Saturday, 28 December 2019

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के उपाय-रूसी हटाने के 10 आसन घरेलू नुस्खे

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के उपाय-रूसी हटाने के 10 आसन घरेलू  नुस्खे 




  आज रूसी एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे  हर दूसरा इन्सान पीढ़ीत है| रूसी कोई बीमारी नहीं है, यह एक तरीके की एलर्जी होती है जो बालों की जड़ो में होती है| रूसी होना एक सामान्य बात है, रूसी किसी व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकती है, यह आजकल हर आयु वर्ग की समस्या बन गई है|हर कोई रूसी  को दूर करने के घरेलू उपाय और नुस्खे तलाशता रहता है| बच्चे हो या बड़े सब इससे परेशान है|  रूसी होने से हमारे बालों में बहुत ज्यादा खुजली होती है,रूसी बालों से झड़ता भी बहुत है, और वह हमारे कपड़ो में गिरता है| सफ़ेद छोटे छोटे गहरे रंग के कण कपड़ो में आसानी से दिखाई पड़ते है |जो सबके सामने हमे  शर्मिंदगी में  में डाल देती है| कई बार रूसी की वजह से हमें दूसरी समस्या भी हो जाती है, जैसे मुहांसे, पिम्पल, बालों का जड़ना, उनका पतला होना, उम्र से पहले बाल सफ़ेद होना आदि ।

आज हम आपको रूसी होने की मुख्य वजह और रूसी को  हटाने के  10 घरेलू उपाय और नुस्खे बताएँगे, जिसे आप घर पर मौजूद सामग्री के साथ आसानी से  बना सकते है|

रूसी होने के मुख्य कारण-


रूसी (रूसी) की समस्या बालों की जड़ो से जुडी हुई होती है| हम कई बार सोचते है ज्यादा कंघी करने से ये पूरी तरीके से झड़ जायेंगे और हम रूसी से आजाद हो जायेंगे| लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है| बालों की जड़ों से जुडी समस्या जड़ से ही दूर करना होगा| रूसी के मुख्य कारण हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में ही छुपे है, हम क्या खाते है, हमारी रोज की आदतें कैसी है, किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंता| तो अब आपको रूसी की समस्या से घबराने की जरुरत नहीं है हम आपको इसके कारण और दूर करने के तरीके बताते है|
सही ढंग से कंघी ना करना- सही ढंग से कंघी ना करना हमारे बालों में रूसी (रूसी) को जन्म देता है| इन्सान के सर की स्किन हर थोड़े समय बाद नई आती है, जिससे वहां dead स्किन इकट्ठी हो जाती है| इस dead स्किन को अच्छे से कंघी करके निकाला जा सकता है| हमें कम से कम दिन में 2 बार अच्छे से कंघी करनी चाहिए| कंघी करने से dead स्किन निकल जाती है, बालों में अंदर तक हवा जाती है और ब्लड circulation भी अच्छे से होता है|

अच्छे से शैम्पू ना करना- सही ढंग से शैम्पू ना करने से बालों में dead स्किन जमती जाती है और जड़ो में तेल जमा होते जाता है| जिस वजह से रूसी उत्पन्न होते है और हमें जड़ो में खुजली होने लगती है| experts कहते है कि लड़कों को रोज या फिर 1 दिन छोड़ कर बाल धोने चाइये वहीँ लड़कियों को हर 2 दिन में बाल धोना चाइये| बाल धोने के लिए हमे mild शैम्पू का इस्तेमाल करना चाइये, यह बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है| जब भी आप शैम्पू खरीदें तो उसमे लिखी info अच्छे से पढ़ ले, उसमे लिखा होता है कि यह mild है या कोई और| mild शैम्पू में बालों को नुकसान पहुचाने वाले केमिकल नहीं होते है, इसमें डिटर्जेंट की मात्रा नहीं होती है| common शैम्पू में केमिकल और डिटर्जेंट बहुत अधिक होता है जो बालों को रफ और बेजान बनाता है| बालों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का भी उपयोग जरुरी है, यह बालों को चमक देता है और धुल मिटटी से बालों की रक्षा करता है|   कंडीशनर को कभी बालों की जड़ में नहीं लगाना चाहिए| यह हमेशा जड़ों से 1 इंच दूरी से लगाना चाइये, कंडीशनर के बाद बालों को अच्छे से धो लेना चाइये जिससे कुछ भी शेष ना रह जाये|


इसे भी पढ़कर देखें - दोमुहे बालों से पाए छुटकारा हमेशा के लिए अपनाइये कुछ घरेलु उपाए Tips In hindi


जरुरत से ज्यादा चिंता- आजकल किसी इन्सान की ज़िन्दगी में परेशानी की कमी नहीं है| घर की परेशानी, काम की परेशानी, बच्चों की टेंशन ये सब छोटी छोटी परेशानीयां कब हमारी बड़ी चिंता बन जाती है पता ही नहीं चलता है| देर रात तक काम करना, देरी से सोना, एग्जाम की टेंशन ये सारी बातें हमें मानसिक रूप के साथ साथ शारीरिक रूप से भी असर करती है| बालों का झड़ना, रूसी, पिम्पल इन सबकी वजह चिंता ही है| परेशानी तो सबके जीवन में है, लेकिन इन परेशानी में भी उठ कर खड़े होना और डट कर मुकाबला करना ही समझदार इन्सान की पहचान है| कोशिश करिए जो चीज आपको परेशान करती है उससे दूर रहे, उसके बारे में ना सोचे| अपने पसंद के काम में अपने आप को व्यस्त रखे| चिंता करने से इन्सान अपनी परेशानी बढाता ही है, चिंता करने से हम अपनी परेशानी का 1% भाग भी ठीक नहीं कर सकते| एक अच्छे रूटीन में रहें , ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, समय पर खाना खाएं,पूरी नींद लें|

सही ढंग से खानपान ना होना- आज की दुनिया में सभी की डाइट बिगड़ी हुई है, सभी फ़ास्ट फ़ूड खाना पसंद करते है| ज्यादा तेल घी मिर्च वाला खाने से हमारे पेट के साथ साथ शरिर के बाकि अंग भी प्रभावित होते है| पैक्ड खाना खाने से हमारे शरिर में केमिकल जाते है जो हर रूप से हमें नुकसान पहुंचाते है| रूसी होने का यह भी एक मुख कारण है| जितना हो सके हमे कम तेल और घर का खाना लेना चाइये| बाजार के स्ट्रीट फ़ूड से बचना चाइये|

हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा उपयोग-  सभी   को सुंदर दिखना पसंद है| आजकल चेहरे के साथ साथ बालों की खूबसूरती भी जरुरी है| चेहरे में मेकअप के साथ साथ बालों को भी अच्छे से सजाया जाता है| बालों को सेट करने के लिए हम तरह तरह के स्प्रे उपयोग करते है जो की रूसी का कारण बनते है| पार्लर में बालों को सेट करने के लिए तारा तरह के स्प्रे, gel का उपयोग होता है| अत्यधिक मात्रा में उपयोग करने से हमारे बाल ख़राब होते है और जड़ों पर भी असर पड़ता है| जितना हो सके इन सब चीजों का कम उपयोग करना चाइये|

रूसी हटाने के घरेलू उपाय और नुस्खे-


रूसी हटाने के घरेलू उपाय और नुस्खे  में अब हम आपको 10 आसन तरीके बताएँगे, जिससे आप घर पर मौजूद सामान के साथ रूसी से छुटकारा पा सकते है|


बेकिंग सोडा


 रूसी को जड़ से खत्म करने के उपाय


  •  1. बेकिंग सोडा –  बेकिंग सोडा हर घर की रसोई में होता है| यह सामान्य सा सोडा रूसी से लड़ने के लिए बहुत कम आता है| आप 1 चम्मच सोडा लें और इसे अपने सूखे बालों में जड़ों में लगायें| 2-3 min के लिए छोड़ दे फिर शैम्पू कर लें| इसे आप हफ्ते में 3 बार करें| 2-3 हफ्ते में आप रूसी से निजत पा जायेंगे|


  • 2. दही – दही रूसी का सबसे बड़ा दुश्मन होता है| दही से बहुत जल्द रूसी दूर हो जाते है| ¾ कप खट्टा दही ले और इसे अपने बालों की जड़ और बालों में एक मास्क की तरह लगा लें| 1 घंटे इसे छोड़ दें फिर शैम्पू से बाल धो लें| दही से रूसी तो दूर होता ही है यह बालों को कंडीशनर भी करता है और बल सॉफ्ट सिल्की होते है|



मेथी पैक




  • 3.  मेथी पैक – 1 मुट्ठी मेथी को पानी में रात भर के लिए भिगो दें| दुसरे दिन सुबह मेथी को पीस ले और पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को  बालों और जड़ों में लगायें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें| इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार करें और बेहतर रिजल्ट पायें| मेथी बालों में होने वाली खुजली भी दूर करती है|

 इसे भी पढ़कर देखें - कमर और पेट की चर्बी घटाने के असरदार और जबरदस्त घरेलु उपाए- Tips In Hindi



  •  4. मेहँदी – मेहँदी का उपयोग सदियों से होते आ रहा है, यह एक नेचुरल कंडीशनर है जो बालों को सॉफ्ट सिल्की बनता है| एक बर्तन में मेंहदी , चाय का पानी , दही और नीम्बू का रस मिलाएं| इसे रात भर के लिए रख दे, अब इसे अपने बालों में अच्छे से लगायें और 1-2 घंटे छोड़ दे| बालों को शैम्पू से धो लें| हफ्ते में 1 बार इसे करने से बालों की हर समस्या से निदान मिलता है|


  •  5. विनेगर – 2 tbsp विनेगर में 2 tbsp पानी डालें| बालों को गीला कर लें, अब विनेगर मिक्सचर को बालों में मसाज करते हुए लगायें| फिर 15 min बाद शैम्पू कर लें| हफ्ते में 2 बार करने से ददृफ्फ़ से पूरी तरीके से निदान मिलेगा|

 इसे भी पढ़कर देखें - chehre ki jhuriyon ko kam karne ka gharelu or asrdaar upay Tips In Hindi


  •   6. Tea Tree तेल – थोडा सा तेल लेकर अपने बालों की जड़ों में मसाज करें फिर 5 min के लिए छोड़ दें और शैम्पू कर लें| हफ्ते में 2-3 बार करें|


  •    7. मुल्तानी मिट्टी पैक – मुल्तानी मिटटी चेहरे के लिए तो बहुत अच्छा होता है ये सबको पता है, पर आपको बता दें यह बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है| अपने बालों के हिसाब से मुल्तानी मिटटी ले लें, और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें अब इसमें नीम्बू का रस मिला लें, पुरे बालों में इसे अच्छे से लगाकर 20 min छोड़ लें फिर शैम्पू से धो लें| 2-3 बार उपयोग करने पर ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे|


नीम का रस


  •  8. नीम का रस – नीम को एक दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है, नीम बहित अच्छी antiseptic होती है| नीम को पीस कर एक पेस्ट बना लें, इसे 10 min छोड़ दे फिर शैम्पू से धो लें| नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी को बाल धोने में इस्तेमाल ला सकते है|


  •  9. संतरे का पैक संतरे में citric एसिड और विटामिन c होता है, जिसका उपयोग हम धुप में होने वाली टैनिंग को दूर करने में करते है| संतरे के छिलके हमारे बालों के लिए बहुत अच्छे होते है| छिलकों में मौजूद एसिड हमारे बालों से एक्स्ट्रा तेल निकलता है और बालों को कंडीशनर भी करता है| संतरों के छिलकों और नीम्बू का रस जार में लेकर मिक्स्क्सी में पीस लें और पेस्ट बना लें| पेस्ट बालों और जड़ों में लगायें और ½ घंटे के लिए छोड़ दे, फिर शैम्पू कर लें| हफ्ते में 1-2 बार यह प्रक्रिया दुहरायें|

नीम्बू और नारियल तेल की मसाज

डैंड्रफ हटाने के घरेलू उपाय-डैंड्रफ का रामबाण इलाज
डैंड्रफ का रामबाण इलाज



  •  10.  नीम्बू और नारियल तेल की मसाज –नीम्बू में citric होता जो रूसी दूर करने के लिए बहुत उपयुक्त होता है| इसके लिए आप 2 tbsp नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें फिर इसमें 2 tbsp नीम्बू का रस मिला लें| अब इस मिक्सचर से अपनी बालों की जड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करें| मसाज करने के बाद इसे 20 के लिए छोड़ दे फिर शैम्पू कर लें| इसे हफ्ते में 2-3 बार करें और कुछ ही हफ़्तों में आपको बेहतर परिणाम मिलेगा|

झाइयां या Pigmentation को हटाने के असरदार घरेलु नुस्खे और उपाय -Tips In Hindi


रूसी की समस्या तो सबके पास है लेकिन इसका निदान अब आपके पास है वो भी आपके सामने , आपके ही किचन में| तो बस इंतजार किस बात का आज ही से इस रूसी की समस्या को दूर करने में जुट जाइये|



