Thursday, 31 October 2019

कब्ज से पाए आसानी से छुटकारा इन घरेलु जबरदस्त रामबाण उपायों से

"कब्ज''  से पाए आसानी से छुटकारा इन घरेलु जबरदस्त रामबाण उपायों से 

kabj dur karne ke upay in hindi-kabj dur karne ke upay in hindi
kabj dur karne ke upay in hindi
अगर सुबह सुबह पेट साफ़ नहीं होता है तो समझो सारा दिन पेट में गड़बड़ रहती है पेट भारी भारी सा रहता है और गैस ,एसिडिटी, कलेजे में जलन ,आदि होना लाजमी सी बात हो जाती है\ कब्ज हमारे शरीर में  ना जाने कितनी ही बीमारियों को जन्म देती है \ यु समझ लो जितनी भी बिमारी है तक़रीबन पाचन किर्या के सही न होने से ही होती है  |
kabj ka gharulu upaye-pet saaf na hone ke lakshan


कब्ज जो खुद एक बहुत बुरी बिमारी  है इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो आपको सबसे पहले कब्ज को जड़ से ख़त्म करना होगा और इसके लिए आपको कुछ घरेलु और रामबाण उपाए अपनाने होंगे जिनसे कब्ज को जड़ से खत्म किया जा सके  इन्हे अपनाकर आप कब्ज जैसी बिमारी का घरेलु तरीके से ही आसानी से छुटकारा पा  सकते है पर इसके लिए आपको लम्बे समय  तक इन नुस्खों का उपयोग करना होगा तभी आप इस बिमारी से छुटकारा पा सकते है |

इसे भी पढ़िए - gais ko kaise kare door - गैस को कैसे करे दूर Tips In Hindi

कब्ज होने के प्रमुख कारण


1. पानी का सेवन कम करना |

2. तले हुए भोजन का ज्यादा सेवन |

3. लगातार एक ही जगह पर बैठे रहना|

4. एक ही प्रकार का भोजन खाना |

5 वजन घटाने के लिए डाइटिंग करना |

6.  अधिक तनाव लेने से  |


7 .   मेटाबॉलिजम का कम होना |

 8 .        नींद पूरी न लेने से |

कब्ज से बचने के लिए इन बातो का  रखें ख्याल 

इसे भी पढ़िए - पेट की चर्बी कम करने के कुछ ऐसे टिप्स जिनसे हर हाल में होगी पेट चर्बी गायब Tips In Hindi

 * रात में ज्यादा मैदा, जंक या प्रॉसेस्ड फूड ना   खाये  । इनमें फाइबर नहीं होता, जिससे कब्ज हो  जाती है।

  *रात में आयरन और कैल्शियम सप्लिमेंट्स न लें। इससे भीकब्ज की  समस्या हो सकती है।

*ज्यादा डेयरी प्रॉडक्ट्स न लें। इससे भी कई लोगों को कब्ज और गैस बनने की समस्या हो जाती है।

 * अधिक  शराब या सिगरेट पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कब्ज की समस्या हो जाती  है।

* अधिक चाय या कॉफी पीने से भी डाइजेशन खराब हो जाता  है और कब्ज की समस्या हो जाती है

 *  आटे में थोड़ा मक्का  और चने का आटा मिलाकर  खाने से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।


कब्ज दूर करने के घरेलु उपाए 

सुबह-सुबह पेट साफ न हो तो पूरा दिन अच्छा महसूस नहीं होता. यही नहीं कब्ज  कई दूसरी बीमारियों का कारण भी बनता है. अगर आपको भी अक्सर कब्ज  की श‍ि‍कायत बनी रहती है तो आप  इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर देखिये आपको कब्ज की बीमारी से जल्द ही छुटकारा मिल जायेगा \

 1 *  सुबह उठकर बासी मुँह  गुनगुना पीना  कब्ज  में राहत दिलाता है |



2*  रात को सोते समय गुनगुने दूध में एक चम्मच देसी घीऔर एक डली गुड़ या एक चम्मच शक्कर की मिलाकर पिने  से भी कब्ज जैसी बीमारी को आसानी से  जड़ से ख़तम किया जा सकता है


3*  प्रतिदिन रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को कुनकुने पानी के साथ पिएं। इससे कब्ज दूर होगा  साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या से भी निजात मिलेगी।


