉटन की मदद से अपने माथे या चेहरे के पिम्पल पर अच्छे से लगाए 15-20  मिनट बाद ठन्डे पानी से धो ले इससे पिम्पल धीरे धीरे  ख़तम हो जायेंगे ।

  इसे भी पढ़े   बालों को लम्बा घना बनाये कुछ ही हफ़्तों में -Tips in Hindi


2.   टमाटर -

tmater kareskin ki sbhi samsyao ka smadhaan -pimple hatane ka gharelu nuskha
tmater kare  skin ki sbhi samsyao ka smadhaan 

               एक टमाटर ले हो सके तो ठंडा ले इसे दो टुकड़ों में काट ले अब इसे अपने  माथे के या चेहरे के पिम्पल पर रगड़े ऐसा 5 -10 मिनट करे उसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दे जब ये सूख जाए तो ठन्डे पानी से चेहरा धो ले इससे जल्दी ही मुहांसे या पिम्पल ख़त्म हो जायेंगे ।


3 .  टी ट्री आयल -

pimples ka ilaj in hindi-tea tree oil se hataye manthe or chahre ke pimpal
tea tree oil se hataye manthe or chahre ke pimpal

                        यानि चाय की पत्तियों का तेल\ ये बाजार में आसानी से मिल जाता है इसे लगाने से भी माथे के पिम्पल ख़त्म हो जाते है और दुबारा नहीं आते \इसे लगाने का तरीका भी आसान है टी ट्री आयल की कुछ बुँदे ले और इसमें कुछ बुँदे पानी की मिला ले और प्रभावित जगह पर लगाए इसे लगाने से पिम्पल की समस्या लगभग ख़त्म सी हो जाती है ।।

 इसे भी पढ़े -  डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

4.   निम्बू का रस -


एक चम्मच नींबू के रस ले अब इसमें  दो चम्मच पानी मिला लें। इसके बाद इसे अपने माथे पर हुए पिंपल्स पर लगा लें। इसके  बाद 5 मिनट के लिए इसे अपने  माथे पर  लगा रहने दें।इसे लगाने से आपको थोड़ी जलन हो सकती है, क्योंकि ये निम्बू का रस है  \ जो कि एसिडिक नैचर का होता है इसलिए ऐसा हो सकता है \ लेकिन आप इसकी चिंता ना करें।

5.          बेसन , हल्दी और बादाम का पाउडर

pimple hatane ka gharelu nuskha-besan, haldi or badaam ke pest se kare pimpalska upchaar
besan, haldi or badaam ke pest se kare pimpalska upchaar 

1 चम्मच बेसन ले लें  और 1 चम्मच बादाम का पाउडर और अब  इसमें चुटकी भर हल्दी मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर ले जब ये अच्छे से मिक्स हो जाये तो इसे  मुंहासों पर लगा लें और फिर 15 मिनट तक इसे लगाकर छोड़ दें और फिर ठंड़े पानी से धो लें।

एलोवेरा के ऐसे फायदे जिनसे है अनजान -Tips In Hindi


6  बर्फ के इस्तेमाल से -

ice kyub se kare pimpal ka ilaaz -pimple hatane ka gharelu nuskha
ice kyub se kare pimpal ka ilaaz 

अगर बर्फ का एक टुकड़ा लेकर अपने पिम्पल या मुहांसो पर हलके हाथो से रगड़ा जाए तो इस प्रक्रिया  से माथे के मुहासे बैठ जाते है और जलन और खुजलि में भी आराम मिलता है इस प्रक्रिया को आप रोज दिन में या रात को सोते समय कर सकते है इससे मुहांसो से निजात मिलेगी ।