Saturday, 21 December 2019

अस्थमा (दमा) का घरेलू इलाज - tips in Hindi

  अस्थमा  (दमा) का  घरेलू इलाज - tips in Hindi


अस्थमा का घरेलू इलाज -अस्थमा ,दमा का का घरेलू इलाज बताइए
अस्थमा का घरेलू इलाज 

अस्थमा( दमा ) रोग   के  कारन  लक्षण  और  घरेलु  उपचार   

अस्थमा या दमा फेफड़ो से जुडी बीमारी है, जिसमें इन्सान को सांस लेने में परेशानी होती है| जब फेफड़ो में वायु का प्रवाह सही ढंग से नहीं हो पाता है, तो सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, इसे अस्थमा अटैक कहते है| ऐसें समय में शरीर के बाकि अंगो तक ओक्सिजन नहीं पहुँच पाती है, जिससे इन्सान तड़पने लगता है, ऐसे में इन्सान की मौत भी हो सकती है| अस्थमा पूरी तरह से ठीक नहीं होता है, डॉक्टर की सलाह पर इसे कंट्रोल रखा जाता है| पर हाँ  कुछ घरेलु नुश्खें  भी है जो इस रोग को काफी हद तक  कंट्रोल   में कर सकते है और इस रोग से छुटकारा पाने में भी काफी मदद करते है ।


 अस्थमा  होने  के  कारण अस्थमा  के  लक्षण 


  •  एलर्जीकफ़



  • वायु प्रदुषण सांस लेते समय आवाज होना 

  • श्वास नली में इन्फेक्शन  नाक के द्वारा सांस लेने में तक्लीफ



  • मौसम का बदलाव होने से  सीने में भारीपन



  •  खाने में सल्फर की अधिक मात्राघबराहट

और पढ़ें 




अस्थमा का इलाज –

अदरक – 


  -arak se asthma ka ilajअस्थमा का सफल उपचार-
arak se asthma ka ilaj

अदरक एक नेचुरल उपचार है| अस्थमा के उपचार के लिए इसे बहुत उपयुक्त माना जाता है| अदरक को बहुत से तरीके से उपयोग किया जा सकता है|

कैसे उपयोग करें –

अदरक का रस, अनार का रस व शहद को समान मात्रा में मिलाएं| 1 चम्मच मिक्सचर को दिन में 2-3 बार लें|

इसके अलावा छोटी चम्मच  अदरक के रस  को डेढ़ कप पानी में मिलाएं| रोजाना सोने से पहले एक चम्मच इसे पियें|

1 इंच अदरक के टुकड़े को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें अब इसे उबलते पानी में डालें| इसे ठंडा कर पियें|

अदरक को नमक के साथ मिलाकर खाएं|


( और पढ़ें- पेट की चर्बी कम करने के कुछ ऐसे टिप्स जिनसे हर हाल में होगी पेट चर्बी गायब Tips In Hindi)

सरसों का तेल –


सरसों का तेल – अस्थमा अटैक होने पर सरसों तेल से मालिश करने पर सांस नार्मल होने लगती है|

सरसों का तेल हल्का गुनगुना कर लें, अब इसे सीने व पीठ में मालिश करें| दिन में कई बार ऐसा करें आराम मिलेगा|

(और पढ़ें -लोकि या घीया के फायदे जानकर आप भी हो जाओगे हैरान- Tips In Hindi)


अंजीर – 


अंजीर – अंजीर में मौजूद पोषक तत्व अस्थमा जैसे रोग को भी दूर कर देता है| अंजीर से सांस की परेशानियाँ दूर होती है|

3 अंजीर के टुकड़े को 1 पानी में रात भर भिगो दें|

सुबह खाली पेट इस अंजीर को खाएं व उसका पानी भी पियें| कुछ महीने तक इस प्रक्रिया को करते रहें|

लहसून –

lahsun se asthma ka ilaj-अस्थमा का सफल उपचार
lahsun se asthma ka ilaj

लहसून – अस्थमा की शुरुवात में ही लहसून फेफड़ो को साफ कर देता है| जिससे ये परेशानी बढ़ नहीं पाती है|

2-3 लहसून की कलियों को ¼ कप दूध में डालकर उबालें|

इसे ठंडा कर पी लें| कुछ दिन लगातार ऐसा करने से आपको अस्थमा में बहुत आराम मिलेगा|

(और पढ़ें -मोटापा क्या है और इससे बचा कैसे जाये Motape Ko Km Kare Kuch In Aadton Se -Tips In Hindi)


कॉफ़ी – 


कॉफ़ी – कॉफ़ी में मौजूद कैफ्रीन अस्थमा अटैक को रोकता है| गर्म कॉफ़ी आपको रिलैक्स करती है साथ ही श्वास नली साफ होती है जिससे सांस लेने में तकलीफ दूर होती है| जितनी स्ट्रोंग कॉफ़ी होगी उतना फायदा होगा| लेकिन दिन में 2-3 ब्लैक कॉफ़ी से ज्यादा ना पियें| अगर आपको कॉफ़ी पसंद नहीं तो आप काली चाय भी पी सकते है|

 नोट- – कैफ़्रिन को ज्यादा नहीं लेना चाहिए इसे अपनी आदत में शामिल ना करें|


शहद –


शहद – शहद अस्थमा का बहुत पुराना इलाज है, इससे अस्थमा के लक्षण कम होते है| शहद में नेचुरल पोषक तत्व होते है| शहद फेफड़ो में बलगम की परेशानी दूर करते है|

पानी में शहद डाल कर उबालें अब इस पानी से भाप लें|

रोजाना दिन में 2-3 बार गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच शहद खाएं|

रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद में आधी चम्मच दालचीनी पाउडर मिला कर खाया करें| ये रात को आपको आरामदायक नींद भी देगा|

प्याज –

onion se asthma ka ilaj

प्याज – प्याज में मौजूद तत्व अस्थमा के इलाज के लिए फायदेमंद है| प्याज को धीरे धीरे चबाएं इससे श्वास नली साफ़ होगी जिससे आप आसानी से सांस ले सकेंगे| अगर आपको कच्ची प्याज नहीं पसंद है तो आप इसे पका कर भी खा सकते है| लेकिन इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें|

अजवाइन –


ajwayan se kare asthma ka ilaj in hindi-dma ka gharelu upchaar
ajwayan se kare asthma ka ilaj  

अजवाइन – ये भी अस्थमा की परेशानी दूर करता है|

अजवाइन को पानी में डाल उबालें अब इससे भाप लें|

1 चम्मच अजवाइन को पानी में डाल उबालें और इसे पियें|

थोड़ी सी अजवाइन को गर्म कर इसे कॉटन के कपड़े में लपेटें अब इसे चेस्ट और गले में रख सिकाई करें| आप ऐसें रोज सिकाई करें|