4*  सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

इसे भी पढ़िए - बालों को लम्बा घना बनाये कुछ ही हफ़्तों में -Tips in Hindi

5* सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट, 4 से 5 काजू, उतने ही मुनक्का के साथ मिलाकर खाने से भी, कब्ज की शिकायत समाप्त हो जाती है। इसके अलावा रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाने से भी कब्ज ठीक हो जाता है।

6* कब्ज   के लिए गुलकंद  बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच गुलकंद को एक गिलास दूध  के साथ मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।


7* रोजाना  पका हुआ पपीता खाने से कब्ज की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है और  अमरुद खाने से भी कब्ज में राहत मिलती है |


8*  शहद कब्ज के लिए बहुत ही फायदेमंद है रात को गुनगुने दूध या एक गिलास पानी में चम्मच  शहद मिलाकर पिने  कब्ज जैसी खतरनांक बिमारी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है |
purani ka ilaj-kabj ko dur karne ke gharelu upay
                                                       kabj ko dur karne ke gharelu upay


 9*  अगर आप कब्ज की इस बिमारी से काफी दिनों से परेशान है तो एक रामबाण उपाए हम आपको बता दे की रात को सोते समय आप गुनगुने  दूध में एक चम्मच देशी घी और एक चम्मच आप शक्कर की मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले और इस दूध को गुनगुना ही पिए\ ठंडा करके न पिए ऐसा आप एक हफ्ते लगातार करे आप देखिये  आपको कब्ज से छुटकारा कैसे मिलता है |

10*  अपने भोजन में हरी मिर्च का उपयोग करे रोजाना भोजन करते समय  एक या दो हरी मिर्च जरूर खाये इससे भी जल्द ही कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है | जितना हो सके भोजन में  सलाद खाये जिसमे खीरे का उपयोग करे क्योंकि खीरे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो भोजन को जल्दी पचाने में बहुत मदद करता है और कब्ज को बनने नहीं देता |

इन्हे भी पढ़ें -हाइट बढाने क़े कुछ जरुरी और काम आने वाले टिप्स- How To Increase Height In Hindi

नोट -

ये सभी घरेलु नुस्खे आयुर्वेदिक है इनमे से कोई भी एक उपाय आप  रोजाना  करते है तो आप कब्ज की इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते है |

इन्हे भी पढ़ें -

ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi

डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi


Tuesday, 22 October 2019

मोटापा कम करेंगे ये घरेलु प्राकर्तिक जबरदस्त उपाए -Tips In hindi

मोटापा कम करेंगे ये  घरेलु प्राकर्तिक  जबरदस्त उपाए -Tips In hindi


motapa kam karne gharelu upay-motapa kam karne ke liye diet
motapa kam karne gharelu upay
मोटापे से  (Obesity)मनुष्य के  शरीर में अत्यधिक मात्रा में  वसा जमा हो जाती है जो की  स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है।शरीर में मोटेप के कारण  जीवन में कई सारे शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आ जाते हैं ।और व्यक्ति को खुद ही  इसके लक्षण स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं। किंतु कई बार लोग इसे अनदेखा कर देते है  और अपने आप को कोई महत्व नहीं देते ।।  जो आगे चलकर उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित होता है ।

मोटापे के प्रमुख लक्षण ये है ।

1*  दिन प्रतिदिन अत्यधिक थकान महसूस करना |

2*  सांस का  फूलना |

3* पसीना  बहुत ज्यादा आना |

4* बहुत तेज आवाज में खर्राटे लेना |

5 * पीठ और जोड़ों में दर्द होना।

6*  आत्मविश्वास में कमी का अनुभव  होना ।

ये है मोटापे के लक्षण अगर  यह सारे लक्षण आपमें भी दिखाई दे तो आप तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले ।नहीं तो हो सकता है आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठाना पड़ जाये ।