इसे  भी पढ़े - ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi

7   नीम या इमली की छाल


   ये बहुत पुराना नुस्खा है जो सालो से प्रयोग किया जाता रहा है और आज भी लोग इसका इस्तेमाल करके इसका लाभ उठा रहे है ।नीम के चमत्कारी गुणों से तो आप वाकिफ ही होंगे इसका उपयोग करके देखिये आप इसका रिजल्ट देखकर खुद ही हैरान हो जाओगे ।इसे लगाने का तरीका बहुत ही आसान है नीम की छाल ले और इसे किसी पत्थर पर पानी डालकर घिसे जब तक घिसे जबतक इसका पेस्ट लगाने लायक न बन जाए ।अब इस पेस्ट को अपने माथे या जहां भी आपको मुहांसे है वहां लगा ले इसी क्रिया को आप इमली की छाल से भी कर सकते है और सूख जाने पर इसे  ठन्डे पानी से धो ले ऐसा हो सके तो रोज करे आपको एक हफ्ते में ही हैरान करने वाले रिजल्ट मिलेंगे \और मुहांसे  दुबारा नहीं आएंगे |


नोट-

आप केमिकल युक्त साबुन या फेशवॉश या फिर शैम्पू का इस्तेमाल न ही करे तो बेहतर होगा | आप किसी अच्छे हर्बल शैम्पू और फेशवॉश का इस्तेमाल करे आपको जल्दी फायदा होगा ।


Tuesday, 9 July 2019

दोमुहे बालों से पाए छुटकारा हमेशा के लिए अपनाइये कुछ घरेलु उपाए Tips In hindi

दोमुहे बालों से पाए छुटकारा हमेशा के लिए अपनाइये कुछ घरेलु उपाए  Tips In hindi 
do muhe baalo se paye chutkaara -do muhe baal hataye gharelu upaaye se
do muhe baalo se paye chutkaara 

दोमुहे बाल भला किसे अच्छे लगते है लेकिन कई कारणों से ऐसा हो जाता है बाल दोमुहे हो जाते है\कई ऐसी लड़किया होती है जिनके बाल तो लम्बे होते है लेकिन दोमुहे होने के कारण उन्हें न चाहते हुए भी  कटवाने
 पड़ जाते है \लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है की आखिर बाल दोमुहें होते क्यों है \ये थर्मल  ,मैकेनिकल और केमिकल के स्टर्स की वजय  से बाल दोमुहे हो जाते है ऐसे में उन्हें पूरा मॉश्चर नहीं मिल पाताऔर बाल और ज्यादा खराब हो जाते है  दो मुहे बाल  होने के बाद इन्हे कटवाना ही बेहतर विकल्प होता है जी हाँ आपको  अपने बालों को ट्रीम करा लेना ही बेहतर विकल्प हो सकता है  बाल ट्रीम करवाने के बाद बाल दुबारा दो मुहे न आये इसके लिए आपको हम इस लेख में कुछ घरेलु उपाए बताने जा रहे है जिनके उपयोग से आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते  है  तो आईये जानते है ।

किस कारण होते है दो मुहे बाल और इनसे कैसे बचा जाये 

शैंपू 

केमिकल युक्त शैम्पू के  उपयोग से दोमुहे बाल हो जाते है अगर बदल बदल कर शैम्पू यूज़ करते हो तो ये समस्या होना आम बात है आप किसी अच्छे क़्वालिटी का शैम्पू यूज़ करे ।

हेयर स्टेटनेर या हेयर ड्रायर- 

जी हाँ  अगर आप  अपने  बालो को हर बार  हेयर ड्रायर से ही सुखाते है तो आप अपने बालो को दो मुहे होने का न्योता दे रहे है\ गर्मी में अगर आप अपने बालो को स्ट्रेटनर से स्ट्रेट कर रहे है तो ऐसा न करे ऐसा करने से सर की त्वचा नरम हो जाती है जिससे बाल और अधिक  टूटने लगते है और दो मुहे हो जाते है ।

 इसे भी पढ़े-ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi

अधिक बार बाल धोना -

बालों को केवल हफ्ते में दो से तीन बार ही धोये क्योकि अधिक बार सर धोने से बाल कमजोर हो जाते है और इनमे झड़ने और दो मुहे होने की समस्या अधिक हो जाती है ।