इसके अलावा पीसी अजवाइन को गुड़ के साथ मिलाकर 1-2 चम्मच दिन में 2 बार खाएं| डायबटीज के मरीज इसे ना अपनाएं|

मूली –

muli se kare dma,asthma ka ilaaj-अस्थमा ,दमा का का घरेलू इलाज बताइए
muli se kare dma,asthma ka ilaa j

मूली – थोड़ी सी मूली को घिस कर उसमें 1 चम्मच शहद व नीम्बू का रस मिलाकर कुछ देर पकाएं| अब इसे रोज एक चम्मच खाएं| यह बहुत फायदेमंद इलाज है|


करेला –

करेला – करेला जितना कड़वा होता है उतना फायदेमंद होता है| अस्थमा की बीमारी को भी करेला कंट्रोल करता है| करेला को पीस कर उसका पेस्ट बना लें अब उसमें तुलसी की पत्ती का रस व शहद मिलाएं| इसे दिन में एक चम्मच खाएं| किसी एलर्जी की वजह से अगर अस्थमा हो तो ये उसे दूर करता है|


मैथी – 
मेथी से करें अस्थमा का घरेलू इलाज-अस्थमा ,दमा का का घरेलू इलाज बताइए
मेथी से करें अस्थमा का घरेलू इलाज-

मैथी – मैथी भी करेला जीतनी फायदेमंद होती है| अस्थमा की परेशानी को इसके उपयोग से ठीक किया जा सकता है| 2 चम्मच मैथी के दानों को 1 ग्लास पानी में डालकर उबालें, इसे 1/3 होने तक उबालें| अब इसमें एक – एक चम्मच अदरक का रस व शहद मिलाएं| रोजाना इसे दिन में एक बार पियें|

 अस्थमा ,दमा के अन्य उपाय –


  • अस्थमा ट्रिगर को हमेशा अपने साथ रखें, जितना हो सके साफ सुथरी जगह में रखें| वायु प्रदुषण से ये समस्या  बढ़ सकती है|



  • अपने खाने में मसाले, ताजे फल व साग सब्जियां अधिक से अधिक लें|



  • पैकेट वाले खाने से बचें इसमें बहुत अधिक केमिकल होते है जो फेफड़ो में नुकसान पहुंचाते है|



  • दूध से बने प्रोडक्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, इससे शरीर में प्रोटीन मिलेगा जो आपको इस बीमारी से जल्दी बाहर निकलेगा|



  • अस्थमा वाले मरीज को अपना ध्यान खुद से रखना चाहिए जितना हो सके खुले वातावरण में रहें, बंद बंद जगह में घुटन होती जिससे परेशानी बढ़ सकती है|  अगर आपके आस- पास   कोई अस्थमा का मरीज है तो उसे भी ये घरेलू नुस्खे बताएं  इनके  कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है आप इसे जब चाहें इस्तेमाल कर  सकतें है । 




Friday, 13 December 2019

घरेलु  फेस  पैक  बनाने  के  तरीके और इनके फायदे


homemade face pack in hindi-gharelu face pack banane ke tarike
homemade face pack in hindi

हर किसी की चाहत होती है की वो सदा जवान और खूबसूरत बनी रहे या बना रहे और उनकी  त्वचा सुन्दर और जवान बनी रहे इसके लिए आप बहुत कुछ करती भी होंगी या करतें भी होंगे । लेकिन क्‍या कभी आपने घर में बना फेस पैक ट्राई किया है। शायद नहीं, लेकिन अगर आप भी जवां, खूबसूरत और गोरी रंगत चाहिए तो हमारे द्वारा बताए  गए  इन घरेलु नुस्‍खे को आजमायें। इनके उपयोग से जल्दी ही आपकी त्‍वचा बिना दाग धब्‍बों और झुर्रियों के दिखने लगेगी । अगर आप भी अपनी बढ़ती हुई उम्र और चेहरे की चमक खो जाने से डरतें  हैं तो यह फेस पैक आपके लिए  बहुत ही फायदेमंद हो सकता है \और आप देखेंगे की इन फेस-पैक को 2 हफ्ते लगातार आजमाने के बाद चौंकाने वाले फायदे मिलेंगे । तो आइये इस लेख में  जानें, चेहरे का ग्लो बढ़ाने और त्वचा में कसाव लाने के लिए घर पर कैसे तैयार करें फेसपैक|

 चेहरे के लिए घरेलू फेस पैक पैक बनाने के टिप्स

नींबू और आलू से बना फेसपैक-

nimbu ka face pack-nimbu lagane se chehre pe kya hota hai
nimbu ka face pack

 नींबू में पाए जानें वाले अद्भुत गुण विटामिन सी और सिट्रिक एसिड त्वचा में निखार लाने के साथ- साथ और भी त्वचा की  अन्य समस्याओं का समाधान करता है।इसके साथ यदि आलू का उपयोग किया जाए, तो आलू भी त्वचा के रंग को साफ कर सुंदर, गोरा और चमकदार बनाने में अहम भूमिका निभाता है।


     इस पैक को बनाने के लिए

  •  आप एक कच्चे आलू को कस लें।

  • कसे हुए आलू का रस निकालकर उसमें आधा नींबू का रस मिला लें।


  • फिर रूई के टुकड़े की मदद लेकर मिश्रण को चेहरे एवं गर्दन पर लगाए और 20 मिनट तक लगा रहने दें।

  • इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।

गोरी, निखरी और चमकदार त्वचा पाने के लिए सौंदर्य उपाए -Tips for glowing skin in hindi

    चावल के आटे का फेस पैक-


चावल केवल खाने के लिए ही नहीं बल्कि खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार है।शायद आपको मालूम न हो की  चेहरे पर चावल का फेसपैक लगाने से सनबर्न, ब्लैकहैड्स और टैनिंग जैसी समस्याओं से राहत  मिलती है । स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए  चावल के  आटे का फेस -पैक त्वचा (Skin) की  मृत कोशिकाओं को निकाल देता है। चावल का फेसपैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है ,और ये झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है ।


    इस फेसपैक को बनाने के लिए 

  • आधा कप चावल ले,और उसे अच्छे से पीस लें|

  • फिर इसमें 4-5 बूंदे नारियल तेल की मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

  • सूखने पर धो लें। इस पैक से स्किन दाग -धब्बे दूर होंगे और Skin निखर जाएगी।

धुप से काली हुई स्किन (Tanning ) को वापिस गोरी करे 10 प्राकृतिक घरेलु उपायों से


   पपीता फेस पैक-

papite ka face pack-papita ke beauty tips

papite ka face pack

पपीते का फेस -पैक त्वचा के लिए अच्छा होता है और स्किन की deep  cleaning  करने में सहायक है । और यह त्वचा  की सैंडलवुड dead skin को हटाने और त्वचा (Skin )को निखारने का काम करता है |