इसे भी पढ़े - ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi

मोटापा बढ़ने के ये है  कारण -


  • 1  पर्याप्त मात्रा में नींद न ले पाना



  • 2  जरूरत से ज्यादा सोना ।



  • 3  कुछ कारणों में मोटापा  जेनेटिक और हार्मोन के कारण भी  हो सकता है।



  •  4 तले-भुने और वसायुक्त भोजन का सेवन अधिक  करना ।



  • 5  जरूरत से ज्यादा खाना ।



  • 6  शराब अधिक मात्रा में पीना



  • 7  शारीरिक श्रम  कम करना ।


motapa kam karne gharelu upay-weight loss tips
weight loss tips

मोटापे से करे बचाव -

जितना जल्दी हो सके मोटापे की इस समस्या को कंट्रोल में कर लेना चाहिए| क्योंकि मोटापे के कारण शरीर का वजन तो बढ़ता ही है इसके अलावा बहुत सी बीमारियां भी हो जाती है जिनमे की high BP, हृदय से सम्बंधित   बीमारियां और सांस  से  सम्बन्धी अनेक रोग हो सकते है।अगर आप सच में अपना वजन या मोटापा घटाने के बारे में सोच रहे है तो सबसे पहले अपने भोजन में परिवर्तन कीजिए और सिर्फ   घर का बना भोजन ही खाये । हम आपको आज कुछ ऐसे टिप्स बतायेंगे, जिन्हें आजमाकर आप अपना मोटापा  कम कर सकते है

मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खे -मोटापा कम करेंगी ये आदते आपकी -
vajan kam karne ke liye kya khaye-motapa kam karne ke liye gharelu upchar
motapa kam karne ke liye gharelu upchar

* सबसे जरूरी और पहला काम  खाना घर पर हीं खाने की आदत डालें। बाहर का  खाना बिलकुल बंद कर दीजिये ।

*  मोटापा कैसे कम करे- फ़ास्ट फ़ूड और पैकेट फ़ूड को बिलकुल ही कम मात्रा में ले।या हो सके  तो अवॉइड करे|

*  अगर आपको ब्रेकफास्ट – लंच और डिनर के अलावा भी हमेशा कुछ न कुछ खाने की आदत है, तो अपनी इस गंदी आदत को बदल डालिये क्योंकि हमेशा कुछ न कुछ खाते  रहने वालों का वजन कभी कम हो ही नहीं सकता है।अपने खाने पर कंट्रोल रखे |


*अधिक मात्रा में खाना ठूस-ठूस कर न खाएँ थोडा पेट को खाली रहने दे ।कम खाने के बाद आपको आलस्य भी नहीं आएगा और मोटापे की समस्या  से भी यह छुटकारा दिलाएगा और आपका वजन भी कंट्रोल में आ जायेगा

इसे भी पढ़े -डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार

 मोटापा हर हाल में कम होगा  इन आदतों से 

pait kam karne ki diet-vajan kam karne ke liye kya khaye
vajan kam karne ke liye kya khaye


1*   हरी सब्जियों को अपने भोजन का हिस्सा बनाये और पिज़्ज़ा ,बर्गर ,पास्ता को भोजन से हटाए |


2*   सुबह नाश्ता टाइम पर करें, दोपहर का खाना भी समय से खाएँ और रात का भोजन सोने से 2 घंटा पहले     खा लें इससे भी वजन नियंत्रित रहता है |

3*   मोर्निंग या इवनिंग वाक जो भी आपके लिए अनुकूल हो। इसे अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा बना ले। क्योंकि चलने या दौड़ने से हमारा वजन कंट्रोल में रहता है  |

 इसे भी पढ़े -गोरा होने के घरेलू जबरदस्त रामबाण उपाय-How to get fair skin- in hindi


 4 * सुबह और शाम एक- एक गिलास गर्म पानी पिए चाय की चुस्की लेते है उस तरह पिए आपका वजन धीरे धीरे कंट्रोल में आ जायेगा |

5*बिना कुछ खाये  सुबह सुबह एक सेब खाने की आदत डाले |

मोटापा घटाने के लिए कुछ घरेलु आयुर्वेदिक सुझाव

  • अगर आप  मूली के रस में थोडा नमक और निम्बू का रस मिलाकर नियमित रूप से  पीते है कुछ ही दिनों में मोटापा  कम हो जाता है और शरीर सुडौल हो जाता है !


  •  गेहूं, चावल, बाजराऔर साबुत मूंगको समान मात्रा में लेकर सेक कर इसका दलिया बना लें !इस दलिये में अजवायन 20 ग्राम तथा सफ़ेद तिल 50 ग्राम मिला दें ! और 50 ग्राम दलिये को 400मि.ली.पानी में पकाएं !स्वादानुसार सब्जियां और हल्का नमक मिला लें !नियमित रूप से एक महीनें तक इस दलिये के सेवन से मोटापा और मधुमेह में आश्चर्यजनक लाभ होता है ! 