 बालों में तेल न लगाना -

जी हाँ  कई सारी लड़किया और महिलाये ऐसी भी है जो बालों को तो हफ्ते में कई बार धो लेती है पर उन्हें बालों में  तेल लगाना अच्छा नहीं  लगता  लेकिन ये बहुत गलत बात है ये सबसे बड़ा कारन है बालो का झड़ने टूटने और दो मुहे होने का  क्योकि शैम्पू करने से हमारे बाल शुष्क ,रूखे और बेजान  हो जाते है उन्हें नमी की जरुरत होती है हमें अपना सर धोने से पहले कम से कम एक दो घंटे बालों में हल्का गुनगुना करके तेल जरूर लगाना चाहिए इससे बाल सिल्की सॉफ्ट और चमकदार बनेगे ।

 इसे भी पढ़े- बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए

दो मुहे बालों को ख़त्म करेंगे ये घरेलु उपाए -

गर्म तेल -

तेल कोई भी हो  चाहे जैतून का या सरसों का हो या फिर आप तिल का तेल ले और इसे धीमीआंच पर गर्म करे जब  ये अच्छे से गर्म हो जाये तो अपने बालो की एक चोटी बांधकर इस गर्म तेल में अपनी चोटी का निचला हिस्सा जंहा  पर दो मुहे बाल है उन्हें इस गरम तेल में डुबोये ऐसा ध्यान  से करे कही तेल से आप न जल जाये इससे दोमुहे बाल जल जाते है ऐसा हफ्ते में एक बार ही करे दो तीन बार में दो मुहे बाल हमेशा के लिए ख़त्म हो जायेंगे ।

मेथी के उपयोग से -
दो मुंहे बाल हटाने के घरेलू नुस्खे-methi se kare do muhe balo ka ilaaz
methi se kare do muhe balo ka ilaaz 

मेथी को रातभर भिगोकर रखे सुबह इसे पीस ले इसमें शहद और थोड़ा सा दही भी मिक्स कर ले अच्छे से मिक्स करने के बाद बालो को हल्का सा गीला कर ले और फिर इस मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक लगाए 30 से 45 मिंट तक लगाने के बाद बाल किसी हर्बल शैम्पू से धो ले । ऐसा हफ्ते में दो बार करे कम से कम चार हफ्ते इसघरेलू उपाए को करे  आपको दोमुहे बालों से छुटकारा मिलेगा  ।

 इसे भी पढ़े-

बालों को लम्बा घना बनाये कुछ ही हफ़्तों में -Tips in Hindi


अंडे का मास्क -

एक अंडा ले दो चम्मच जैतून का तेल ले और एक चम्मच शहद ले इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर ले और इसे भी गीले बालों पर अप्लाई करे बालो की जड़ो से लेकर सिरे तक लगाए और  30 मिंट बाद अपना सर धो ले \और बालो को तोलिये से रगड़ें नहीं इन्हे ऐसे ही सूखने दे बाल सूखने के बाद ही कंघी करे ।ऐसे सप्ताह में एक बार करे दोमुहे बालों से निजात तो  मिलेगी ही बाल टूटना भी बंद हो जायेंगे और बाल चमदार और सिल्की भी बन जायेंगे |


पके केले का मास्क -
दो मुहे बाल कैसे ठीक करें-kele ke mask se kare do muhe baalo ka smadhan
kele ke mask se kare do muhe baalo ka smadhan 

एक या दो केले अपनी बोलो की लम्बाई के अनुसार ले और इसे अच्छे से पीस ले अब इसमें एक चम्मच शहद और २ से तीन चम्मच जैतून के तेल की ले और इसे अच्छी प्रकार मिला ले इसे मिक्स होने के बाद अपने बालों को पहले कंघी कर ले फिर इस मिक्स किये हुए केले के मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर बालों के अंतिम सिरे तक लगाए 40 से 45 मिंट बाद अपने बालों को  धो ले\ऐसा सप्ताह में एक बार जरूर करे दो तीन सप्ताह में ही आपको दो मुहे बालो से निजात मिल जाएगी