       इस मिश्रण को बनाने के लिए 


  • 1/4 कटोरा पपीता, 1/2 चम्मच चंदन के पाउडर, 1/2 चम्मच एलो वेरा जेल और गुलाब जल लें।

  • फिर पपीता को मैश करें, इसमें चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल जोड़ें और अच्छी तरह मिलाएं।

  • गुलाब जल की कुछ बूंदें  डालें और सब कुछ अच्छे से मिलाएं।

  • इसे अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 20 मिनट तक सूखने दें


  • अपने चेहरे को   साधारण  पानी से साफ करें

  • अच्छा परिणाम के लिए सप्ताह में 2-3 बार इस फेस पैक को लागू करें।

झाइयां या Pigmentation को हटाने के असरदार घरेलु नुस्खे और उपाय -Tips In Hindi


    खीरे का फेस पैक-

kheere ka ras for face-cucumber face pack for glowing skin in hindi
kheere ka ras for face

खीरे में ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन को ठंडक देते हैं और इसके प्रयोग से ड्राय स्किन से राहत मिलती है।दूसरी ओर गुलाबजल त्वचा के PH संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है|

इस फेस पैक को बनाने के लिए



  • आधे खीरे को मिक्सी में पीस ले और 



  • इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदें डालें ,और इसे अच्छे से मिला ले |



  • अब  इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें।

पेट की चर्बी को कम करने के जबरदस्त आसान रामबाण घरलू उपाए -Tips In Hindi


    शहद और दूध से बना फेसपैक-

doodh aur shahad ka face pack-doodh aur shahad ka face pack
doodh aur shahad ka face pack

। शहद में एंटीबॉयोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है ,शहद त्वचा के दोष को दूर करने वाला एक प्राकृतिक तत्व है व दूध में लैक्टिक एसिड के गुण पाए जाते हैं। इन दोनों तत्वों से बना मिश्रण त्वचा के दाग धब्बे को दूर करने के साथ कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। दूध से त्वचा की सफाई होती है। जिससे त्वचा के रंग में निखार आता है।


    इस फेसपैक को बनाने के लिए 


  • 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध लें।



  • इसके बाद दोनों सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।



  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट तक मालिश करें और फिर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।



  • कुछ समय के बाद सादे पानी से अपना चेहरा धो लें।

कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करे केवल 5 घरेलु और रामबाण उपायों से Tips In Hindi


    मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक-

multani mitti ka face pack lagane ke fayde-multani mitti face pack
multani mitti ka face pack lagane ke fayde



वर्षों से लोग मुल्तानी मिटटी का उपयोग करते आ रहे है, मुल्तानी मिटटी  चेहरे के लिए बहुत गुणकारी है ।यह  चेहरे  के दाग धब्बे और झुर्रियों से  राहत दिलाने के साथ साथ जिनकी स्किन ऑयली होती है,उनके लिए यह बहुत कारगार उपाय है।यह अतिरिक्त sebum और तेल को हटा  कर deep cleaning, removing dirt आदि समस्याओं को दूर करने बहुत ही सहायक है |

     इस फेसपैक को बनाने के लिए 


  • इसके पेस्ट के लिए 1 tbsps. मुल्तानी मिट्टी में 2 tbsps. गुलाबजल और शहद मिलाएं।



  • इसे चेहरे पर अच्छे से लगाए, सूखने पर धो लें।



  • अगर आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी की जगह चंदन पाउडर भी ले सकती है।


    अंडे का फेस पैक-

ande ka face pack-egg face pack for wrinkles in hindi


ande ka face pack

अंडे का सफेद भाग आपकी त्वचा को तत्काल लिफ्ट और चमक देता है। वे त्वचा केopen pores से राहत दिलाने और तैलिये  skin की problem को ख़त्म करने में बहुत ही सहायक है इस फेस पैक से स्किन में तुरंत ही ग्लो आने लगता है ।

बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए 


     इस मिश्रण को बनाने के लिए

  • 1 egg white, 1 बड़ा चमचा चने का आटा और नींबू के रस की कुछ बूंदें लें|



  • अंडे को अच्छे से फेटे और फिर चने का आटा और नींबू का रस इसमें जोड़ें। और मिश्रण को ठीक से मिलाएं ले।



  • इसे पेस्ट को अपने चेहरे पर सावधानीपूर्वक लगाएं  और इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें या जब तक यह सूख न जाए।



  • इसे पहले गर्म पानी के साथ और फिर ठंडा पानी के साथ इसे धो ले ।



  • शुष्क त्वचा के लिए इसे उपयुक्त बनाने के लिए पैक में शहद का एक चम्मच डाल ले ।



  • बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में इसे 1-2 बार इस फेस पैक को लगाए।


    पुदीने का फेस पैक-

mint face pack-mint face pack for acne scars

mint face pack

पुदीने की पत्तियों में सैलीसिलिक एसिड पाया जाता है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है |यह फेस-पैक से आपकी स्किन को ठंडक प्रदान करता है|  यह फेस पैक हर तरह की स्किन पर सूट करता है।


ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi

इस पैक को बनाने के लिए


 पुदीने के पत्तों को धोकर पीस लें |

फिर इसमें 1 चुटकी हल्दी मिक्स करके इसे अच्छे से मिलाए|

इस पेस्ट को चेहरे पर सामान रूप से लगाएं और सूखने पर धो लें।

अच्छे परिणाम के लिए इस पैक को सप्ताह में दो बार उपयोग करें।

     ठंडे दूध का फेस पैक-

कच्चे दूध से ब्यूटी टिप्स-कच्चे दूध का फेस पैक
कच्चे दूध का फेस पैककच्चे दूध का फेस पैक

दूध में भरपूर कैल्शियम और विटामिन डी होता है|ठंडे दूध से तैयार फेस पैक चेहरे पर कलींजर की तरह काम करता है और बहुत सी स्किन प्रॉब्लम से राहत दिलाता है।ठंडा दूध मुंह पर लगाने से स्किन चमकने लगती है और काफी नरम और glowing  हो जाती है।

     इस पैक को तैयार करने के लिए


  •  2 tbsp. ठंडे दूध में 1 Tsp. शहद मिलाये|

  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर सूखने के बाद चेहरे को धो ले

डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार



Monday, 9 December 2019

आँखों का मेकअप कैसे करे जानिए आसान तरीके से - Eye makeup tips in hindi


आँखों का मेकअप कैसे करे जानिए आसान तरीके से -  Eye makeup tips in hindi 

आंखों का मेकअप-aankhon ka makeup kaise kare in hindi
आंखों का मेकअप कैसे करें 

आँखें हमारे शरीर पर  भगवान का दिया हुआ सबसे अनोखा तोहफा है जिससे की हम इस सारी  दुनिया को देखते है इसलिए हमें अपनी आँखों का खाश ख्याल भी रखना चाहिए  | ज्यादा सुन्दर लगने के लिए मेकअप के साथ-साथ आंखो के मेकअप का भी  जरूर ध्यान   रखना चाहिए अगर आँखे खूबसूरत बनी रहेगी तो आपके चेहरे पर अलग सा ही निखार देखने को मिलता है।आँखो में मेकअप हमेशा अपनी चॉइस की ड्रेस सिलैक्ट करके उसे पहनने के बाद ही करना चाहिए। इससे आपका मेकअप भी अच्छा रहेगा और साथ ही ड्रेस चेंज करने मे आपका मेकअप भी खराब नहीं होगा। हमे अपनी आँखो  की सुंदरता बढ़ाने के लिए आइलाइनर, मस्कारा, आइशेडो और काजल का ही उपयोग करना चाहिए । इन्हे उपयोग करना बेहद ही सरल है तो आइये जानते है इन्हें उपयोग करने का तरीका


आँखों में मेकअप को करने का तरीका

आँखो में सबसे पहले करे प्राइमर का प्रयोग-


आंखों का मेकअप-aankhon ka makeup kaise kare
आंखों का मेकअप

आँखो में मेकअप के चुनाव को लेकर हमेशा ही विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. आँखो के मेकअप में सबसे पहले प्रयोग किए जाने वाला प्राइमर (Primer) आपकी त्वचा (Skin) के रंग से मिलता जुलता हुआ हो. प्राइमर को लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए की इसकी पतली सी परत लगाए तब जाकर इसका प्रयोग करे.

गोरा होने के घरेलू जबरदस्त रामबाण उपाय-How to get fair skin- in hindi

प्राइमर लगाने के बाद आइशेडो का करे उपयोग-

आईशैडो आंखों का मेकअप-simple eye makeup for indian eyes
आईशैडो आंखों का मेकअप

अब आँखो  को सुन्दर बनाने के लिए सबसे पहले आँखो में आइशेडो लगाए जो कि अपनी ड्रेस के रंग से मैच करता हुआ होना चाहिए। थोड़ा गहरे रंग का आइशेडो लगाने से चेहरा और भी आकर्षित लगता है। साथ ही सावली त्वचा वाले के लिए आँखो में हल्का गुलाबी रंग या स्किन कलर का आइशेडो काफी अच्छा लगता है।

आइशेडो लगाने के बाद लाइनर का करे इस्तेमाल-

eye makeup for beginners step by step-simple eye makeup for indian eyes
eyeliner lagane ka tarika step by step

आइशेडो लगाने के बाद लाइनर लगाए। आँखो  को गहरा दिखाना हो तो ऊपर और नीचे दोनों ही ओर लाइनर लगाए, जिससे आपकी आँखे बड़ी लगने लगती है। अगर नीचे की तरफ लाइनर लगाने का मन न हो तो आप काजल भी लगा सकती है।

ब्लैकहेड्स हटाने के 10 आसान कारगर तरीके - Tips In hindi

आई लाइनर लगाने के बाद लगाएं मस्कारा-

simple eye makeup for indian eyes-natural eye makeup
simple eye makeup for indian eyes


लाइनर  को आखों में अच्छी तरह लगाने के बाद हमे मस्कारा लगाना होता है। इसे लगाने मे बहुत ही सावधानी की ज़रूरत होती है, थोड़ी-सी जल्दबाज़ी करने पर आपका आइ मेकअप खराब हो सकता है। आंखो की दोनों तरफ की पलको पर मस्कारा लगाना चाहिए।

बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए

आँखो की खूबसूरती के लिए लगाए काजल-

everyday eye makeup-simple eye makeup for indian eyes
everyday eye makeup

आँखो की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काजल बहुत ही उपयोगी माना जाता है.और काजल के बिना तो आँखों का श्रृंगार ही नहीं होता है |काजल लगाने पर आपकी आँखो की सुंदरता काफ़ी हद तक बढ़ जाती है. इससे ना सिर्फ़ सुंदरता बढ़ती है यह आपकी आँखो को कई रोगो से भी दूर करता है.

धुप से काली हुई स्किन (Tanning ) को वापिस गोरी करे 10 प्राकृतिक घरेलु उपायों से

आँखो की खूबसूरती के लिए Eye lenses

Eye lenses se  badhaye  aankho ki khoobsurti -eye makeup kaise kare
Eye lenses se  badhaye  aankho ki khoobsurti 

कई  लड़कियो की आँखे काफ़ी छोटी और पतली होती है उन्हे अपनी आँखो का लुक अच्छा नहीं लगता  लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है आप जिस तरह का  आँखों का लुक चाहती है.अपनी आँखो को आकर्षक बनाने के लिए  तो आपको ऑय लशेज़ (Eye lenses) लगाना चाहिए जिससे कि उनकी आँखो की चमक दोगुनी बड़ जाए.

lemon tea is good for weight - loss- Lemon Tea के फायदे In Hindi

आँखो की खूबसूरती के लिए शिम्मर का करें उपयोग-

aankhon ka makeup kaise kare- aankhon ki khubsurti ke liye kare Shimmer ka uyog
 aankhon ki khubsurti ke liye kare Shimmer ka uyog 

बहुत सी लड़कियो की आँखे छोटी होती है तो उन्हे अपनी आँखो को सुंदर और आकर्षकदिखाने के लिए  शिम्मर (Shimmer) का उपयोग करना चाहिए. यह एक तरह का शाइनिंग पाउडर (Shining powder) होता है जो आँखो को नई चमक देता  है. शिम्मर (Shimmer) को आँखो की पॅल्को पर सावधानी से लगाए.

ग्रीन टी (green tea ) पीने के इतने फायदे जानकर आप हो जायेगे हैरान - In hindi

आंखो के मेकअप के बाद आइ ब्रो पर दे ध्यान-

how to apply kajal in eyes in hindi-everyday eye makeup
how to apply kajal in eyes in hindi

अंत में आँखो  का मेकअप करने के बाद आपको अपनी आइ ब्रो को आइ ब्रो पेंसिल की मदद से डार्ककर लेना चाहिए। इससे Eye brow गहरी और खूबसूरत लगेंगी  क्योंकि   Eye makeup करने के बाद हमारे चेहरे की खूबसूरती मे चार चाँद लग जाते है।


Wednesday, 4 December 2019

अनिद्रा(Insomnia): रोग के कारण और आयुर्वेद उपचार- In hindi

अनिद्रा(Insomnia): रोग  के  कारण और  आयुर्वेद  उपचार-In hindi

 नींद न आना एक बीमारी है। इससे प्रभावित व्यक्ति ठीक से सो नहीं पाता है। वह थोड़ी-सी आवाज या रोशनी से जग जाता है, जिसका उसकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जैसे हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम अपने अच्छे खान-पान और  व्यायाम  पर ध्यान देते है उसी तरह हमे  हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमरा अच्छे से पूरी नींद लेना भी बहुत जरुरी है। हमारा यह कहना गलत नहीं होगा कि अच्छे भोजन का संबंध अच्छी नींद से है और अच्छी नींद का संबंध सुंदरता से। गहरी नींद आपको खूबसूरत बनाती हैं। आपको चाहिए ब्यूटी स्लिप तो इसे पाने के उपाय अपनाइए।


neend na aana upay-anindra insomnia ke lakhan or upchar bataye
neend na aana upay



हमारी अच्छी सेहत के लिए हमारी नींद का पूरा होना जरुरी है। कुछ लोग नींद न आने के कारण नींद की गोलियों का सेवन करते है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अच्छी नींद लेने से शारीरिक एवं मानसिक थकान दूर होती है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कम से कम 7.8 घंटे सोना जरुरी होता है। अच्छी नींद आने के बाद व्यक्ति तरो ताजा महसूस करता है, साथ ही उसे नई स्फूर्ति का एहसास होता है।

नींद न आने के कारण

ऐसे कई कारण होते हैं जिससे हम अपनी  नींद 
पूरी नहीं ले पाते है जैसे  मानसिक  तनाव, अधिक क्रोध, चिंतन करना, अधिक उत्तेजना, कब्ज, धूम्रपान, चाय-कॉफी का अत्यधिक सेवन, आवश्यकता से कम या अधिक खाना या गरिष्ठ मसालेदार भोजन का सेवन करना। और इसी  कारण हमारी  सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है।

डायबिटीज (मधुमेह ,शुगर ) के कारण, लक्षण और घरेलु तथा प्राकृतिक उपचार


कैसे करें अनिद्रा का उपचार 

अनिद्रा से बचने के कई उपाए होते हैं जिनका ध्यान अगर हम सही से रखे तो इस  रोग  से निजात पा सकते है। अगर हम अपनी पूरी नींद नहीं ले पाते 
है तो कही न कही इसमें हमारे भोजन की भी मुख्य भूमिका होती है ।ऐसे कई शोधों से यह पता चला है कि यदि हम संतुलित आहार का सेवन करते हैं तो अनिद्रा की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। भोजन में ज्यादा शक्कर, मैदा या फिर ज्यादा तले गरिष्ठ भोजन, चर्बी युक्त पदार्थ , गर्म मसाला व ज्यादा मसालेदार भोजन ,ज्यादा चाय व कॉफी , चॉकलेट, ठंडे पेय पदार्थ ,अल्कोहल इत्यादि का सेवन न करें। अपने भोजन में अंकुरित अनाज, दही , दूध,ताजे फल और ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां , सलाद इत्यादि को अवश्य शामिल करें।


अनिद्रा (Insomnia ) से बचने के लिए कुछ खास ध्यान रखने योग्य बाते: 


agar neend na aaye to kya kare-rat me nind nahi aati kya kare
agar neend na aaye to kya kare


  • आप नियमित व्यायाम की आदत डालें इससे नींद अच्छी आती है, लेकिन सोने से पहले व्यायाम नहीं करना चाहिए।

  • सोने के कमरे को शांत व अंधकारमय रखिए।
  • सोने व उठने की नियमित दिनचर्या बनाएं।

  • निद्रा में तीव्र मांसपेशीय शिथलीकरण उपचार ;शवासनद्ध लाभदायक है।

  • सोते समय सकारात्मक विचार मस्तिष्क को शांति देते हैं।

  • अगर नींद न आ रही हो तो बिस्तर पर न जाएं।

  • सोने के कमरे का प्रयोग सिर्फ निद्रा के लिए करें।

  • आप बिस्तर पर पड़े.पड़े नींद का इंतजार न करें। उठ जाएं व तभी लेटेंए जब नींद आ रही हो।

  • आप हर सुबह एक निश्चित समय पर उठें। रात को निश्चित समय पर सोएं।

  • लेट नाइट पार्टियों व टीवी का लोभ छोड़ें।

  • दिन में सोने से बचेंए ताकि रात में रात में अच्छे से नींद ले सकें।

अच्छी नींद के लिए अपनायें आयुर्वेद उपचार 
neend na aane ki wajah-agar neend na aaye to kya kare
neend na aane ki wajah


अगर आप चाहते है की पूरा दिन तरो - ताजा  और ऊर्जावान बने रहें तो इसके लिए  जरूरी है कि आप रातभर अच्छी और सुकून भरी नींद लें लेकिन चिंता, सोने का स्थान और परिस्थितियां आपकी नींद में बाधक हो सकती हैं! तो घबराएगा मत हम आपको कुछ ऐसे उपाए बताने जा रहे है जिन्हे अपनाकर आप  अपनी  अनिंद्रा की इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते है 

 ध्यान व योगा करें


अगर कोई व्यक्ति नियमित रुप से योगा व ध्यान करता है तो उसे रात में नींद नहीं आने की समस्या होने की संभावना कम होती है! योगा आपके शरीर की थकान व तनाव को कम करता है जिससे आप अच्छी नींद ले सकते हैं! 

चाय व कॉफी का परहेज जरूरी 


सोने से पहले या शाम के समय ज्यादा कॉफी या चाय नहीं पीएं क्योंकि चाय और कॉफी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जिनसे उत्तेजना बढ़ती है और मस्तिष्क को जागृत कर देती है! ऐसे में नींद नहीं आने की समस्या हो सकती है! 

टीवी से जरा दूरी बनाये 


सोने से आधे घंटे पहले टीवी व कंप्यूटर के पास नहीं बैठे क्योंकि टीवी और कंप्यूटर की स्क्रीन से आने वाली रोशनी हमारे शरीर को ये एहसास दिलाती रहती है कि अभी दिन है! इस कारण हमारा शरीर सोने के लिए तैयार नहीं हो पाता! सोने से पहले आप किताबें पढ़ सकते हैं! 

म्‍यूजिक थेरेपी ले


संगीत में जादू होता है! ये मन की थकान को कम करता है, जिससे शरीर की थकान भी कम हो जाती है! सोने से पहले मधुर संगीत सुनें, नींद जल्दी आती है! 