  • अपने आहार में गेहूं के आटे और मैदा से बने सभी व्यंजनों का सेवन एक माह तक बिलकुल बंद रखें ! इसमें रोटी भी शामिल है !अपना पेट पहले के4-6 दिन तक केवलदाल, सब्जियां औरमौसमी फल खाकरही भरें ! दालों में आपसिर्फ छिलकेवाली मूंग कि दाल, अरहर या मसूर कि दाल ही ले सकतें हैं चनें या उडदकि दाल नहीं !सब्जियों में जो इच्छा करें वही ले सकते हैं !गाजर, मूली, ककड़ी,पालक, पतागोभी, पके टमाटर औरहरी मिर्च लेकरसलाद बना लें ! सलाद पर मनचाही मात्रा में कालीमिर्च, सैंधा नमक, जीरा बुरककर औरनिम्बू निचोड़ करखाएं ! बस गेहूंकि बनी रोटी छोडकरदाल, सब्जी, सलाद और एक गिलास छाछका भोजन करते हुए घूंट घूंट करके पीते हुए पेट भरना चाहिए ! इसमें मात्रा ज्यादा भी हो जाए तो चिंता कि कोई बात नहीं ! इस प्रकार 6-7 दिन तक खाते रहें !इसके बाद गेहूंकि बनी रोटी किजगह चना और जौ के बने आटे कि रोटी खाना शुरू करें !

  • एक किलो देशी चना और एक किलो जौ को मिलकर साफ़ करके पिसवा लें ,6-7 दिन तक इस आटे से बनी रोटी आधी मात्रा में औरआधी मात्रा में दाल,सब्जी,सलाद और छाछ लेना शुरू करें ! एक महीने बाद गेहूं कि रोटी खाना शुरू कर सकते हैं लेकिन शुरुआत एक रोटी से करते हुए धीरे धीरे बढाते जाएँ !


  •  अश्वगंधा के एक पत्ते को हाथ से मसलकर गोली बनाकर प्रतिदिन सुबह,दोपहर,शाम को भोजन से एक घंटा पहले या खाली पेट जल के साथ निगल लें ! एक सप्ताह के नियमित सेवन के साथ फल, सब्जियों, दूध, छाछ और जूस पर रहते हुए कई किलो वजन कम किया जा सकता है !

 इसे भी पढ़े -

बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए

चेहरे की झुरिया हटाने के 5 जबरदस्त घरेलू नुस्खे- Tips In Hindi




Thursday, 10 October 2019

दिवाली पर हेल्दी रहने के लिए अपनाये कुछ जबरदस्त टिप्स- In hindi

दिवाली पर हेल्दी रहने के लिए अपनाये  कुछ जबरदस्त टिप्स- In hindi


दिवाली का त्यौहार अब नजदीक है सभी लोग इस त्यौहार का इन्तजार कर रहे है दीपवाली जो की खुशियों और रौशनी का त्यौहार है \वैसे तो सभी त्यौहार अपनी अपनी जगह खुशिया लाते है\ मगर दिवाली का त्यौहार खुशियों के साथ साथ हमारे  जीवन में खूब सारी रौशनी भी लेकर आता है \दिवाली का त्यौहार हम भारतीयों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है  \इस दिन सभी लोग  माँ लख्मी, गणेश और सभी देवी , देवताओं की पूजा करते है और घर को रौशनी से सजाते है|
   diwali par rahe healthy-2019 happy diwali healthy  diwali
                                                    diwali par rahe healthy

 तरह- तरह के पकवान  इस दिन को और खाश बना देते है|  वैसे तो दिवाली रौशनी का त्यौहार है लेकिन इस दिन मिठाइयों  का बहुत ही प्रचलन होता है भर भर के मिठाईया आती है और जाती है |कोई लेकर आ रहा है तो किसी के घर हमें देना होता है इस ख़ुशी के त्यौहार में हम कुछज्यादा ही मिठाईया खा लेते है जो बाद में हमारी सेहत पर बहुत ही बुरा असर डालती है |लेकिन हाँ अगर आपने थोड़ा सा ख्याल रख लिया इस  दिवाली पर तो आप अपनी खुशियों में चार चाँद और लगा सकते है तो आइये जानते है इस दिवाली  कैसे रखे अपनी सेहत का ख़्याल |


दिवाली पर कम खाये मीठा
diwali ki mithaiya  km  khaye-happy diwali and healthy diwali
diwali ki mithaiya  km  khaye