  इसे भी पढ़े-डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

नारियल तेल की मालिश -

नारियल तेल को हल्का सा गुनगुना करे और इससे  हफ्ते में कम से कम तीन बार गुनगुना करके मालिश करे इसे बालों की जड़ो से लेकर बालों के अंतिम  सिरे तक 10 -15 मिंट मालिश करे और मालिश हो सके तो रात को करे और सुबह सर धो ले क्योकि नारियल तेल लगाने से दो मुहे बालों की समस्या लगभग ख़त्म हो जाती है ।


पके पपीते का मास्क -
दो मुंहे बाल हटाने के घरेलू नुस्खे -papite ke mask se do muhe baal kare khatam
papite ke mask se do muhe baal kare khatam 

पका हुआ पपीता लेकर इसे अच्छे से पीस ले और अब इसमें तीन -चार चम्मच दही की डाले और एक चम्मच शहद और तीन चम्मच जैतून के तेल की डाले अगर ये सब नहीं डालना चाहते है तो पइसे हुए पपीते में सिर्फ दही डालकर इसका हेयर मास्क तैयार करे अब अपने बालों को कंघी करने के बाद इस मास्क को अपने बालों की जड़ो से लेकर बालों के अंतिम छोर तक लगा ले और 45 मिंट तक रहने दे फिर अपने बाल धो ले ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करे आपको दो चार बार में ही दो मुहे बालो से छुटकारा मिल जाएगा ।

Saturday, 6 July 2019

आँखों के डार्क सर्कल हटाने के 7 जबरदस्त और असरदार घरेलु उपाए Tips In hindi

आँखों के डार्क सर्कल हटाने के 7 जबरदस्त और असरदार  घरेलु उपाए  Tips In hindi 

aankhon ke  kaale ghere hataye kuch hi din me -aankhon ke dark circle hatane ke gharelu upaye
aankhon ke dark circle hatane ke gharelu upaye 


आँखों के निचे काले घेरे होना ही डार्क सर्कल कहलाते है ये किसी को भी हो सकते है चाहे वो लड़की हो या लड़का परन्तु ये ज्यातर लड़कियों के पाए जाते है\ये लड़कियों की ख़ूबसूरती को  ही नहीं बल्कि उनके आत्मविस्वास को भी हिला कर रख  देते है ।वैसे तो इन्हे हटाने या इन्हे जड़ से गायब करने की बाजार में बहुत सी क्रीम उब्लब्ध है \जो ये दावा भी करती है\की इनके उपयोग से डार्क सर्कल जड़ से गायब हो जायेंगे परन्तु  कई बार इनका  दुस्प्र्भाव  देखने को मिलता है  |
 क्योकि आँखों के पास की स्किन ज्यदा सेंसटिव  होती जो केमिकल युक्त प्रोडेक्ट यूज़ करने से और ज्यदा खराब हो जाती है \आँखों से हम सारी दुनिया को देखते है जो हमें भगवान् ने शरीर का  सबसे सुन्दर अंग दिया है ।इसलिए हमें अपनी आँखों के आस पास की त्वचा को भी सुरक्षित रखना बेहद जरुरी हैं ऐसे में हम अपने इस लेख में कुछ ऐसे जबरदस्त घरेलु नुस्खे बताने जा रहे है जो केमिकल रहित ही नहीं है बल्कि इनके उपयोग से आपको जरूर फायदा   भी होगा |और आँखों के साथ- साथ चेहरे का भी रंग साफ़ होगा । 

डार्क सर्कल होने के मुख्य कारण-

वैसे तो डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते है\ ये कई वजयो से आँखों के नीचे हो जाते है |

  • तनाव लेना इसका मुख्य कारण हो सकता है .|
  • . नीदं पूरी न लेना  ।
  • .  गर्भ अवस्था के दौरान ।
  • .  हार्मोन का असंतुलन होना ।
  • .  कमजोरि  की वजय से ।
  • .  टीवी ,मोबाईल या लेपटॉप के ज्यादा या बहुत अधिक चलाने से ।
  • .   शराब या अधिक धूम्रपान   से ।
  • .   पानी कम पिने  की वजए से ।