पंजो की मसाज करें 


खुद को अच्छी नींद के लिए पंजो का मसाज भी करें दिनभर की थकान के बाद जब आपके पैरों में मसाज किया जाता है तो इससे आपको आराम मिलता है और  अच्छी नींद आती है!

सोने का समय तय क रे 

अपने सोने और  जागने का समय तय कर लें  इससे जब आपको आदत हो जाएगी तो अपने आप उस समय आपको नींद आने लगेगी! रात में ज्यादा देर तक नहीं जागें  इससे नींद गायब हो जाती है इस कारण हानिकारक एडेरेनाइन हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है! इसका नतीजा यह निकलता है कि आपको नींद ही नहीं आती है! तय समय पर खुद को सोने के लिए तैयार करें!






Sunday, 1 December 2019

गुस्सा कैसे काबू करे जानिए इन घरेलु उपायों से " How to control anger"

गुस्सा कैसे काबू करे जानिए इन घरेलु उपायों  से " How  to control  anger"

krodh ko kam karne ke upay-gussa kam karne ke totke in hindi
krodh ko kam karne ke upay

वास्तव में गुस्सा एक भयानक तूफ़ान जैसा है, जो जाने के बाद पीछे अपनी बर्बादी का निशान छो़ड जाता हैं!इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे गुस्सा नहीं आता हो | जब भी कोई काम हमारे मन मुताबिक नहीं नहीं होता तब जो प्रतिक्रिया हमारी होती है वही गुस्सा कहलाता है!   गुस्से में सबसे पहले दिमाग फिर जबान अपना आपा खोती है, वह वो सब कह देती है, जो नहीं कहना चाहिए और रिश्तों में जबरदस्त क़डवाहट आ जाती है! और तब तो और भी मुश्किल हो जाती  है जब गुस्सा हमारे दिमाग में घर कर जाता है और हमारे अन्दर बदला लेने की  भावना तक  प्रबल हो जाती है !

 वास्तव में जब हम गुस्सा करते हैं तब हम किसी दूसरे की गलती की सजा खुद अपने को ही देते हैं! जब किसी दिन हम मानसिक रूप से परेशान होते हैं, और  किसी चीज या स्थिति से असंतुष्ट होते है या किसी बात पर हमारे दिल को  ठेस लगती है  और जब हम निराश हो जाते है तब हम मानसिक रूप से ज्यादा बेचैन हो जाते है उस दिन हमें गुस्सा और अधिक आता है और छोटी-छोटी बातों पर अधिक तीखी  प्रतिक्रिया देते हैं!  जो हमारे स्वास्थय पर बहुत बुरा असर डालते है और न चाहते हुए भी हम अपना बहुत नुक्सान कर लेते है| आज हम इसी गुस्से से बचने के या गुस्से को हमेसा के लिए दूर करने के कुछ घरेलु रामबाण उपाए बताने जा रहे है  जिससे  आप यथासंभव अपने गुस्से पर काबू कर सकते है !

बाल झड़ने से रोकने के 5 प्राकृतिक घरेलु रामबाण उपाए

गुस्से (anger) को दूर करने के घरेलु उपाए 

krodh ko shant karne ke upay-gussa kaise kabu kare
krodh ko shant karne ke upay

* दो पके मीठे सेब बिना छीले प्रातः खाली पेट चबा-चबाकर पन्द्रह दिन लगातार खाने से गुस्सा शान्त होता है! 
 इसके सेवन से दिमाग की कमजोरी दूर होती है और स्मरण शक्ति भी बढ़ जाती है!


* प्रतिदिन प्रातः काल आंवले का एक पीस मुरब्बा खायें और शाम को एक चम्मच गुलकंद खाकर ऊपर से दुध पी लें! बहुत क्रोध या गुस्सा आना शीघ्र ही बन्द होगा!


* गुस्सा आने पर दो से तीन गिलास खूब ठंडा पानी धीरे धीरे घूँट घूँट लेकर पिएं !ठंडा  पानी हमारे  शरीर  में तनाव को कम करके क्रोध शांत करने में मदद करता  है!


* पलाश के छोटे छोटे पत्तों की सब्जी खाने से गुस्सा, और पित्त जल्दी ही शांत होता है !




गुस्से (anger) को शांत रखने के लिए इन्हे भी अपनाइये 

krodh shant karne ke liye  upaay-krodh ko shant karne ke upay
krodh shant karne ke liye  upaay

* जिनको  बहुत ज्यादा गुस्सा आता हो और जो  बात- बात में चिड जाते हो वे सोमवार का उपवास करें, या एक समय भोजन करें! रात कों चन्द्रमा कों अर्घ दें तथा अपने गुस्से पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करें ! इससे भी मन शान्त रहता है, गुस्से पर नियंत्रण रहता है!

* गुस्सा बहुत आता हो तो धरती माता को रोज सुबह उठकर हाथ से पाँच बार छूकर प्रणाम करें और सबसे विशाल ह्रदय धरती माँ से अपने गुस्से पर काबू करने और सहनशील होने का वरदान मागें!


* बहुत अधिक खट्टी, तीखी, मसालेदार चीजें खाने का परहेज रखें क्योंकि इनसे आँखें जलती हैं और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आता है ज्यादा मासलेदार चीजे खाने से भी  शीघ्र गुस्सा आता है | मसालेदार चीजे खाने से  सीने और पेट में जलन होती है अत: इन चीजों का बिलकुल त्याग कर देना चाहिए !

* जिन्हे ज्यादा गुस्सा आता हो उन्हें चाय, काफी, मदिरा से परहेज करना चाहिए ये शरीर को उत्तेजित करते है| इनके स्थान पर छाछ, मीठा दूध या नींबू पानी का प्रयोग करना चाहिए !





* यदि गुस्सा आने वाला हो तो 5-6 बार गहरी गहरी साँस लीजिए, कुछ पलों के लिए अपनी आँखे बंद करके ईश्वर का ध्यान करें उन्हें प्रणाम करें उनसे अपना कोई भी निवेदन करें! यह गुस्सा कम करने का सबसे बढ़िया तरीका है! इससे आप भड़कने से पहले ही निश्चित रूप से शांत हो जाएँगे!


* रविवार को अदरक, टमाटर और लाल रंग के कपड़े गुस्सा अधिक बढ़ाते हैं अत: इनका कम से कम प्रयोग करें !

* समान्यता गुस्सा सामने वाले से ज्यादा उम्मीदें पालने से आता है ! इसलिए कभी भी सामने वाले से बहुत ज्यादा उम्मीदें ना पालें जिससे आपकी बात ना मानने पर भी आपका दिल बिलकुल ना दुखे !