भई दिवाली है और मीठा न खाये ऐसा तो हो ही नहीं सकता क्यों भाई मैंने ठीक कहा है ना\ क्योंकि ये त्योहार तो है ही मिठाइयों का\  अगर  आप अपनी सेहत का इस दिवाली पर  ख्याल रखना चाहते है \   तो आपको पहले ये जानना जरुरी है की बाजार की मिलावटी मिठाइयों से अपने आपको कैसे बचाना है |इस त्यौहार पर मिलावटी  मिठाइयों की भरमार रहती है जितना हो सके आप घर पर ही मिठाई बना ले और उसका सेवन करे अगर ऐसा संभव नहीं है तो आप  जितना हो सके कम से कम मिठाई खाने की कोशिश करे ऐसे में आप मिठाई खा भी लेंगे और सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा और अगर आपको डायबटीज़  है  तो आपको इन मिठाइयों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए क्योकि सेहत अच्छी है तो ही त्यौहार है |

इसे भी पढ़ेडायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार
दिवाली के दिन रखे व्रत -

आप चाहे तो दिवाली के दिन व्रत भी रख सकते है जो कई लोग रखते  है| यह व्रत माँ लख्मी जी का होता है और जब हम शाम को मा लख्मी और अन्य देवी देवताओ  की पूजा अर्चना करके  आरती कर लेते है तो   माँ को और अन्य सभी देवी देवताओं को भोग लगा देते है |इन्हे भोग लगाने के बाद  तब ही हम भोजन ग्रहण करते  है |  इस प्रकार आप व्रत रखकर फालतु के पकवान  और मिठाईया खाने से भी बच सकते है \और व्रत के दौरान भूख भी कम लगती है  और मिठाइयों का सेवन करने से  भी आसानी से बच सकते है |

इसे भी पढ़े   Health Tips In Hindi _स्वास्थय के बारे में जाने
दिवाली पर कैसे निकाले समय एक्सरसाइज़ का 

 दीवाली करीब आते ही लोग उसकी   तैयारियों में जुट जाते हैं और जो रोज एक्सरसाइज करते थे वो दिवाली की तैयारी  में इतने व्यस्त हो जाते है की एक्सरसाइज  पर ध्यान ही नहीं देते। ऐसा बिलकुल भी न करें आप इन दिनों  अपनी एक्सरसाइज पर खाश ध्यान  दे  |अगर काम के चलते आप टाइम नहीं निकाल पा  रहे है तो आप अपना रूटीन बदल सकते हो\ आप सुबह की जगह  शाम को एक्सरसाइज़  कर सकते है आपको जब टाइम मिले तब ही एक्सरसाइज़ कर लेनी चाहिए आप चाहे तो शाम को आधा घंटा पैदल चलकर सैर करे ये बहुत ही लाभदायक है सेहत के लिए |

दिवाली गिफ्ट दे कुछ खाश 

2019 diwali par de esa gift-2019 diwali ka gift
2019 diwali ka gift 
दीवाली का त्यौहार तो मिठाइयों का त्यौहार है\ इसलिए लोग  मिठाईयां, चॉकलेट  आदि तोहफे के रूप में देते हैं।  अधिक  मिठाईया होने के  कारण दीवाली खत्म होने के बाद भी  लोग इन्हें खराब होने से बचाने के लिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं,जिनका असर बाद में देख़ने को मिलता है | इसलिए तोहफा देते समय भी हमें  ऐसे  फूड आइटम्स गिफ्ट  करने चाहिए  जो दूसरों की हेल्थ के लिए काफी अच्छे हों। आप उन्हें  पैक्ड फ्रूट जूस, चॉकलेट या मिठाई देने के जगह  पर एक−दूसरे को नट्स, सीड्स, या  फिर  आप उन्हें  फलों की टोकरी  भी उपहार के तौर परे दे सकते है । ये  स्वास्थ्य के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन  हैं और  ये सब उपहार  देखने में भी अच्छे लगते हैं |


इसे भी पढ़े   बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए
दिवाली पर कैसे करे पानी की कमी को पूरा 

दिवाली के समय में गर्मी लगभग ख़त्म सी हो जाती है इस वजय से प्यास भी कम लगने  लगती है और   त्योहार के सीजन में काम अधिक हो जाते है जिस  कारण भागदौड़ अधिक हो जाती है। जिसके कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे शरीर में एनर्जी और थकान   होने लगती है। इसलिए काम के साथ-साथ समय निकाल कर पानी पीतें रहना है आपको |

दिवाली पर रखे खाश ध्यान 

जितना भी संभव हो सके तो इस दिन  मदिरापान न करे ये खुशियों का त्यौहार है अतः आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ  खुशिया बांटे और एक फ्रेंडली दिवाली मनाने  की हर संभव कोशिश करे |


इसे भी पढ़े  

karva chauth makeup 2019 -Tips In Hindi करवा चौथ के लिए ब्यूटी टिप्स

मोटापा कम करेंगे ये घरेलु प्राकर्तिक जबरदस्त उपाए -Tips In hindi

ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi

Friday, 4 October 2019

karva chauth makeup 2019 -Tips In Hindi करवा चौथ के लिए ब्यूटी टिप्स

karva chauth makeup  2019   -Tips In Hindi करवा चौथ  के लिए  ब्यूटी टिप्स  


karwa chauth makeup look
karwa chauth makeup look

इस बात से कोई भी महिला अनजान नहीं है की उनके  जीवन में करवा चौथ का क्या महत्व है करवा चौथ सुहागनों का पिर्य त्यौहार है  इस दिन महिलाये पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है \ महिलाये इस त्यौहार की खूब  सारी  तैयारी करती है\ ये त्यौहार महिलाओं के सौन्दर्य  से जुड़ा है इस दिन सभी महिलाये अपने पति की लम्बी आयु और उनके मंगल जीवन की कामना करती है \ भारत में इस व्रत का महिलाओं के लिए बहुत ही महत्व है | हर महिला अपने पति की पसंद का इस दिन खूब अच्छे से ख्याल रखती है |
और करवा चौथ के दिन  हर महिला यही चाहती  है की वो इतने अच्छे से तैयार हो की उनके पति की नजर आज उनके मुखड़े से हटे ही ना  \ अगर आप भी यही सोच रही है तो फिर  देर किस बात की है \ आज हम आपको  करवाचौथ पर तैयार होने के कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे है  जिन्हे folow  करे और फिर देखे जादू आपके पति की नजर आपके सुन्दर मुखड़े  को देखने के बाद आप से  नजरें ही नहीं हटाएंगे  |

करवा चौथ के लिए ब्यूटी टिप्स 

karwa chauth look 2019-karwa chauth 2019 in hindi
karwa chauth makeup look

करवा चौथ के दिन सुंदर दिखना हर महिला की चाहत होती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप मंहगे उत्पाद का प्रयोग करें या ब्यूटी पार्लर का रुख करें। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए जरूरी है कि आप इसका खास खयाल रखें जानिए करवाचौथ से पहले  कुछ आसान उपाय जिनसे आपकी खूबसूरती निखर  कर आएगी और चमक भी बरकरार रहेगी  |

इसे भी पढ़े- बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए


टमाटर का टुकड़ा लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। त्वचा को
  निखारने के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है। स्क्रब त्वचा की मृत कोशिकाओं, धूल इत्यादि को हटाकर रोमछिद्रों
  को बंद होने से रोकता है।


* एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की कोमलता व चमक बनी रहती है।

*  एक चम्मच नींबू का रस में एक चम्मच गुलाब जल और पिसा हुआ पुदीना मिलाकर 1 घंटे रखें। फिर चेहरे पर
  लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे का चिपचिपापन दूर हो जाएगा और स्किन चमकदार बनेगी |

 *   त्वचा में निखार लाने के लिए थोड़े-से चोकर में एक चम्मच संतरे का रस, एक चम्मच शहद व गुलाब जल
     मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।थोड़ा सा सूखने के बाद अंगुलियों से चेहरे पर मसाज करें। शहद के सूखने के बाद गुनगुने पानी से इसे साफ करें। इससे त्वचा में कसाव आएगाऔर चेहरा भी चमक उठेगा |

इसे भी पढ़े -स्ट्रेच मार्क्स को हटाए इन 5 घरेलु रामबाण और जबरदस्त उपायों से -Tips In Hindi

 करवा चौथ पर ऐसे हो तैयार 

karwa chauth makeup look-karwa chauth look 2019
karwa chauth 2019 in hindi karwa chauth makeup look


1*  करवा चौथ के दिन सभी महिलाये  विवाह की तरह ही आकर्षक  कपडे ही पहनना पसंद  करती है\और पहननी भी चाहिए क्योंकि ये बहुत ही खाश दिन होता है सुहागनों  के लिए\ इस दिन आप जरजोदी की साड़ी ,रेशमी साडी या फिर फिर आप चाहे तो जॉली क्रेप की भी साडी या dress पहन सकती है \हो सके तो पारम्पारिक ड्रेस ही पहने क्योंकि   इस दिन पूजा का भी विधान होता है आपको करवाचौथ पर दुल्हन बनने का   दोबारा अहसास होता है आप चाहें तो हल्के लाल रंग की या हल्के पिंक कलर कांस्य,  हल्का बैंगनी रंग, स्ट्राबैरी, या फिर  जामुनी रंग भी काफी आकर्षक और लोकप्रिय माना जाता है। युवा महिलाओं में आजकल  दो रंगों का मिश्रण भी काफी लोकप्रिय देखा जाता है।

  इसे भी पढ़े- "white discharge" होने का कारण और इससे बचाव के घरेलू और रामबाण उपाए Tips In Hindi

करवा चौथ के लिए मेकअप टिप्स 

2  *  इस दिन महिलाओं  में एक खास उत्साह होता है और सभी महिलाये यही चाहती है की  पूरा दिन भूखा रहने के बावजूद भी वो खिली खिली नजर  आये \ तो   आप अपने  चेहरे और स्किन  पर मॉश्चराइजर लगाए \अगर चेहरे पर दाग या धब्बे है तो आप कंसीलर और मॉस्चराइजर को मिलाकर लगाए |


3  * हैवी और ज्यादा गाढ़ा फाउंडेशन लगाने से बचें आप चाहे तो सिर्फ हलकी सी मैट सनस्क्रीम ही लगा ले और थोड़ा सा ऊपर से फेस पॉउडर भी लगा  ले


4 *  अगर आपकी उम्र   40 -45 के पार  हो चुकी   है तो आप ब्लश का इस्तेमाल कम ही करे हो सके तो अपने चेहरे के उभरे हुए हिस्से पर ही लगाए कानो के पास ना लगाए इससे आपका चेहरा लटका हुआ दिखाई देगा |


5  *  जितना हो सके आप नेचुरल  लिपस्टिक ही लगाने का प्रयास करे \आप मैट लिपस्टिक का उपयोग ना करे आप इसकी जगह  मॉश्चराइजर  लिपस्टिक का उपयोग करे और हो सके तो लिप लाइनर भी नेचुरल कलर का ही हो |


6  * आँखों पर  ज्यादा गहरा मेकअप  करने से बचें  \ पहले आँखों पर आई शैडो  लगाए \फिर लगाए आई लाइनर   ब्लू,.ब्लैक या गोल्डन लाइनर लगाकर अपनी आँखों को  दे खूबसूरत लुक |


7  *   आइब्रो पैंसिल से आइब्रो को  अच्छी सी शेप दें \ आइब्रो  पैंसिल  की  मदद  से अपनी आइब्रो को हाईलाइट करे |


8  * अब लगाए बिंदी क्योंकि बिंदी के बिना तो करवा चौथ पर  मेकअप अधूरा है बिंदी को करवाचौथ पर शृंगार का अभिन्न अंग माना जाता है |अपने dress से  मैचिंग की बिंदी लगाए |



9*  अंत में आता है ज्वैलरी  पहनना एक महिला का पूरा शृंगार तभी होता है जब वो कंगन ,मेहंदी ,मांग सिन्दूर ,पायल और बिछुए और गले में पहने कोई सुन्दर सा हार अब आप तैयार है करवाचौथ के लिए पूरी तरह |

इन्हे भी पढ़कर देखे -

कमर और पेट की चर्बी घटाने के असरदार और जबरदस्त घरेलु उपाए- Tips In Hindi

गोरा होने के घरेलू जबरदस्त रामबाण उपाय-How to get fair skin- in hindi

ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi


Wednesday, 2 October 2019

मुँह के छाले से है अगर परेशान तो आजमाए इन घरेलु नुस्खों को और तुरंत राहत पाए Tips in Hindi

मुँह के छाले से है अगर परेशान तो आजमाए इन घरेलु नुस्खों को और तुरंत राहत पाए Tips  in Hindi

-मुंह के छाले के उपचारmuh ke chale ka ilaj in hindi
muh ke chale ka ilaj in hindi

वैसे तो मुँह में छाले अक्सर होते रहते है ये कोई गंभीर बिमारी नहीं है  लेकिन ये बहुत तकलीफदेह होते है जब मुँह में छाले हो जाये तो कुछ भी खाया पिया नहीं जाता ये कई कारण  से हो जाते है जैसे कब्ज की शिकायत हो तो या हार्मोन असंतुन हो गए हो तो या फिर लड़कियों में पीरियड्स की वजय से भी हो  जाते है इनके होने का मुख्य कारण -ज्यातर ये पेट की अंदरूनी  गर्मी के कारण होते है जो भूखे रहने से या समय पर भोजन न खाने की वजय से बनती है ।अगर आपको भी इन्ही में से किसी वजय से छाले हुए है तो इन्हे दूर करने के लिए सालो से आजमाए जाने वाले कुछ घरलू और असरदार उपायों को अपनाये और छालों से मुक्ति पाए तो आइये जानते है इस लेख में 

छालों से निजात पाने का उपचार 


देसी घी 

मुंह में छाले होने के कारण-घी से करे मुंह के छाले के उपचार
घी से करे मुंह के छाले के उपचार

 जी हाँ अगर मुँह के छालों से परेशानहै तो देशी घी अगर गाय का हो तो और भी अच्छी बात है घी को लेकर अपने मुँह के अंदर किसी रुई या कॉटन से लगा ले उसके बाद मुँह बंद कर ले और किसी से बोले नहीं हमारा मतलब 15 - 20 मिनट तक मुँह बंद रखे उसके बाद जो मुँह में पानी या लार इक्क्ठा हुआ है उसे थूक दे ऐसा दिन में दो तीन बार करे आपको हर हाल में आराम होगा ये बहुत पुराना नुस्खा है ।


लेहस्वां से करे उपचार 


muh ke chhalon ka ilaaz-lehswa se kare muh gale ke chale ka ilaj in hindi
lehswa se kare muh gale ke chale ka ilaj in hindi

           आपने लहसुवा का नाम तो सुना ही होगा और इसका अचार भी खाया होगा\ इसका पेड़ बहुत गुणकारी है  ये जितना हाजमे के लिए उपयोगी है उससे कहीं ज्यादा ये मुँह के छालों को ठीक करने में असरदार है अगर छालों से दुखी है तो आप चार से पांच लेहस्वां खा ले इससे तुरंत ही आपको राहत मिल जाएगी मुँह के छालों से अगर छाले अधिक है तो दो तीन दिन खाये ।

एलोवेरा 

एलोवेरा को भला कौन नहीं जनता एलोवेरा में इतने सारे गुण है जिनका बखान करना भी मुश्किल है अगर एलोवेरा जेल को निकालकर मुँह के 

छालों पर लगाया जाये तो जल्दी ही ईनमसे निजात पाया जा सकता है इसे दिन में दो तीन बार लगाए ।

छाछ या लस्सी -

 आपको शायद पता न हो की लस्सी पिने से पेट की गर्मी निकलती है और लस्सी भोजन को अच्छे से  पचाने का भी काम करती है  सुबह- सुबह लस्सी पिने से भी छालों में काफी हद तक फायदा होता है लस्सी के गरारे करने से भी छालों में आराम मिलता है ।

इसे भी पढ़ें 

टी ट्री ऑयल 

muh ke chaalon ka ilaaz -tea tree oil se kare chhalon ka upchar
tea tree oil se kare chhalon ka upchar 

टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.इन्हे  छालों के ऊपर लगाने से बहुत जल्दी फायदा होता है. एक दिन में दो  से तीन  बार इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है 

बर्फ का इस्तेमाल

barf ke Fayede chaalon me kare ilaz-muh ke chaalon ka ilaaz
barf ke Fayede chaalon me kare ilaz

अगर दिन में तीन- चार बार मुँह में बर्फ का टुकड़ा लेकर चूसें तो जल्द ही छालों से आराम मिलेगा\ छालों पर ठंडी चीज लगाने से बहुत जल्दी फायदा होता है. साथ ही ये दर्द और सूजन को भी कम करने का कम करता है.

इसे भी पढ़ें - chehre ki jhuriyon ko kam karne ka gharelu or asrdaar upay Tips In Hindi

इन्हे भी आजमाकर देखिये कैसे जल्दी आराम मिलता है 

1*   खाना खाने के बाद थोड़ी सी सोंफ मुँह में लेकर चुसनी चाहिए इससे  भी जल्दी ही आराम मिलता है ।

2*    दही या छाछ पिने में भी जल्दी है आराम मिलता है मुँह के छालों में ।

3*     छोटी अहरहद को मुँह में रखकर चूसने से  भी छालों से निजात मिलती है ।

4*    रूहफजा का पानी दिन में तीन चार बार पिया जाए तोजल्दी ही आराम मिलता है छालों में ।

5*   लहसुन का पेस्ट लगाने से भी जल्दी ही मुँह के छाले ठीक हो जाते है ।

6*   अमरुद के पत्ते  चबाने से भी मुँह के छालों में काफी हद तक आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें -कमर और पेट की चर्बी घटाने के असरदार और जबरदस्त घरेलु उपाए- Tips In Hindi