काले  घेरे या डार्क सर्कल दूर करने के उपाए 

1.  खीरा या खीरे का रस -

kheere se kare aankhon ke kale ghere dur -aankhon ke kale ghere dur
aankhon ke kale ghere dur karne ke liye kheere ka rs
खीरा खाना और इसका रस चेहरे या आँखों के डार्क सर्कल पर लगाना दोनों हो बहुत लाभकारी है \खीरे में ऐसे रासायनिक गुण होते है जो स्किन की सभी समस्याओ से छुटकारा दिलाने में कारगर है इसलिए खीरे का सेवन खूब किया जाता है बनाने की विधि - खीरे का रस निकाल ले अब दो रुई या कॉटन के फोहे ले और खीरे के रस में डुबो कर इन्हे अपनी दोनों आँखों पर रखे और सीधे लेट जाए 15 से 20 मिनट तक रखे उसके बाद चेहरा ठन्डे पानी से धो ले ऐसा हफ्ते में चार -पांच बार करे लगातार एक महीने करने पर aapke डार्क सर्कल धीरे -धीरे  ख़त्म हो जायेंगे ।

2.  टमाटर का रस

  Dark circleka gharelu ilaaz-  tmater ke  juice se aankhon ke kale ghere dur
tmater ke  juice se aankhon ke kale ghere dur 

टमाटर में लाइकोपीन होता है इसी गुण के कारण ये त्वचा की कई समस्यों का समाधान कर सकता है टमाटर जो हमें हमारे घर में बड़ी आसानी से मिल जाता है इसका रस लगाने से डार्क सर्कल ही नहीं बल्कि चेहरा भी बेदाग़ हो जाता है ये आपको सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है ऐसे लगाने की विधि -टमाटर का रस ले और इसमें एक दो बुँदे निम्बू की डाले और इसे मिक्स कर ले इसके बाद  रुई या कॉटन को इस रस में भिगो ले और अपनी आँखों पर 15 मिनट के लिए रखे उसके बाद अपनी आँखों को ठन्डे पानी से धो ले ऐसा दो तीन हफ्ते दिन में दो बार कर सकते है और हाँ अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव है तो आप निम्बू का उपयोग न ही करे

इसे भी पढ़े - 

3.  आलू का रस -पेट की चर्बी कम करने के कुछ ऐसे टिप्स जिनसे हर हाल में होगी पेट चर्बी गायब Tips In Hindi

डार्क सर्कल हटाने के उपाय-aalu ke juice se aankho ke  kaale ghere kare khatm ya door
aalu ke juice se aankho ke  kaale ghere kare khatm ya door 

आलू में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज़ भरपूर मात्रा में होती है जो स्किन में ब्लीच का काम करती है आलू से चेहरे के दाग धब्बे भी दूर हो जाते है ये स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है एक आलू का रस  निकाले और इसमें कुछ बुँदे बादाम तेल की और कुछ बुँदे निम्बू की डाले और इसे अच्छे से मिक्स कर ले इसे लगाने की विधि -दो रुई के फोहे ले और इस रस  में भिगोकर इन फोहों को अपनी आँखों पर 15 से 20 मिंट के लिए रखे उसके बाद चेहरा ठन्डे पानी से धो ले इस रस को आप रोज एक या दो हफ्ते लगाए आपको डार्क circle की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा ।


4.   ग्रीन टी बैग

aankho ke kaale ghere hatane ke upaye  - green tea bags se kare darkcircle ka ilaaz
green tea bags se kare darkcircle ka ilaaz 

ग्रीन टी पीना स्वास्थय के लिए ही नहीं बल्कि ये स्किन  की कई समस्याओं का समाधान भी है इससे वेट तो loss होता ही है साथ में ये चेहरे की समस्या को भी दूर करती है दो ग्रीन टी के बैग ले और इन्हे ठन्डे पानी में डुबोये इसके बाद इनको अपनी आँखों के काले घेरो पर रखे कम से कम 15 मिनट के लिए इस पर्किर्या को आप रोजाना करे आपको एक हफ्ते में ही असर नजर आने लगेगा ।

इसे भी पढ़े - डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

5.     नारियल तेल - 

kaale gheron ka rambaan upaay -Nariyal tel se door kare dark circle ki smasya
Nariyal tel se door kare dark circle ki smasya 

 नारियल का तेल अच्छा मॉइस्चराइज़र है हमारी नाजुक त्वचा के लिए अगर आप  रात को सोने से पहले अपने हाथों में नारियल तेल लेकर हल्के से अपनी आँखों के नीचे रोज  मालिश करेंगे तो आपके काले घेरे बहुत जल्दी ख़त्म हो जायेंगे  कम से कम एक हफ्ते तक रोज मालिश करें। आपको खुद इसका असर दिखाई देगा।

बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए


6.     बादाम तेल-

kaale ghere door kare badam tel se -badam oil kare dark circle ko door
badam oil kare dark circle ko door 

इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में  होता है\ जो आँखों के डार्क सर्कल को कम करने में बहुत  मदद करता है।बादाम तेल 100% शुद्ध होना चाहिए ये बाजार में आसानी से मिल जाता है ।  बादाम तेल आँखों की नाजुक त्वचा के लिए बहुत फादेमंद  होता है। इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करना चाहिए। रात भर इसे लगा रहने दें। सुबह अपना चेहरा साफ़ पानी के साथ धो लें।

इसे भी पढ़े -lemon tea is good for weight - loss- Lemon Tea के फायदे In Hindi

7.     एलोवेरा-

taja elovera kare aankhon ke kaale gheron ka ilaaz -elovera kare aankho ke  dark circle ka ilaaz
elovera kare aankho ke  dark circle ka ilaaz

 आँखों के काले घेरे या डार्क सर्कल दूर करने के लिए आप एलोवेरा का भी इस्तेमाल करके देखे चौकाने वाले  फायदे मिलेंगे ताजा एलोवेरा की एक पत्ती लेऔर इसका ताजा जैल निकाले और अपनी आखो के डार्क सर्कल  पर 15 मिनट के लिए लगा कर  छोड़ दे \ फिर ठन्डे पानी से अपनी आँखे धो ले इससे आपको दो हफ़्तों में ही चौकाने वाले फायदे नजर आएंगे  क्योंकि  एलोवेरा को आँखों के नीचे रगड़ने से डार्क सर्कल नष्ट हो जाते हैं।

डार्क सर्किल को दूर करने कुछ जरुरी टिप्स -

1.  तनावमुक्त रहे -आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्त रहना बड़ा ही मुश्किल काम बन गया है लेकिन फिर भी कोशिश जरूर करे ।


2.  नींद पूरी ले - चाहे कितना भी काम क्यों न हो चाहे आप रात लेट तक काम करते हो पर फिर भी हो सके तो 6 से 7 घंटे की नींद लेने की कोशिश अवस्य करे ।


3 .   पानी की कमी न होने दे शरीर में -जी है आप ऐसा रूटीन बना ले की हर घंटे में एक गिलास पानी पीना ही पीना है इससे पानी की कमी पूरी होगी 


4  . अपनी डाइट पर ध्यान दे -आप क्या खाते  है पूरा दिन \इस बात पर ध्यान दे \बाजार की तली  हुई चीजों से परहेज रखे और फल -सब्जी ज्यादा से ज्यादा खाये इनमे सैलेड सबसे जरुरी है ।

5.    शराब धूम्रपान का सेवन अगर आप करते है बंद कर दे ये भी सबसे बड़ा कारन हो सकता है डार्क सर्कल का |

6 .   दिन में अपने लिए टाइम जरूर निकाले और योग करे थोड़ी देर  पदैल जरूर चले ।
इन उपायों को अपनाकर देखिये आपको जरूर लाभ मिलेगा |

अगरआपको किसी बीमारी के कारन डार्क सर्कल आये है तो चिंता न करे आप ये सारे उपाय फॉलो करे आपको फायदा जरूर होगा ।

इसे भी पढ़े -  ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi